6 नवंबर को एक दर्दनाक घटना में, सिंगापुर में काम करने वाले एग्जीक्यूटिव परमजीत धनखड़ को फरीदाबाद स्थित उनके घर के बाहर गोली मार दी गई। वे दिवाली का त्योहार मनाने अपने परिवार से मिलने आए थे।
CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि मोहन शर्मा ने परमजीत को पहले 'भैया' और 'धनखड़ साहब' कहकर बुलाया। फिर उनसे अपनी कार हटाने के लिए नीचे आने को कहा, और अचानक उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। परमजीत को गोली लगने के बाद, जब वह घायल होकर घर के बाहर पड़े थे, तभी हमलावर ने 'दिवाली मुबारक' चिल्लाया।
यह खौफनाक वारदात धनखड़ के घर के ठीक दरवाजे पर हुई, जिसे उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी आंखों से देखा।
मोहन ने धनखड़ पर 9 गोलियां दागीं
पुलिस के मुताबिक, यह कोई अचानक हुई घटना नहीं थी। दरअसल, शर्मा और धनखड़ के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था। उनके विवाद की मुख्य वजह मोहन शर्मा के पालतू कुत्ते का साझा जगहों पर गंदगी फैलाना था।
उस रात पार्किंग को लेकर दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी हुई और बात इतनी बढ़ गई कि शर्मा ने धनखड़ पर 9 गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद शर्मा वहां से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे जल्द ही धर दबोचा। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और उसकी कार भी बरामद कर ली है।
ट्विटर पोस्ट
https://twitter.com/i/status/2120743107377701089
ट्विटर पोस्ट
https://twitter.com/i/status/2120743107377701089