NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / छत्तीसगढ़: दक्षिण बस्तर क्षेत्र में बड़ी मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 12 नक्सली
    अगली खबर
    छत्तीसगढ़: दक्षिण बस्तर क्षेत्र में बड़ी मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 12 नक्सली
    छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है

    छत्तीसगढ़: दक्षिण बस्तर क्षेत्र में बड़ी मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 12 नक्सली

    लेखन आबिद खान
    Jan 16, 2025
    08:42 pm

    क्या है खबर?

    छत्तीसगढ़ के दक्षिणी बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबर है।

    बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ अभी जारी है और दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। दक्षिण बस्तर के पुजारी कांकेर के जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेर लिया है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, मुठभेड़ आज सुबह शुरू हुई थी, जिसमें 2 नक्सलियों के मारे जाने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई थी।

    घटना

    1,200 से 1,500 जवान ऑपरेशन में शामिल

    रिपोर्ट के मुताबिक, ये मुठभेड़ बीजापुर, सुकमा और तेलंगाना सीमा पर हुई है।

    जिला रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF), बस्तर फाइटर्स, पुलिस और सुरक्षाबलों के 1,200 से 1,500 जवान ऑपरेशन में शामिल हैं।

    बीजापुर SSP ने कहा, "बीजापुर सीमा क्षेत्र में नक्सलियों से मुठभेड़ जारी है। बीजापुर-सुकुमा के DR जवान, CRPF की 5 कोबरा यूनिट और 229वीं बटालियन के जवान ऑपरेशन में शामिल हैं। 12 जनवरी को बीजापुर में ही 5 नक्सलियों को मुठभेड़ में मारा गया था।"

    बरामदगी

    नक्सलियों के पास से कई हथियार बरामद

    सुरक्षा एजेंसियों को इलाके में नक्सलियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद ऑपरेशन चलाया गया। तभी नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी की। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है।

    नक्सलियों के पास से एक SLR राइफल, 12 बोर बंदूक, 2 सिंगल शॉट बंदूक, एक BJL लॉन्चर, एक देशी बंदूक, विस्फोटक, और नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

    IED

    IED धमाके में 2 जवान घायल

    आज बीजापुर में IED धमाके में 2 जवान घायल हो गए हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक, पुतकेल कैंप से कोबरा बटालियन के जवान बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में तलाशी अभियान पर निकले थे। इलाके में नक्सलियों ने पहले से ही IED लगा रखा था। इसी दौरान 2 जवानों का पैर IED पर पड़ा, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ।

    बताया जा रहा है कि दोनों जवानों के पैरों में चोट आई है।

    ऑपरेशन

    इस साल मारे गए 26 नक्सली

    12 जनवरी को बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया था, जिनमें 2 महिला नक्सली भी शामिल थीं।

    इस महीने छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे जा चुके हैं। पिछले साल राज्य में सुरक्षाबलों ने 219 नक्सलियों को ढेर किया था।

    इससे पहले 6 जनवरी को बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की गाड़ी को निशाना बनाया था। इस दर्दनाक हादसे में 8 जवान शहीद हो गए थे और ड्राइवर की भी मौत हो गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    छत्तीसगढ़
    नक्सलवाद
    नक्सली

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    छत्तीसगढ़

    9 जुलाई को कितने बदले देश में पेट्रोल-डीजल के भाव? डलवाने से पहले जान लें  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    10 जुलाई को कहां-कहां बदले पेट्रोल-डीजल के भाव? यहां देखें  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 15 जुलाई के लिए जारी हुए ताजा भाव, कहां-कहां हुआ बदलाव?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 22 जुलाई के लिए जारी हुए नए भाव, कहां हुआ सस्ता-महंगा?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    नक्सलवाद

    छत्तीसगढ़: जवान की रिहाई के लिए नक्सलियों ने रखी वार्ताकारों के नाम घोषित करने की शर्त छत्तीसगढ़
    बिहार: दो घंटे तक नक्सलियों के कब्जे में रहा चौरा स्टेशन, ट्रेनों का संचालन प्रभावित CRPF
    झारखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक करोड़ रुपये का ईनामी नक्सली नेता गिरफ्तार झारखंड
    महाराष्ट्र: गढ़चिरौली मुठभेड़ में मारा गया 50 लाख का ईनामी मिलिंद तेलतुम्बड़े, कुल 26 नक्सली ढेर झारखंड

    नक्सली

    छत्तीसगढ़: सुकमा में 8 लाख रुपये के 2 इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर, हथियार बरामद छत्तीसगढ़
    30 लाख का इनामी नक्सली दिनेश गोप नेपाल से गिरफ्तार, 15 सालों से थी तलाश झारखंड
    नेपाल में सिख का हुलिया बनाकर ढाबा चला रहा था नक्सली दिनेश गोप, ऐसे चढ़ा हत्थे नेपाल
    छत्तीसगढ़: भाजपा विधायक का दावा- लकड़ियों में हथियार छिपाकर ले जा रहे नक्सली; वीडियो साझा किया छत्तीसगढ़
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025