NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / #NewsBytesExplainer: अमृता फडणवीस को 1 करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश का पूरा मामला क्या है?
    देश

    #NewsBytesExplainer: अमृता फडणवीस को 1 करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश का पूरा मामला क्या है?

    #NewsBytesExplainer: अमृता फडणवीस को 1 करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश का पूरा मामला क्या है?
    लेखन आबिद खान
    Mar 16, 2023, 08:09 pm 1 मिनट में पढ़ें
    #NewsBytesExplainer: अमृता फडणवीस को 1 करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश का पूरा मामला क्या है?
    देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने डिजाइन पर साजिश रचने और रिश्वत देने का आरोप लगाया है

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने एक महिला कपड़ों की डिजाइनर अनिक्षा के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। अमृता का आरोप है कि डिजाइनर ने उन्हें एक करोड़ रुपये की रिश्वत देने की पेशकश की और साजिश रचाकर फंसाने की धमकी भी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। समझते हैं पूरा मामला क्या है।

    अमृता के संपर्क में कैसे आई डिजाइनर महिला?

    अमृता फडणवीस ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि अनिक्षा उनसे पिछले 16 महीने से संपर्क में थी। तब अनिक्षा ने खुद को डिजाइनर बताते हुए अमृता से कहा कि वे प्रमोशन के लिए उसके द्वारा डिजाइन किए गए कपड़े और ज्वेलरी पहने। एक मुलाकात में अनिक्षा ने एक कर्मचारी के हाथों लिफाफा अमृता तक भिजवाया था, जिसमें हाथ से लिखा नोट था। हालांकि, अमृता ने कहा कि नोट की लिखावट उन्हें समझ नहीं आई थी।

    अमृता ने अनिक्षा पर क्या आरोप लगाए हैं?

    अमृता ने बताया कि एक बार अनिक्षा बॉडीगार्ड से झूठ बोलकर उनकी कार में बैठ गई और कहा कि उसके पिता पुलिस को सट्टेबाजों की जानकारी देते हैं। उसने प्रस्ताव दिया कि सट्टेबाजों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई का निर्देश देकर पैसे कमाए जा सकते हैं या फिर सट्टेबाजों से सीधे पैसे लिए जा सकते हैं। इस बात को सुनकर अमृता ने अनिक्षा को कार से उतार दिया और उसके फोन उठाने बंद कर दिए।

    अनिक्षा पर 1 करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश करने का भी आरोप

    अमृता ने बताया कि 16 फरवरी की रात 9 बजकर 30 मिनट पर अनिक्षा ने उन्हें फोन कर कहा कि उसके पिता को एक केस में आरोपी बनाया गया है। अगर वे उन्हें बचा लेती हैं, तो बदले में 1 करोड़ रुपये मिलेंगे। 18-19 फरवरी को भी अनिक्षा ने अनजान नंबर से अमृता को अलग-अलग मैसेज भेजे। इसके बाद 20 फरवरी को अमृता ने मालाबार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

    कौन है डिजाइनर अनिक्षा?

    अनिक्षा सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी की बेटी है। वह महाराष्ट्र के उल्हासनगर की रहने वाली है और उसने कानून की पढ़ाई की है। अनिक्षा ने अमृता से सहानुभूति बटोरने के लिए बताया कि उसकी मां का देहांत हो चुका है।

    अनिक्षा के पिता पर दर्ज हैं 17 मामले

    अनिक्षा के पिता जयसिंघानी के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में 17 मामले दर्ज हैं। उसे सट्टेबाजी से जुड़े मामलों में तीन बार पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। फिलहाल 7 अलग-अलग मामलों में 5 राज्यों में जयसिंघानी वांछित अपराधी है। जयसिंघानी के दो घरों पर 2015 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गुजरात विंग ने छापा मारा था। 2016 में मुंबई के आजाद मैदान और साकीनाका पुलिस थाने में जयसिंघानी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

    जयसिंघानी ने पूर्व DCP पर लगाया था बंधक बनाने का आरोप

    कुछ साल पहले जयसिंघानी ने मुंबई क्राइम ब्रांच के पूर्व DCP पर उसके बच्चों और पत्नी को बंधक बनाने का आरोप लगाया था। जयसिंघानी ने कहा था कि उसके परिवार को बंधक बनाकर उसे क्रिकेट में सट्टा लगाने पर मजबूर किया गया। इस संबंध में क्राइम ब्रांच ने जयसिंघानी के बयान दर्ज किए थे। जांच आगे बढ़ी तो पूर्व DCP को छुट्टी पर भेज दिया गया। बाद में DCP ने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर पुलिस विभाग छोड़ दिया।

    महाराष्ट्र विधानसभा में भी उठा मुद्दा

    नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने इस मुद्दे को महाराष्ट्र विधानसभा में भी उठाया। जिसके बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र ने कहा कि उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं। विधानसभा के बाहर, देवेंद्र ने तत्कालीन महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में कई सनसनीखेज बातें सामने आ सकती हैं, जिनमें एक पूर्व पुलिस आयुक्त जैसे कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं और वह जांच के बाद मामले पर बोलेंगे।

    पुलिस हिरासत में तीन लोग

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने अनिक्षा और उसके चाचा समेत कम से कम तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जयसिंघानी और उसका बेटा भी पुलिस हिरासत में है। अनिक्षा और उसके पिता जयसिंघानी के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 120-B (साजिश रचने) और भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट 1988 के तहत मामला दर्ज किया है।

    कौन हैं अमृता फडणवीस?

    अमृता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र की पत्नी हैं। 2005 में दोनों की शादी हुई थी। वे एक सामाजिक कार्यकर्ता, बैंककर्मी और प्लेबैक सिंगर भी हैं। उन्होंने सिम्बायोसिस कॉलेज पुणे से पढ़ाई की है। 9 अप्रैल 1979 को जन्मीं अमृता हिन्दी, अंग्रेजी और पंजाबी में कई गाने गा चुकी हैं। वे अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक बयान में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए भारत का पिता बता चुकी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    महाराष्ट्र
    देवेंद्र फडणवीस
    महाराष्ट्र पुलिस
    महाराष्ट्र सरकार

    महाराष्ट्र

    अमृता फडणवीस ने मुंबई की डिजाइनर के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, जानें मामला मुंबई पुलिस
    #NewsBytesExplainer: हजारों किसान नासिक से मुंबई तक पैदल मार्च क्यों कर रहे हैं?  महाराष्ट्र सरकार
    महाराष्ट्र: पुणे में नाले की सफाई करते वक्त 4 लोगों की दम घुटने से मौत पुणे
    उत्तर प्रदेश और बिहार में आवारा गोवंश एक समस्या, लेकिन इन राज्यों में लाखों है कीमत बिहार

    देवेंद्र फडणवीस

    महाराष्ट्र: बजट में किसानों की फसलों का बीमा एक रुपये में करने का ऐलान महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: बजट में महिलाओं को तोहफा, बसों में आधी कीमत पर सफर समेत कई बड़ी घोषणाएं महाराष्ट्र सरकार
    महाराष्ट्र: क्या शरद पवार की मर्जी से बनी थी भाजपा-NCP सरकार? फडणवीस अपने बयान पर कायम शरद पवार
    देवेंद्र फडणवीस का दावा- शरद पवार की सहमति के बाद बनाई थी NCP के साथ सरकार  महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र पुलिस

    महाराष्ट्र: खिलाफ रिपोर्ट लिखने पर भूमि कारोबारी ने पत्रकार को कुचलकर मारा, हत्या का केस महाराष्ट्र
    NIA को ईमेल पर मिली मुंबई में तालिबान के आतंकी हमले की धमकी मुंबई
    महाराष्ट्र: वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर लगा महिला को छेड़ने और उसके पति को पीटने का आरोप महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: औरंगजेब की तस्वीर के साथ डांस करने पर 8 के खिलाफ मुकदमा दर्ज महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र सरकार

    महाराष्ट्र: शिंदे सरकार प्याज उत्पादक किसानों को देगी 300 रुपये प्रति क्विंटल सब्सिडी महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: सही भाव न मिलने से परेशान नासिक के किसान ने जलाई प्याज की फसल महाराष्ट्र
    बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर छिड़ा विवाद क्या है? धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
    महाराष्ट्र में अंडों की भारी किल्लत, रोजाना 1 करोड़ अंडों की कमी  महाराष्ट्र

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023