लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिया गया
क्या है खबर?
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का प्रमुख सरगना हरिराम उर्फ हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिए जाने की खबर है। वो कई जबरन वसूली, धमकी और हत्या के मामलों में वांछित है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से मिली विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर उसे शुक्रवार रात कैलिफोर्निया से पकड़ा गया है। बॉक्सर का नाम बॉलीवुड निदेशक रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी में भी सामने आया था।
अपराध
कई मामलों में सामने आया था बॉक्सर का नाम
माना जाता है कि बॉक्सर बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य है और अमेरिका में बैठकर गैंग का संचालन कर रहा था।
रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी भी उसने ली थी।
अभिनेता सलमान खान और कॉमेडियन कपिल शर्मा समेत कई हस्तियों को धमकी देने के मामले में भी उसका नाम सामने आया था।
कई मामलों में नाम सामने आने के बाद भारत की कानून प्रवर्तन एजेंसियां उसकी तलाश में थीं।
धमकी
बॉक्सर के निशाने पर रहे हैं बॉलीवुड से जुड़े लोग
इसी साल फरवरी में रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी के बाद बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों को धमकियां मिली थीं।
गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। एक ऑडियो में खुद को अर्जू बिश्नोई बताने वाले एक व्यक्ति ने गोलीबारी की जिम्मेदारी लेते हुए बॉक्सर और शुभम लोणकर का नाम लिया।
मैसेज में कहा गया कि शेट्टी को गैंग के कामों में दखल न देने की कई बार चेतावनी दी गई थी।