Page Loader

अग्नि-5: खबरें

अग्नि-5 एक लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है जो 5,000 किलोमीटर दूर तक लक्ष्य को भेद सकती है। इसकी क्षमता एक अंतर-महाद्वीपीय (इंटर-कॉन्टिनेंटल) मिसाइलों के करीब है जो 5,500 किलोमीटर दूर तक मार कर सकती है। अग्नि-5 की मारक क्षमता कितनी है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसकी रेंज में लगभग पूरा चीन, अफ्रीका और यूरोप के कुछ हिस्से आ सकते हैं।

भारत ने किया एक साथ कई परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट करते हुए मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) टेक्नोलॉजी से लैस अग्नि-5 मिसाइल के पहले सफल उड़ान परीक्षण के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने इसे 'मिशन दिव्यास्त्र' नाम दिया।

16 Dec 2022
ओडिशा

अग्नि-5 मिसाइल का नाइट ट्रायल सफल, 5,000 किलोमीटर से भी दूर भेद सकती है निशाना

भारत ने गुरुवार को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-5 मिसाइल का रात के समय उड़ान का सफल परीक्षण कर लिया है।

क्या है भारत की अग्नि-5 मिसाइल और ये क्यों अहम है?

भारत ने बुधवार को अपनी बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-5' का सफल परीक्षण किया। रात को किए गए इस परीक्षण में मिसाइल को ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से लॉन्च किया गया और ये 15 मिनट के अंदर अपने लक्ष्य को भेदने में कामयाब रही।