NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / राहुल और प्रियंका गांधी समेत पांच लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत मिली
    अगली खबर
    राहुल और प्रियंका गांधी समेत पांच लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत मिली
    राहुल और प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत

    राहुल और प्रियंका गांधी समेत पांच लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत मिली

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 06, 2021
    01:42 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश सरकार ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पांच लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी है।

    उनके अलावा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी पांच लोगों के साथ लखीमपुर खीरी जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सकेंगे।

    हालांकि, इस दौरान किसी भी प्रकार की सभा की इजाजत नहीं होगी। अधिकारियों ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाबंदियां लगाई गई थी, जिन्हें अब हटा लिया गया है।

    घटना

    लखीमपुर खीरी में क्या हुआ था?

    लखीमपुर खीरी में रविवार को केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के दौरे के समय हिंसा हुई, जिसमें चार आंदोलनकारी किसानों समेत कुल नौ लोगों की मौत हुई थी।

    मिश्रा एक कार्यक्रम के लिए लखीमपुर खीरी के तिकुनिया स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। लौटते वक्त मिश्रा के बेटे आशीष ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें चार किसान मारे गए।

    कुछ किसानों पर तीन भाजपा कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर को मारने का आरोप है। एक पत्रकार भी मारा गया है।

    बयान

    पांच-पांच के समूह में लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति

    उत्तर प्रदेश पुलिस के ADG (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने पांच-पांच के समूह में लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दे दी है। अब कोई भी वहां जा सकता है। ये पाबंदियां किसी को रोकने के लिए नहीं बल्कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाई गई थी।

    उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच करेगी और किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।

    जानकारी

    दो मुख्यमंत्रियों के साथ लखनऊ पहुंचे राहुल गांधी

    राहुल गांधी बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लखीमपुर खीरी जाने के लिए दिल्ली से रवाना हुए थे।

    वे पहले विमान से लखनऊ पहुंचेंगे और यहां से सीतापुर होते हुए लखीमपुर खीरी जाएंगे। प्रियंका गांधी को गिरफ्तारी के बाद सीतापुर में रखा गया है।

    माना जा रहा है कि यहां से दोनों भाई बहन एक साथ लखीमपुर के लिए निकलेंगे। उनके साथ तीन अन्य नेता वहां जा सकेंगे।

    जानकारी

    सचिन पायलट को भी मिली इजाजत

    उत्तर प्रदेश सरकार ने राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी लखीमपुर जाने की अनुमति दे दी है। इससे पहले उन्हें आज सुबह उत्तर प्रदेश सीमा के पास रोक दिया गया था, जब वो लखीमपुर जाने का प्रयास कर रहे थे।

    पायलट के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को अनुमति दे दी गई है। राघव चड्ढा के नेतृत्व वाले इस प्रतिनिधिमंडल को कल लखीमपुर से 15 किलोमीटर पहले हिरासत में ले लिया गया था।

    जानकारी

    पहले राहुल गांधी को नहीं मिली थी इजाजत

    इससे पहले बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश सरकार ने राहुल गांधी को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति नहीं दी थी। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा था कि शवों के अंतिम संस्कार और स्थिति काबू में आने के बाद राजनेताओं को जाने की अनुमति दे दी जाएगी।

    उन्होंने यह भी कहा कि सरकार दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    पुलिस ने कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    राहुल गांधी
    उत्तर प्रदेश पुलिस
    प्रियंका गांधी

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में भाजपा विधायक उमेश मलिक के काफिले पर हमला, बाल-बाल बची जान किसान
    तालिबान पर दिए बयान के बाद सपा सांसद के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज अफगानिस्तान
    दिल्ली आकर अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले योगी आदित्यनाथ, चुनावों पर हुई चर्चा दिल्ली
    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में निधन नरेंद्र मोदी

    राहुल गांधी

    विपक्ष को एकजुट करने के लिए शरद पवार के साथ हाथ मिलाएं राहुल गांधी- शिवसेना शिवसेना समाचार
    पंजाब कांग्रेस में आंतरिक कलह के बीच प्रियंका गांधी से मिले नवजोेत सिंह सिद्धू अमरिंदर सिंह
    राहुल ने उठाया वैक्सीन की कमी का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री बोले- उनकी समस्या क्या है? वैक्सीन समाचार
    फ्रांस: राफेल सौदे में कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए जज नियुक्त फ्रांस

    उत्तर प्रदेश पुलिस

    बदायूं गैंगरेप मामला: महिला को शाम को बाहर नहीं जाना चाहिए था- NCW की सदस्य उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: लोगों ने पीट-पीटकर डॉल्फिन को मार डाला, वायरल वीडियो के बाद तीन गिरफ्तार उत्तर प्रदेश
    गाजियाबाद: यूट्यूब से हैकिंग सीखकर 11 वर्षीय बालक ने पिता से मांगी 10 करोड़ की फिरौती यूट्यूब
    उत्तर प्रदेश सरकार ने दिए राज्य में जारी सभी किसान आंदोलनों को खत्म कराने के आदेश उत्तर प्रदेश

    प्रियंका गांधी

    लॉकडाउन की भेट चढ़ी साइकिल कंपनी एटलस की सबसे बड़ी फैक्ट्री, बंद किया उत्पादन मायावती
    प्रियंका गांधी की योगी सरकार को चेतावनी, कहा- मैं इंदिरा गांधी की पोती हूं योगी आदित्यनाथ
    प्रियंका गांधी को एक महीने में खाली करना होगा सरकारी आवास, सरकार ने निरस्त किया आवंटन कांग्रेस समाचार
    गुना किसान पिटाई मामला: राहुल-प्रियंका ने साधा सरकार पर निशाना, कलेक्टर और SP हटाए गए मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025