टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को चौथे टी-20 मुकाबले में 87 रन से करारी शिकस्त मिली। ईडन पार्क स्टेडियम में जीत के लिए मिले 260 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 172/9 का स्कोर ही बना सकी। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने 24 रन देते हुए 2 विकेट लिए। वह भारत के खिलाफ सर्वाधिक टी-20 विकेट वाले गेंदबाज बने। आइए इस सूची के बारे में जानते हैं।
#1
मिचेल सैंटनर (32 विकेट)
सैंटनर ने भारतीय टीम के विरुद्ध अब तक 31 टी-20 मैचों में लगभग 25 की औसत के साथ के साथ 32 विकेट लिए हैं।
इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा।
उन्होंने 2 मैचों में 4-4 विकेट भी लिए हैं।
उन्होंने भारत के खिलाफ अपना पहला मैच 2016 में खेला था।
वह अब तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 150 से अधिक विकेट ले चुके हैं।
#2
ईश सोढ़ी (30 विकेट)
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
उन्होंने भारत के खिलाफ 25 मैच खेले हैं, जिसमें 23.80 की औसत और 8.50 की इकॉनमी रेट के साथ 30 विकेट लिए।
उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा।
सोढ़ी न्यूजीलैंड की ओर से इस प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड से 23.01 की औसत से 165 विकेट लिए हैं।
#3
क्रिस जॉर्डन (24 विकेट)
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन भी इस सूची में शामिल हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 2016 में अपना पहला टी-20 मैच खेला था।
इस टीम के विरुद्ध 16 पारियों में उन्होंने 23.79 की औसत और 9.28 की इकॉनमी रेट के साथ 24 विकेट लिए हैं।
वह भारत के खिलाफ कभी 5 विकेट हॉल नहीं ले सके।
इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा है।
#4
इन गेंदबाजों ने लिए 22-22 विकेट
इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर ने भारत के खिलाफ 16 मैचों में 26.59 की औसत और 9.28 की इकॉनमी रेट के साथ 22 विकेट लिए हैं। इस बीच उन्होंने 33 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा है।
इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद ने भारतीय टीम के विरुद्ध 24 मैचों में 8 की इकॉनमी रेट के साथ 22 विकेट चटकाए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देते हुए 2 विकेट लेना रहा है।