NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / अमित शाह का ऐलान- मणिपुर हिंसा की जांच के लिए बनेगा पैनल, रिटायर जज करेंगे अध्यक्षता
    अगली खबर
    अमित शाह का ऐलान- मणिपुर हिंसा की जांच के लिए बनेगा पैनल, रिटायर जज करेंगे अध्यक्षता
    गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर हिंसा की जांच रिटायर जज की अध्यक्षता वाले पैनल से कराने की बात कही है

    अमित शाह का ऐलान- मणिपुर हिंसा की जांच के लिए बनेगा पैनल, रिटायर जज करेंगे अध्यक्षता

    लेखन आबिद खान
    Jun 01, 2023
    01:01 pm

    क्या है खबर?

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर के दौरे पर हैं। इस दौरान एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए सरकार काम कर रही है।

    उन्होंने कहा कि राज्य में हुई हिंसा की जांच हाई कोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता वाले पैनल से कराई जाएगी।

    उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से भी हिंसा की जांच कराने की जानकारी दी। राज्यपाल की अध्यक्षता में एक शांति समिति भी बनाई जाएगी।

    मुआवजा

    पीड़ितों के लिए मुआवजे का भी ऐलान

    शाह ने कहा कि हिंसा में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसमें से 5 लाख रुपये मणिपुर सरकार और 5 लाख रुपये केंद्र सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। यह राशि सीधे पीड़ितों के परिजनों के अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि मणिपुर में किसी जरूरी वस्तु की कमी और दिक्कत न हो, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं।

    हथियार

    जिनके पास लुटे हुए हथियार, वे जमा कर दें- शाह

    गृह मंत्री ने कहा कि मणिपुर के नागरिकों को हर तरह की मदद राज्य और केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी।

    उन्होंने लोगों से लूटे हुए हथियार लौटाने की अपील की। उन्होंने कहा, "जिस किसी के पास हथियार हों, वे पुलिस के सामने सरेंडर कर दें। कल से पुलिस कॉम्बिंग करेगी, अगर इस दौरान किसी के पास हथियार बरामद होते हैं तो उसके साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।"

    बयान

    शाह बोले- हिंसा मुक्त हो गया था मणिपुर

    शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद पिछले 6 सालों में मणिपुर बंद, कर्फ्यू और हिंसा से मुक्त हो गया था।

    उन्होंने कहा, "मणिपुर में डबल इंजन की सरकार ने विकास के सभी पैमानों पर अभूतपूर्व कामयाबी हासिल की। पिछले एक महीने में मणिपुर में हिंसक घटनाएं हुई हैं। जिन नागरिकों की हिंसा में मृत्यु हुई है, उनके परिजनों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की तरफ से संवेदना व्यक्त करता हूं।"

    हिंसा

    गृह मंत्री के दौरे के दौरान भी हुई हिंसा

    बुधवार रात को तांगजेंग इलाके में खुंबी पुलिस स्टेशन में पुलिस और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी की घटना हुई। इसमें 3 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। घायल पुलिसकर्मियों को इंफाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पूर्वी इंफाल के चानुंग इलाके में भी गोलीबारी की खबर है। समाचार एजेंसी PTI से एक अधिकार ने कहा, "इंफाल पूर्व जिले के चानुंग में जबरदस्त मुठभेड़ हुई। हमें अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।"

    मौत

    हिंसा में अब तक 80 लोगों की जान गई 

    मणिपुर में करीब एक महीने पहले हिंसा भड़की थी। तब से अब तक करीब 80 लोगों की मौत हो गई है। सेना ने हिंसाग्रस्त इलाकों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है।

    मणिपुर हाई कोर्ट ने गैर-आदिवासी मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिए जाने की याचिका पर राज्य सरकार को विचार करने को कहा था।

    कुकी समुदाय इसका विरोध कर रहा है। इस वजह से राज्य में हिंसा जारी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मणिपुर
    अमित शाह
    केंद्र सरकार

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, 200 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का शेयर बाजार समाचार
    BCCI ने विराट कोहली को दोबारा टेस्ट कप्तान बनाने के दिए थे संकेत- रिपोर्ट विराट कोहली
    'धड़कन': बड़े पर्दे पर लौट रही सुनील शेट्टी की हिट फिल्म, तारीख का हो गया ऐलान  सुनील शेट्टी
    रणबीर कपूर की 'रामायण' से जुड़ीं काजल अग्रवाल, निभाएंगी ये अहम किरदार  काजल अग्रवाल

    मणिपुर

    एन बीरेन सिंह बने रहेंगे मणिपुर के मुख्यमंत्री, भाजपा ने किया ऐलान भाजपा समाचार
    मणिपुर: भाजपा के एन बीरेन सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ भाजपा समाचार
    केंद्र का बड़ा फैसला, कम किए गए AFSPA के तहत आने वाले पूर्वोत्तर के क्षेत्र नागालैंड
    मणिपुर में भूस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, 50 से अधिक लापता भारतीय सेना

    अमित शाह

    BBC डॉक्यूमेंट्री पर अमित शाह बोले- ये लोग 2002 से मोदी जी के पीछे पड़े हैं  नरेंद्र मोदी
    शहरों के नाम बदलने पर अमित शाह बोले- मुगल विरासत को हटाने की कोशिश नहीं मुगल साम्राज्य
    2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं, तीसरी बार लौटेंगे- अमित शाह लोकसभा चुनाव
    गौतम अडाणी मामले में अगर भाजपा निर्दोष तो JPC से क्यों भाग रही- कांग्रेस अडाणी समूह

    केंद्र सरकार

    देशद्रोह कानून: सरकार ने बदलाव के लिए समय मांगा, मानसून सत्र में आ सकता है प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट
    अप्रैल में अब तक का सबसे अधिक GST संग्रह, 1.87 लाख करोड़ रुपये जमा हुए GST
    अमेरिकी आयोग ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर एक बार फिर खड़े किए सवाल अमेरिका
    समलैंगिक जोड़ों की सामाजिक जरूरतों को देखने के लिए कमेटी बनाने पर राजी हुई केंद्र सरकार समलैंगिक विवाह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025