रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के संगीत समारोह की तस्वीरें जारी, फैंस हुए मंत्रमुग्ध
क्या है खबर?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। पहले उन्होंने शादी की तस्वीरों को साझा करते हुए फैंस का खूब प्यार और ध्यान आकर्षित किया। अब दोनों ने 24 फरवरी को हुए अपने संगीत समारोह की तस्वीरें जारी करते हुए लोगों को जश्न मनाने का एक और मौका दे दिया है। रश्मिका और विजय ने बताया कि यह हंसी, आंसुओं और भावुक पलों से भरी 'सबसे मजेदार रात' थी।
तस्वीरें
तस्वीरों में एक-दूसरे में खोए दिखे रश्मिका-विजय, डांस फ्लॉर पर लगाई आग
तस्वीरों में रश्मिका और विजय को एक-दूसरे की बाहों में खोए हुए देखा जा सकता है। कुछ तस्वीरों में अभिनेत्री डांस फ्लोर पर अपने शानदार डांस से आग लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। कुछ में उन्हें विजय की बाहाें में झूमते हुए देखा जा सकता है। अन्य तस्वीरों में रश्मिका और विजय के परिवार और दोस्तों की माैजूदगी भी दिखाई दे रही है। एक तस्वीर में रश्मिका को विजय के भाई आनंद देवरकोंडा के साथ डांस करते देखा गया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तस्वीरें
24.02.26
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) March 3, 2026
Our Sangeeth night.
The evening that was spent laughing till we had tears, dancing till the arches of our feet hurt, swallowing emotions to everyones speeches and surprises till our eyes were leaking.
Was a big happy party filled with beautiful people ❤️ pic.twitter.com/50aJvBHxQN
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए अन्य तस्वीरें
Sangeeth Night of #VIROSH
— MovieBuzz (@MoviesUpdatez) March 3, 2026
The energy, dance and the special vibe at Udaipur ❤️✨@TheDeverakonda & @IamRashmika most beautiful pictures from the celebratory evening 💥💥#VijayDeverakonda #RashmikaMandanna pic.twitter.com/MR6fD2Ey24
प्रतिक्रिया
रश्मिका और विजय की तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार
रश्मिका और विजय के संगीत समारोह की तस्वीरों ने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'कितनी खूबसूरत तस्वीरें हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल किसी परी कथा से निकला हुआ!!' एक अन्य ने लिखा, 'दुनिया का सबसे पसंदीदा जोड़ा।' वहीं कुछ अन्य लोग दिल वाले इमोजी साझा करते हुए रश्मिका और विजय पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। बता दें, यह नवविवाहित जोड़ा 4 मार्च को हैदराबाद में शादी के रिसेप्शन का आयोजन कर रहा है।