NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / #NewsBytesExplainer: अन्य देशों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत ने कब-कब विशेष अभियान चलाए? 
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: अन्य देशों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत ने कब-कब विशेष अभियान चलाए? 
    भारत सरकार भारतीयों को बचाने के लिए चला चुकी है कई अभियान

    #NewsBytesExplainer: अन्य देशों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत ने कब-कब विशेष अभियान चलाए? 

    लेखन सकुल गर्ग
    Apr 24, 2023
    08:37 pm

    क्या है खबर?

    भारत ने सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच पिछले 9 दिनों से जारी संघर्ष के बीच फंसे भारतीयों की मदद के लिए 'ऑपरेशन कावेरी' की शुरुआत की गई है।

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि भारतीयों की मदद के लिए भारतीय वायुसेना के 2 विमान और भारतीय नौसेना का एक जहाज भेजा जा चुका है।

    आइए जानते हैं कि भारत सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में अन्य किन-किन देशों में कौन से बचाव अभियान चलाए।

    अभियान 

    ऑपरेशन गंगा 

    विदेश मंत्रालय ने पिछले साल फरवरी में यूक्रेन युद्ध छिड़ने के बाद युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' चलाया था। इसके तहत छात्रों सहित 18,000 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया गया था।

    इसके लिए भारतीय वायुसेना के विमानों के साथ-साथ निजी एयरलाइंस के विमानों की मदद ली गई थी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बचाव अभियान की देखरेख के लिए अपने 4 केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भी भेजा था।

    अभियान 

    ऑपरेशन देव शक्ति 

    भारत सरकार ने अगस्त, 2021 में अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद 'ऑपरेशन देव शक्ति' की शुरुआत की थी।

    इस अभियान के तहत अफगान सुरक्षाबलों और तालिबान लड़ाकों के बीच जारी लड़ाई के बीच हिंदुओं और सिखों समेत हजारों लोगों को भारत लाया गया था।

    भारत ने अमेरिका समेत अन्य देशों के समन्वय से यह अभियान चलाया था और इसके तहत भारतीय वायुसेना के परिवहन विमान अफगानिस्तान की राजधानी काबुल भेजे गए थे।

    अभियान 

    ऑपरेशन राहत 

    भारत ने वर्ष 2015 में यमन में गृह युद्ध के कारण फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन राहत' शुरू किया था।

    इस अभियान के तहत यमन से 5,000 से अधिक भारतीयों को निकालने के लिए भारतीय नौसेना के जहाजों और भारतीय वायुसेना के विमानों को तैनात किया गया था।

    भारत सरकार ने ऑपरेशन राहत के तहत सद्भावना और मित्रता का संदेश देते हुए 26 देशों के 960 विदेशी नागरिकों को भी बचाया था।

    मिशन 

    वंदे भारत मिशन

    भारत ने वर्ष 2020 में कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनियाभर के विभिन्न देशों में फंसे हजारों भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए 'वंदे भारत मिशन' चलाया था।

    इस अभियान का पहला चरण 7 मई, 2020 को शुरू हुआ था और इसे चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया गया था।

    वंदे भारत मिशन के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के जरिए 67 लाख से अधिक भारतीय देश वापस आए थे।

    अभियान 

    ऑपरेशन संकटमोचन 

    भारत सरकार ने जुलाई, 2016 में दक्षिण सूडान में जारी गृह युद्ध में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए 'ऑपरेशन संकटमोचन' चलाया था। इस अभियान की अगुवाई केंद्रीय मंत्री और भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) ने की थी।

    अभियान के तहत दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा और अन्य हिस्सों में फंसे करीब 600 भारतीयों को भारतीय वायुसेना और एयर इंडिया के विमानों के जरिए भारत लाया गया था।

    अभियान 

    ऑपरेशन मैत्री 

    नेपाल में वर्ष 2015 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत सरकार ने लोगों को राहत और मदद पहुंचाने के लिए 'ऑपरेशन मैत्री' शुरू किया था।

    5,000 से अधिक भारतीयों को वायुसेना और निजी एयरलाइंस के विमानों के जरिए नेपाल से भारत लाया गया था।

    भारतीय सेना ने भूकंप प्रभावित इलाकों में अभियान चलाते हुए अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम (UK), रूस और जर्मनी के 170 नागरिकों को भी सफलतापूर्वक बचाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सूडान
    विदेश मंत्रालय
    भारत सरकार
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    सूडान

    सूडान: फैक्ट्री में ब्लास्ट से 23 लोगों की मौत, मरने वालों में 18 भारतीय शामिल एस जयशंकर
    लगातार चौथे साल इंटरनेट पर सबसे ज्यादा प्रतिबंध लगाने वाला देश बना भारत- रिपोर्ट जम्मू-कश्मीर
    सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष, गोली लगने से एक भारतीय की मौत एस जयशंकर
    #NewsBytesExplainer: सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच लड़ाई क्यों चल रही है? #NewsBytesExplainer

    विदेश मंत्रालय

    अफगानिस्तान: काबुल स्थित गुरुद्वारे पर आतंकी हमला; दो की मौत, कई फंसे अफगानिस्तान
    भारतीय अधिकारियों ने की थी NATO प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक, क्या है इसका महत्व? चीन समाचार
    ताइवान संकट: भारत ने की संयम बनाए रखने और तनाव कम करने की अपील चीन समाचार
    कैसे करें तत्काल पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन? जानें स्टेप बाय स्टेप आधार कार्ड

    भारत सरकार

    एन्क्रिप्टेड व्हाट्सऐप मैसेज को इंटरसेप्ट करना चाहती है केंद्र सरकार, जानिए क्या है कारण व्हाट्सऐप
    नफरती अपराधों के कारण भारत ने कनाडा में रह रहे भारतीयों से सावधान रहने को कहा कनाडा
    केंद्र सरकार स्पेस स्टेशन की तर्ज पर बनाएगी EV चार्जिंग स्टेशन, कॉन्सेप्ट प्लान से उठाया पर्दा दिल्ली
    भारत में बैन किया गया पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट ट्विटर

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: चीन ने कब-कब बदले अरुणाचल की जगहों के नाम और वो ऐसा क्यों करता है? अरुणाचल प्रदेश
    #NewsBytesExplainer: दिल्ली मेट्रो में लड़की के कपड़ों पर विवाद, अश्लीलता पर क्या कहता है कानून? दिल्ली मेट्रो
    #NewsBytesExplainer: गांधी, गोडसे और मुगल, NCERT की किताबों से क्या-क्या हटाया गया है? महात्मा गांधी
    कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रमुख मुद्दे क्या हैं? कर्नाटक चुनाव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025