NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / नौसैनिक साहिल वर्मा के जहाज से रहस्यमयी तरीके से लापता होने का मामला क्या है?
    अगली खबर
    नौसैनिक साहिल वर्मा के जहाज से रहस्यमयी तरीके से लापता होने का मामला क्या है?
    नौसेनाकर्मी साहिल वर्मा नौसेना के जहाज से लापता हो गए हैं

    नौसैनिक साहिल वर्मा के जहाज से रहस्यमयी तरीके से लापता होने का मामला क्या है?

    लेखन महिमा
    Mar 04, 2024
    02:39 pm

    क्या है खबर?

    नौसेना कर्मी साहिल वर्मा को जहाज से रहस्यमयी तरीके से गायब हुए 8 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है।

    साहिल के माता-पिता अपने बेटे की खोज-खबर के लिए बेचैन हैं और केंद्र सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग की है।

    आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है।

    मामला 

    कौन हैं साहिल वर्मा और कैसे हुए लापता?

    साहिल वर्मा जम्मू के घो मनहासन के रहने वाले हैं। वह भारतीय नौसेना में एक नाविक हैं।

    वह मुंबई में भारतीय नौसेना में तैनात थे और 27 फरवरी को नौसेना के जहाज से अचानक से लापता हो गए थे।

    मुंबई मुख्यालय वाली पश्चिमी नौसेना कमान ने इसकी जानकारी 2 मार्च को एक्स पर दी और कहा कि तैनाती के दौरान वह लापता हो गए।

    29 फरवरी को साहिल के परिजनों को इसकी सूचना दी गई थी।

    खोज अभियान

    साहिल को ढूढ़ने के लिए क्या किया गया?

    नौसेना कर्मी के लापता होने के बाद तुरंत जहाजों और विमानों के साथ एक बड़े पैमाने पर खोज अभियान शुरू किया गया और यह अब भी जारी है। नौसेना के कई जहाज और विमान साहिल की खोज कर रहे हैं।

    नौसेना के अधिकारियों का कहना है कि साहिल के लापता होने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

    इस मामले की विस्तृत जांच के लिए नौसेना बोर्ड ऑफ इंक्वायरी को आदेश दिया गया है।

    सूचना 

    परिजनों ने उठाए सवाल

    साहिल के पिता सुभाष चंदर ने कहा, "हमें 29 फरवरी को फोन कर बताया गया कि हमारा बेटा 2 दिन से लापता है। इससे पहले रविवार (25 फरवरी) को हमारी उससे आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद क्या हुआ, हम कुछ नहीं जानते।"

    साहिल की मां रमा कुमारी ने मामले पर संदेह व्यक्त किया है। उन्होंने मामले को छिपाने का आरोप लगते हुए पूछा, "जहाज पर 400 लोग सवार थे और केवल मेरा बेटा कैसे लापता हो गया?"

    मध्यस्थता

    परिजनों ने केंद्र से की मदद की मांग 

    साहिल के पिता ने कहा, "यह आश्चर्यजनक है कि एक सैनिक अपने नौसैनिक जहाज से लापता हो गया और किसी को कुछ नहीं पता। मुझे बताया गया है कि जहाज पर लगे CCTV कैमरों में किसी को भी समुद्र में गिरते हुए नहीं देखा गया, फिर मेरा बेटा कहां है?"

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सहित भारत सरकार के सर्वोच्च अधिकारियों से तत्काल मध्यस्थता की मांग की।

    जांच

    परिजनों ने CBI जांच की मांग क्यों की?

    साहिल के मामा गौतम ने कहा कि उसकी गुमशुदगी की CBI जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जहाज दोबारा रवाना होने से एक दिन पहले ही अड्डे पर लौटा था तो ऐसे में साहिल कैसे लापता हो सकता है।

    गौतम ने कहा, "इस घटना के 24 घंटे के भीतर परिवार को सूचित किया जाना चाहिए था और नौसेना बोर्ड ऑफ इंक्वायरी को जांच के आदेश दिए जाने थे, लेकिन यह सब 2 दिनों बाद हुआ।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय नौसेना
    मुंबई
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    भारतीय नौसेना

    भारतीय वायुसेना का 91वां स्थापना दिवस समारोह, एयर चीफ मार्शल ने नए ध्वज का किया अनावरण भारतीय वायुसेना
    #NewsBytesExplainer: कतर में पूर्व नौसैनिकों को फांसी से बचाने के लिए भारत के पास क्या-क्या विकल्प? कतर
    कतर में मौत की सजा पाने वाले पूर्व नौसेनिकों के परिजनों से मिले विदेश मंत्री कतर
    इजरायल-हमास युद्ध के मद्देनजर राजनाथ सिंह का निर्देश- 'अप्रत्याशित परिस्थिति' के लिए तैयार रहे सेना राजनाथ सिंह

    मुंबई

    मुंबई: पुलिस की चेतावनी, सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक झड़प का मजाक बनाया तो होगी जेल महाराष्ट्र
    न्यूयॉर्क है दुनिया का सबसे बेहतरीन शहर, शीर्ष 20 में भारत का केवल ये शहर शामिल अमेरिका
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 25 जनवरी के लिए जारी हुए ताजा दाम, कितना हुआ बदलाव?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    TVS ने 2024 वन मेक चैंपियनशिप के लिए शुरू किया रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे कराएं  TVS मोटर

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    मणिपुर हिंसा: केंद्र सरकार ने CBI को सौंपी जांच, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली सुप्रीम कोर्ट
    नौकरी के बदले जमीन मामला: लालू यादव और उनके परिवार की 6 करोड़ की संपत्ति जब्त लालू प्रसाद यादव
    सिख विरोधी दंगे: कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर पर CBI ने लगाया हत्या का आरोप 1984 सिख विरोधी दंगे
    मणिपुर हिंसा: 12 मामलों की CBI करेगी जांच, कोर्ट द्वारा 3 सदस्यीय न्यायधीशों की कमेटी गठित मणिपुर हिंसा

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: शूटिंग के बाद ADR से कैसे बदले जाते हैं डायलॉग? जानिए डबिंग से कितनी अलग बॉलीवुड समाचार
    #NewsBytesExplainer: सिनेमाघर में कैसे रिलीज होती है फिल्म? जानिए डिजिटल सैटेलाइट तकनीक के बारे में बॉलीवुड समाचार
    मौत की सजा से रिहाई तक, कतर में पूर्व नौसैनिकों के मामले में कब क्या हुआ? कतर
    #NewsBytesExplainer: किसान फिर से आंदोलन क्यों कर रहे और इस बार उनकी क्या मांगें? किसान आंदोलन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025