NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / गोवा: बगावत की साजिश रचने के लिए कांग्रेस ने विधायक दल के नेता को किया बर्खास्त
    अगली खबर
    गोवा: बगावत की साजिश रचने के लिए कांग्रेस ने विधायक दल के नेता को किया बर्खास्त
    कांग्रेस ने माइकल लोबो को पार्टी से निकाला

    गोवा: बगावत की साजिश रचने के लिए कांग्रेस ने विधायक दल के नेता को किया बर्खास्त

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 11, 2022
    01:14 pm

    क्या है खबर?

    गोवा में कांग्रेस ने पार्टी तोड़ने की साजिश रचने के आरोप में अपने विधायक दल के नेता और नेता विपक्ष माइकल लोबो को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है। उन्हें पार्टी से बाहर निकालने का फैसला भी लिया गया है।

    गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि लोबो और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस को तोड़ने की साजिश रच रहे थे।

    पृष्ठभूमि

    क्या है कांग्रेस में बगावत की साजिश का पूरा मामला?

    कल रविवार को खबर आई थी कि गोवा में कांग्रेस के 11 में से 10 विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के हवाले से आई इन खबरों में कामत और लोबो दोनों के भाजपा के संपर्क में होने की बात कही गई थी।

    इसके अलावा अन्य कुछ विधायक भी भाजपा के संपर्क में बताए गए थे।

    हालांकि कांग्रेस ने इन अटकलों को खारिज करते हुए भाजपा पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया था।

    बयान

    अब कांग्रेस ने कहा- हमारे अपने नेता रच रहे थे साजिश

    अब लोबो को पार्टी से निकाल कर कांग्रेस ने एक तरह से इन अटकलों की पुष्टि कर दी है।

    गुंडू राव ने मामले पर मीडिया से बात करते हुए कहा, "हमारे कुछ अपने नेताओं ने भाजपा के साथ मिलकर गोवा में कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने और दल-बदल की साजिश रची थी। हमारे दो नेता नेता विपक्ष माइकल लोबो और दिगंबर कामत इस साजिश का नेतृत्व कर रहे थे। हम लोबो को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निकाल रहे हैं।"

    बयान

    राव बोले- गोवा में विपक्ष को खत्म करना चाहती है भाजपा

    राव ने कहा कि भाजपा गोवा में विपक्ष को खत्म करना चाहती है और ये दोनों नेता भाजपा के साथ पूरे तालमेल से काम कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि कामत ने ऐसा खुद को बचाने के लिए किया क्योंकि उनके खिलाफ कई मामले लंबित हैं, वहीं लोबो ने सत्ता और पद के लिए ऐसा किया।

    राव ने कहा कि बगावत की साजिश में शामिल होने वाले सभी नेताओं के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कार्रवाई की जाएगी।

    आरोप

    दो-तिहाई विधायक तोड़ने की कोशिश कर रही थी भाजपा- राव

    राव ने कहा कि दल-बदल कानून से बचने के लिए भाजपा कांग्रेस के दो-तिहाई विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही थी और इसके लिए उसे आठ विधायक चाहिए।

    उन्होंने कहा, "हमारे कई लोगों को बहुत ज्यादा पैसा ऑफर किया गया। मैं इतना पैसा ऑफर किए जाने से हैरान हूं। लेकिन हमारे छह विधायक मजबूती से डटे रहे। मुझे उन पर गर्व है।"

    उन्होंने कहा कि पार्टी विधायक जल्द ही विधायक दल का नया नेता चुनेंगे।

    डाटा

    गोवा में किस पार्टी के कितने विधायक?

    बता दें कि 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में अभी भाजपा के 20 विधायक हैं और उसने पांच निर्दलीयों के साथ मिलकर सरकार बना रखी है। कांग्रेस के 11 विधायक हैं, वहीं बाकी चार विधायक छोटी पार्टियों के हैं।

    अन्य मामला

    गोवा में एक बार पहले कांग्रेस को तोड़ चुकी है भाजपा

    गौरतलब है कि 2019 में भी गोवा में कांग्रेस के अधिकांश विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। तब पार्टी के 15 विधायकों में से 10 विधायक पाला बदल कर भाजपा में आ गए थे।

    इन विधायकों पर दल-बदल कानून भी लागू नहीं हुआ था और उनकी सदस्यता नहीं गई थी। दल-बदल कानून के मुताबिक, अगर किसी पार्टी के दो-तिहाई या इससे अधिक विधायक टूटकर दूसरी पार्टी में शामिल हो जाते हैं तो उन पर दल-बदल कानून लागू नहीं होता।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गोवा
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    गोवा

    दुघर्टना के 11 दिन बाद मिला मिग-29K के पायलट का शव, DNA रिपोर्ट का है इंतजार भारतीय सेना
    गोवा: प्रस्तावित IIT परिसर को लेकर हिंसा, पुलिस ने गांववालों पर दागे आंसू गैस के गोले पणजी
    केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक सड़क दुर्घटना में घायल, पत्नी और निजी सहायक की मौत कर्नाटक
    बहुत कम लोग जानते होंगे 'KGF' अभिनेता यश से जुड़ी ये बातें मनोरंजन

    कांग्रेस समाचार

    नेशनल हेराल्ड मामले में बढ़ी सोनिया और राहुल गांधी की मुसीबत, ED ने भेजा समन सोनिया गांधी
    वित्त वर्ष 2020-21 में भाजपा को मिला 477 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 6.4 गुना अधिक चुनाव आयोग
    राज्यसभा चुनाव: राजस्थान के अपने विधायकों को होटल भेजेगी कांग्रेस, पार्टी को खरीद-फरोख्त की आशंका राजस्थान
    भाजपा में शामिल हुए हार्दिक पटेल, पिछले महीने छोड़ी थी कांग्रेस गुजरात

    भाजपा समाचार

    अग्निवीरों को भाजपा कार्यालय में नौकरी देने के बयान पर घिरे कैलाश विजयवर्गीय, हावी हुआ विपक्ष अरविंद केजरीवाल
    महाराष्ट्र सरकार पर संकट के बादल, 10-12 शिवसेना विधायकों के साथ "गायब" हुए मंत्री एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र
    कौन हैं महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचाने वाले एकनाथ शिंदे? शिवसेना समाचार
    कौन हैं द्रौपदी मुर्मू, जो बन सकती हैं देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति? राष्ट्रपति चुनाव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025