Loading...
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 सैनिक घायल
कुलगाम में CRPF जवानों पर बाइक सवारों ने की गोलीबारी (फाइल तस्वीर)

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 सैनिक घायल

लेखन आबिद खान
Nov 11, 2026
03:21 pm

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रहा है। वहां के कुलगाम में अखरान के पास CRPF जवानों पर गोलीबारी हुई है। जानकारी है कि इस हमले में 3 जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हमलावरों ने गोलीबारी की। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को घेर लिया है। हालात को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त बलों को भेजा जा रहा है।

हमला

बाइक सवार थे हमलावर

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आज दोपहर एक नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें CRPF के 2 जवान घायल हो गए।

यह घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई, जब हमलावरों ने CRPF जवानों पर गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।

CRPF के अनुसार, घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में ले जाया गया है।

बयान

अधिकारी जांच में जुटे

ग्रेटर कश्मीर ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि इलाके में CRPF की एक टुकड़ी पर गोलीबारी की सूचना मिली है।

उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी किन हालात में हुई, इसकी जानकारी अभी पता लगाई जा रही है।

वहीं, CRPF जवानों की चोट की स्थिति या गंभीरता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

ADVERTISEMENT

घटना

हमलावरों की तलाश में अभियान जारी

बताया जा रहा है कि घायल तीनों जवान CRPF की 46वीं बटालियन के हैं। इनके नाम हेड कॉन्स्टेबल सोमवीर, कॉन्स्टेबल संतानों और हेड कॉन्स्टेबल राकेश दास बताए जा रहे हैं।

तीनों को इलाज के लिए GMC ले जाया गया है। इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि कुलगाम दक्षिण कश्मीर का संवेदनशील इलाका है। श्रीनगर से करीब 70 किलोमीटर दूर इस इलाके में सबसे ज्यादा आतंकी गतिविधियां होती रही हैं।

ADVERTISEMENT

हमले

कुलगाम में लगातार होते रहे हैं आतंकी हमले

अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन माना जा रहा है कि यह हमला लश्कर-ए-तैयबा या द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने किया है।

यह इस साल 31 जुलाई के बाद हुआ पहला आतंकी हमला है, जब कुलगाम में 2 प्रवासी मजदूरों की हत्या कर दी गई थी।

इससे पहले 22 जुलाई को अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकियों ने हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की हत्या कर दी थी।

ADVERTISEMENT