NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / अमरावती: केमिस्ट की हत्या का वीडियो सामने आया, एक दिन पहले भी किया गया था प्रयास
    अगली खबर
    अमरावती: केमिस्ट की हत्या का वीडियो सामने आया, एक दिन पहले भी किया गया था प्रयास
    अमरावती: केमिस्ट की हत्या का वीडियो सामने आया

    अमरावती: केमिस्ट की हत्या का वीडियो सामने आया, एक दिन पहले भी किया गया था प्रयास

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 05, 2022
    04:37 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट की हत्या से संबंधित एक वीडियो सामने आया है। CCTV कैमरे के इस वीडियो फुटेज में आरोपियों को केमिस्ट पर हमला करते हुए देखा जा सकता है।

    रात के इस वीडियो में बाइक की रोशनी में कुछ हमलावर दिख रहे हैं। फुटेज बहुत साफ तो नहीं है, लेकिन इसमें ऐसा लग रहा हि हमलावर जमीन पर पड़े एक इंसान पर हमला कर रहे हैं।

    जमीन पर केमिस्ट उमेश कोल्हे पड़े हैं।

    पृष्ठभूमि

    क्या है पूरा मामला?

    अमरावती के रहने वाले केमिस्ट उमेश प्रह्लादराव कोल्हे की 21 जून को कुछ हमलावरों ने हत्या कर दी थी।

    वो अपनी दुकान से घर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में बाइक पर आए हमलावरों ने उनकी गर्दन पर चाकू से वार किया। इलाज के दौरान कोल्हे ने दम तोड़ दिया।

    पहले इसे आपसी रंजिश का मामला माना गया, लेकिन फिर सामने आया कि नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने से नाराज आरोपियों ने कोल्हे की हत्या की थी।

    कारण

    उमेश ने व्हाट्सऐप ग्रुप पर किया था नुपुर शर्मा का समर्थन

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उमेश ने 'ब्लैक फ्रीडम' नामक एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने वाली पूर्व भाजपा नेता नुपुर शर्मा के समर्थन में कुछ बात कही थी।

    इस ग्रुप में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग थे, जिनमें उमेश का दोस्त और ग्राहक यूसुफ खान भी शामिल था।

    उसने उमेश की इस पोस्ट को एक अन्य व्हाट्सऐप ग्रुप पर शेयर कर दिया जिसके एडमिन इरफान खान ने उमेश की हत्या की साजिश रची।

    पहला प्रयास

    एक दिन पहले भी किया गया था उमेश की हत्या का प्रयास

    मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने NDTV को बताया कि हमलावरों ने एक दिन पहले भी उमेश की हत्या करने का प्रयास किया था। हालांकि समय से पहले मेडिकल बंद करके घर जाने के कारण उमेश इस दिन बच गए।

    उमेश ने इस दिन मेडिकल को 9:30 बजे के आसपास ही बंद कर दिया था, वहीं रेकी करने वाले हमलावरों का अनुमान था कि वह रोजाना की तरह रात 10-10:30 बजे मेडिकल को बंद करेंगे।

    जांच

    आतंक का मामला मानकर हत्या की जांच कर रही NIA

    बता दें कि उमेश की हत्या को आतंक का मामला मानकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) इसकी जांच कर रही है। एजेंसी इसे उदयपुर हत्याकांड से जोड़ कर देख रही है जहां दो कट्टरपंथियों ने नुपुर शर्मा का समर्थन करने के लिए एक दर्जी की सरेआम हत्या कर दी थी।

    NIA ने अपनी FIR में मुदस्सिर अहमद, शाहरुख पठान, अब्दुल तौफीक, शोएब खान, अतीब रशीद, युसुफ खान, शहीम अहमद और इरफान खान को अन्य के साथ आरोपी बनाया है।

    जानकारी

    भारत के एक धड़े को आतंकित करना था हत्या का उद्देश्य- NIA

    NIA ने अपनी FIR में हत्या को आतंकी कृत्य बताते हुए लिखा है कि यह 'भारत के एक धड़े के लोगों' को आतंकित करने के उद्देश्य से की गई थी। वह घटना के अंतरराष्ट्रीय लिंक की भी जांच करेगी।

    कार्रवाई

    'मास्टरमाइंड' समेत सात लोगों की गिरफ्तारी

    इस मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी और शनिवार को पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

    शनिवार को 35 वर्षीय इरफान खान और 44 वर्षीय वेटरिनरी डॉक्टर युसुफ खान की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस इरफान को इस हमले का 'मास्टरमाइंड' बता रही है।

    अधिकारियों ने बताया कि इरफान एक NGO चलाता है। NGO के बैंक खाते की जांच की जाएगी। कुछ आरोपियों ने इस NGO में काम किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    हत्या
    अमरावती
    नुपुर शर्मा

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    महाराष्ट्र

    53 वर्ष की महिला ने छुप-छुपकर की पढ़ाई, स्कूल छोड़ने के 37 साल बाद पाई सफलता महाराष्ट्र सरकार
    महाराष्ट्र: 37 शिवसेना विधायकों ने राज्यपाल को लिखा पत्र, एकनाथ शिंदे को बताया अपना नेता उद्धव ठाकरे
    महाराष्ट्र का सियासी संकट: संजय राउत की बागी विधायकों को चुनौती, कहा- मुंबई आकर दिखाएं शिवसेना समाचार
    शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान- किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के संपर्क में नहीं शिवसेना समाचार

    हत्या

    रूस के खिलाफ युद्ध में अब तक यूक्रेन के 3,000 सैनिकों की मौत- राष्ट्रपति जेलेंस्की रूस समाचार
    आंध्र प्रदेश: युवती ने शादी से पहले होने वाले पति को मिलने बुलाकर गला काटा आंध्र प्रदेश
    दिल्ली में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर दिल्ली पुलिस
    प्रयागराज: एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, मृतकों में 2 वर्षीय बच्ची भी शामिल उत्तर प्रदेश

    अमरावती

    पांच उप मुख्यमंत्रियों वाले आंध्र प्रदेश में तीन राजधानियां क्यों बनाना चाहती है जगनमोहन सरकार? आंध्र प्रदेश
    आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री ने CJI बोबड़े को लिखी चिट्ठी, जस्टिस रमन्ना पर लगाए गंभीर आरोप आंध्र प्रदेश
    महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच अमरावती में फिर से लागू किया लॉकडाउन महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण मुंबई समेत कई जिलों में लगाई गईं पाबंदियां मुंबई

    नुपुर शर्मा

    भाजपा की विवादित बयान देने वाले नेताओं पर कार्रवाई, नूपुर शर्मा निलंबित दिल्ली
    विवादित बयान के कारण भाजपा ने निलंबित होने वाली नुपुर शर्मा कौन हैं? कतर
    पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान: सऊदी अरब ने भी जताई आपत्ति, भारत का OIC पर पलटवार सऊदी अरब
    कुवैत: पैगंबर पर भाजपा प्रवक्ता के बयान के विरोध में सुपरमार्केट से हटाए गए भारतीय उत्पाद कुवैत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025