NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पंजाब पुलिस ने की केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, दिल्ली पुलिस बोली- पर्याप्त है
    अगली खबर
    पंजाब पुलिस ने की केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, दिल्ली पुलिस बोली- पर्याप्त है
    पंजाब पुलिस ने की केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

    पंजाब पुलिस ने की केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, दिल्ली पुलिस बोली- पर्याप्त है

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 15, 2022
    09:15 am

    क्या है खबर?

    पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

    पंजाब पुलिस का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को खालिस्तानी तत्वों से खतरा बढ़ गया है, इसलिए उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा दिए जाने की जरूरत है।

    दिल्ली पुलिस ने इस प्रस्ताव को यह कहते हुए ठुकरा दिया है कि केजरीवाल को पहले ही जेड प्लस श्रेणी के तहत उच्चतम स्तर की सुरक्षा दी जा रही है।

    आइये पूरी खबर जानते हैं।

    बयान

    दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

    दिल्ली पुलिस ने बताया कि पंजाब पुलिस की तरफ से इस संबंध में एक पत्र मिला था, जिसे गृह मंत्रालय के पास भेज दिया गया। गृह मंत्रालय मानता है कि दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री को जेड प्लस श्रेणी के तहत सुरक्षा देती रहेगी। अगर पंजाब पुलिस के पास इस संबंध में पुख्ता खुफिया जानकारी है तो इसे तुरंत दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझा किया जाना चाहिए ताकि इसकी समीक्षा कर जरूरी कदम उठाए जा सके।

    प्रतिक्रिया

    गृह मंत्रालय और पंजाब पुलिस से नहीं मिली प्रतिक्रिया

    गृह मंत्रालय की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    हालांकि, हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस के पर्याप्त जवान लगे हुए हैं। हर अति महत्वपूर्ण व्यक्ति के लिए समय-समय पर खतरों का आकलन किया जाता रहता है। अगर जरूरत पड़ेगी तो सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी।

    पंजाब पुलिस की तरफ से अभी तक इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं आई है।

    जानकारी

    कुछ दिनों से बढ़ी हैं खालिस्तान से संबंधित गतिविधियां

    पिछले कुछ दिनों से खालिस्तान से संबंधित गतिविधियों में इजाफा देखा गया है। 9 मई को मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के इंटेलीजेंस मुख्यालय पर RPG से हमला किया गया था। माना जा रहा है कि इसका संबंध खालिस्तान से हो सकता है।

    इससे पहले हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य द्वार पर खालिस्तान के झंडे लगाने का मामला सामने आया था। एक खालिस्तानी संगठन ने यहां जनमत संग्रह का भी ऐलान किया था, जिसके बाद सीमाएं सील कर दी गई थीं।

    जानकारी

    सिख फॉर जस्टिस' ने किया है जनमत संग्रह का ऐलान

    राज्य में ये सुरक्षा तब बढ़ाई गई है जब प्रतिबंधित संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' (SFJ) ने 6 जून को हिमाचल प्रदेश में खालिस्तान पर जनमत संग्रह कराने का ऐलान किया है। अपने ऐलान में SFJ अन्य पड़ोसी राज्यों में हालिया समय में हुई खालिस्तान समर्थन घटनाओं का भी जिक्र किया गया है।

    इसी कारण राज्य में सुरक्षा कड़ी की गई है और पुलिस को कड़ी नाइट पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

    सिख फॉर जस्टिस

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    SFJ एक खालिस्तानी संगठन है जो सिखों के लिए अलग देश की मांग करता है। इसका मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क में है और ये कनाडा में सबसे अधिक सक्रिय है।

    भारत में उस पर किसान आंदोलन के बहाने खालिस्तानी विचारों और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप है। 26 जनवरी, 2021 को लाल किले पर हुई हिंसा में भी SFL का नाम आया था।

    उसे गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकी संगठन घोषित किया जा चुका है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    गृह मंत्रालय
    अरविंद केजरीवाल
    खालिस्तान

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    दिल्ली पुलिस

    महिला के बालों में थूकने को लेकर जावेद हबीब पर दर्ज हुआ मुकदमा, माफी मांगी उत्तर प्रदेश
    'बुल्ली बाई' के बाद अब 'सुल्ली डील्स' ऐप का क्रिएटर गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड महिलाओं के खिलाफ अपराध
    दिल्ली: कोरोना वायरस की चपेट में आए 1,000 से अधिक पुलिसकर्मी और 43 जेलकर्मी दिल्ली
    दिल्ली: गाजीपुर फूल मंडी में मिला IED निष्क्रिय किया गया, स्पेशल सेल में मामला दर्ज दिल्ली

    गृह मंत्रालय

    JNU हिंसा मामले में डेढ़ साल बाद भी नहीं हुई कोई भी गिरफ्तारी- सरकार दिल्ली
    अनुच्छेद 370 हटने के बाद केवल दो बाहरी लोगों ने खरीदी जम्मू-कश्मीर में जमीन- गृह मंत्रालय जम्मू-कश्मीर
    चीन के खिलाफ पराक्रम दिखाने वाले ITBP के 20 जवानों को मिला वीरता पुलिस पदक भारत की खबरें
    काबुल से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए स्टैंडबाय पर है वायुसेना का विमान अफगानिस्तान

    अरविंद केजरीवाल

    कोरोना: दिल्ली का कलर कोडेड प्लान क्या है और यह कैसे काम करता है? दिल्ली
    कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए अरविंद केजरीवाल, हल्के लक्षण दिल्ली
    अगर लोग नियमों का पालन करें तो दिल्ली में नहीं लगाया जाएगा लॉकडाउन- केजरीवाल दिल्ली
    दिल्ली: DDMA की बैठक में लॉकडाउन नहीं लगाने का निर्णय, बढ़ाई जा सकती है कुछ पाबंदियां दिल्ली

    खालिस्तान

    अमेरिका में तिरंगा जलाने की कोशिश के विरोध में लगे 'भारत माता की जय' के नारे भारत की खबरें
    खालिस्तानी अभियान को हवा दे रहा पाकिस्तान, कर रहा तीर्थयात्रा पर आने वाले सिखों की भर्ती भारत की खबरें
    कश्मीर मुद्दे पर आतंक के सहारे पाकिस्तान, ISI ने आतंकवादी संगठनों के साथ की बैठक भारत की खबरें
    314 सिख विदेशी नागरिकों के भारत आने पर था प्रतिबंध, सरकार ने नंबर घटाकर 2 किया भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025