NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पंजाब पुलिस ने खाली कराया शंभू और खनौरी बॉर्डर, डल्लेवाल-पंधेर समेत सैकड़ों किसान हिरासत में 
    अगली खबर
    पंजाब पुलिस ने खाली कराया शंभू और खनौरी बॉर्डर, डल्लेवाल-पंधेर समेत सैकड़ों किसान हिरासत में 
    शंभू बॉर्डर पर किसानों के टेंट बुलडोजर से हटाए गए

    पंजाब पुलिस ने खाली कराया शंभू और खनौरी बॉर्डर, डल्लेवाल-पंधेर समेत सैकड़ों किसान हिरासत में 

    लेखन आबिद खान
    Mar 20, 2025
    11:12 am

    क्या है खबर?

    पंजाब और हरियाणा पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसानों को हटा दिया है। यहां बीते 13 महीने से किसान आंदोलन कर रहे थे।

    कल यानी 19 मार्च को किसानों संग केंद्र सरकार की वार्ता बेनतीजा रहने के बाद ये कार्रवाई की गई है।

    इस दौरान बुलडोजर से किसानों को टेंट तोड़े गए और संयुक्त किसान मोर्चा के जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवन सिंह पंधेर समेत सैकड़ों किसानों को हिरासत में लिया गया।

    रास्ता

    शंभू बॉर्डर पर यातायात शुरू करेगी पुलिस

    बॉर्डर पर से किसानों को हटाने के बाद पुलिस यहां यातायात शुरू करने की तैयारी कर रही है।

    शंभू बॉर्डर पर सुबह से ही हरियाणा पुलिस ने बैरिकेड हटाने का काम शुरू कर दिया है। वाहनों की आवाजाही शुरू होने से पहले यहां सफाई की जा रही है।

    शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटने के बाद किसानों ने आज कुरुक्षेत्र के देवीलाल पार्क में इकट्‌ठा होने की योजना बनाई है। वे मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी करेंगे।

    भूख हड़ताल

    अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे किसान

    पुलिसिया कार्रवाई के बाद हिरासत में लिए गए सभी किसान नेता भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

    वहीं, डल्लेवाल को पहले जालंधर के PIMS अस्पताल लाया गया था और फिलहाल उन्हें PWD रेस्ट हाउस में रखा गया है।

    किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनैतिक) ने पंजाब सरकार पर केंद्र सरकार से मिलीभगत कर किसान आंदोलन को खत्म करने का आरोप लगाया है। इन संगठनों ने आज देशभर में कलेक्टरों कार्यालयों पर धरने का ऐलान किया है।

    बयान

    सड़क बंद कर आंदोलन नहीं किया जा सकता- DIG

    जालंधर रेंज के DIG हरमनबीर सिंह गिल ने कहा, "इस तरह से सड़कों को जाम करके आंदोलन नहीं किया जा सकता। पंजाब सरकार की सहानुभूति किसानों के साथ है, लेकिन इस तरह से आंदोलन के नाम पर हाईवे बंद कर किसान नहीं बैठ सकते। इससे आसपास के उद्योग को भारी नुकसान हो रहा है, स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।"

    बता दें कि शंभू और खनौरी बॉर्डर पर सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं।

    राजनीति

    भाजपा-कांग्रेस ने AAP को घेरा

    भाजपा नेता अमित मालवीय ने लिखा, 'केजरीवाल ने दिल्ली की सीमाओं पर विरोध कर रहे किसानों को पानी, बिजली और वाईफाई मुहैया कराया था, लेकिन अब पंजाब की AAP सरकार टेंट हटाने के लिए बुलडोजर इस्तेमाल कर रही है।'

    कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने लिखा, 'पहले शांति समझौते के लिए बुलाया, फिर गिरफ्तारी का कुच्रक चलाया। भाजपा की केंद्र सरकार व पंजाब की AAP सरकार ने मिलकर किसानों को बातचीत पर बुलाकर और धोखे से गिरफ्तार कर विश्वासघात किया है।'

    बैठक

    किसानों और केंद्र सरकार के बीच कल ही हुई थी 7वीं वार्ता

    19 मार्च को चंडीगढ़ में किसानों और केंद्र सरकार के बीच 7वें दौर की बैठक हुई थी। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी शामिल थे। करीब 4 घंटे चली ये बैठक बेनतीजा रही।

    बैठक में सरकार ने किसानों को बॉर्डर खाली करने को कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

    इसके बाद बैठक से लौट रहे पंधेर को मोहाली में और डल्लेवाल को संगरूर में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    हरियाणा
    किसान
    किसान आंदोलन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच निलंबित हो सकता है टूर्नामेंट  IPL 2025
    पाकिस्तानी से जंग की संभावना के बीच पेट्रोल के लिए घबराए लोग, कंपनी का बयान आया पेट्रोलियम मंत्रालय
    ऐपल अपने स्मार्ट ग्लास के लिए बना रही खास चिप ऐपल
    BSF ने सांबा में मार गिराए 7 आतंकी, घुसपैठ की कर रहे थे कोशिश पाकिस्तान समाचार

    पंजाब

    पंजाब: महापंचायत में शामिल होने जा रही किसानों की बस पलटी, 3 महिलाओं की मौत हरियाणा
    पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर एक और किसान ने जहर खाया, अस्पताल में हुई मौत किसान आत्महत्या
    पंजाब: गुरदासपुर की यात्रा में इन 5 जगहों का जरूर करें शामिल, मिलेगा अनोखा अनुभव लाइफस्टाइल
    शिरोमणि अकाली दल ने स्वीकार किया सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा सुखबीर सिंह बादल

    हरियाणा

    किसान तीसरी बार भी पार नहीं कर सके शंभू बार्डर, अब 18 दिसंबर को रोकेंगे रेल किसान
    मारुति सुजुकी ने कार उत्पादन में बनाया कीर्तिमान, इस साल 20 लाख कारें बनाई  मारुति सुजुकी
    सुप्रीम कोर्ट ने किसानों से कहा- हमारे दरवाजे हमेशा खुले, पंजाब सरकार को भी चेताया किसान
    पंजाब के बाद हरियाणा के किसान ट्रेन से खनौरी बॉर्डर रवाना, भूख हड़ताल में होंगे शामिल पंजाब

    किसान

    ये काम नहीं किया तो अटक सकती है PM किसान योजना की अगली किश्त  भारत सरकार
    ऑडी से सब्जियां बेचने आता है यह किसान, वीडियो देखकर लोग रह गए हैरान केरल
    पंजाब और हरियाणा में कैसे सैटेलाइट से बचकर पराली जला रहे किसान? पंजाब
    चंडीगढ़ में प्रदर्शन के लिए जुटे लगे हजारों किसान, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम पंजाब

    किसान आंदोलन

    आंदोलन में किसान की मौत के मामले में पंजाब पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया पंजाब
    किसानों के पासपोर्ट-वीजा रद्द कर रही हरियाणा पुलिस, शुभकरण की मौत मामले में हत्या का केस हरियाणा पुलिस
    किसानों का 'रेल रोको' आंदोलन आज; 4 घंटे तक रोकेंगे ट्रेन, जानें कहां-कहां पड़ेगा असर  किसान
    दिल्ली के रामलीला मैदान में आज किसानों की महापंचायत, सरकार के खिलाफ प्रस्ताव पारित होगा दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025