Page Loader
NEET पेपर लीक मामले में बिहार से मुख्य सरगना गिरफ्तार, 10 दिन की CBI हिरासत में
NEET पेपर लीक मामले में बिहार से मुख्य सरगना गिरफ्तार

NEET पेपर लीक मामले में बिहार से मुख्य सरगना गिरफ्तार, 10 दिन की CBI हिरासत में

लेखन गजेंद्र
Jul 11, 2024
05:32 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रीय प्रवेश-सह पात्रता परीक्षा (NEET) पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बिहार के पटना से राकेश रंजन उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया है। रॉकी को पेपर लीक का मुख्य सरगना बताया जा रहा है। कोर्ट ने रॉकी को CBI को 10 दिन की हिरासत में सौंपा है। जांच एजेंसी को कोलकाता और पटना में छापेमारी में उससे जुड़े ठिकानों पर कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं। रॉकी झारखंड के रांची में होटल चलाता है।

गिरफ्तार

रॉकी ने किया था सॉल्वर का जुगाड़

खबरों के मुताबिक, पेपर लीक होने के बाद रॉकी ने ही सॉल्वर का जुगाड़ किया था। पेपर को हल करने के लिए पटना और रांची के मेडिकल छात्रों का इस्तेमाल किया गया था। जांच एजेंसी का दावा है कि रॉकी की गिरफ्तारी से सॉल्वर गैंग को लेकर कई अहम जानकारी सामने आ सकती है। रॉकी संजीव मुखिया का भांजा है, जो गिरोह का खास व्यक्ति है। CBI मामले में आगे की जांच कर रही है।

विवाद

NEET पेपर लीक विवाद

NEET-UG परीक्षा के दौरान 8 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए थे। पटना से जले हुए प्रश्न पत्र भी बरामद किए गए थे। जब परिणाम जारी हुआ तो उसमें रिकॉर्ड 67 उम्मीदवारों ने ऑल इंडिया रैंकिंग (AIR-1) हासिल की थी। इसके बाद पूरे देश में खूब हंगामा हुआ था। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में 38 याचिकाएं दायर की गई हैं और CBI मामले की जांच कर रही हैं, जिसने 39 लोगों को गिरफ्तार किया है।