NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मणिपुर हिंसा: संगठनों का दावा- 7 कुकी महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म; मुख्यमंत्री ने नकारा
    अगली खबर
    मणिपुर हिंसा: संगठनों का दावा- 7 कुकी महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म; मुख्यमंत्री ने नकारा
    विभिन्न संगठनों ने दावा किया है कि मणिपुर में हिंसा फैलने के बाद कम से कम 7 कुकी महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ है

    मणिपुर हिंसा: संगठनों का दावा- 7 कुकी महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म; मुख्यमंत्री ने नकारा

    लेखन नवीन
    Jul 24, 2023
    02:26 pm

    क्या है खबर?

    मणिपुर हिंसा के बीच पिछले दिनों कांगपोकपी जिले में कुकी समुदाय की 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। 4 मई का यह वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में आक्रोश देखा जा रहा है।

    इसी बीच मणिपुर के विभिन्न संगठनों ने दावा किया है कि 3 मई को मणिपुर में हिंसा फैलने के बाद कम से कम 7 कुकी महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया, लेकिन राज्य सरकार ने इसका खंडन किया है।

    रिपोर्ट

    संगठनों का दावा- 27 कुकी महिलाओं की हुई हत्या

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 23 जुलाई को वैपेई पीपुल्स काउंसिल, यंग वैपेई एसोसिएशन, जोमी स्टूडेंट्स फेडरेशन और कुकी स्टूडेंट्स फेडरेशन ने दावा किया कि हिंसा फैलने के बाद से 7 महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया है।

    उनका दावा है कि 27 महिलाओं में से 7 के साथ दुष्कर्म हुआ है, जबकि 11 की लाठी से पीट-पीटकर, 2 की जलाकर और 5 की गोली मारकर हत्या की गई। इसके अलावा अन्य 2 की मौत के कारण अज्ञात हैं।

    घटना

    क्या है दुष्कर्म से जुड़ा अन्य मामला?

    4 मई को मणिपुर के इंफाल में कार वॉश सेंटर में काम करने वालीं कांगपोकपी जिले की 2 युवा आदिवासी महिलाओं का कथित तौर पर उनके कार्यस्थल से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

    रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर दोनों महिलाओं की हत्या कर दी थी। यह मामला भी 4 मई को कांगोपोकपी जिले में 2 महिलाओं के यौन उत्पीड़न और निर्वस्त्र कर घुमाए जाने की घटना से मेल खाता है।

    मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने दी सफाई

    मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने एक बयान में कहा है कि हिंसा फैलने के बाद राज्य भर में हत्या, आगजनी और दंगों की शिकायत पर करीब 6,068 FIR दर्ज हुईं, जिनमें से केवल एक मामला बालात्कार से जुड़ा है।

    उन्होंने इंफाल में एक अन्य सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत पर कहा कि इस मामले में पीड़िताओं की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार या किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न की पुष्टि नहीं हुई है।

    पलायन

    मैतई लोगों को मिजोरम छोड़ने की मिली धमकी 

    मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के एक उग्रवादी संगठन द्वारा मैतई लोगों को राज्य छोड़ने धमकी दिए जाने के बाद बड़ी सख्या में मैतई लोग अब मिजोरम छोड़ रहे हैं।

    पीस अकॉर्ड MNF रिटर्नीज एसोसिएशन (PAMRA) ने कहा कि मिजोरम में रहने वाले मैतेई लोगों को अपनी सुरक्षा के लिहाज से मिजोरम छोड़ देना जाहिए।

    उन्होंने कहा कि मणिपुर में कुकी और जोमी समुदाय के खिलाफ हो रही हिंसा के कारण मिजो लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

    DCW

    पीड़ित महिलाओं से मिलने स्वाति मालीवाल पहुंची हैं इंफाल

    राज्य सरकार द्वारा हिंसाग्रस्त मणिपुर का दौरा करने की अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल यौन उत्पीड़न का शिकार हुईं पीड़ित महिलाओं से बातचीत करने के लिए इंफाल पहुंचीं हैं।

    ANI को दिये बयान में उन्होंने कहा, "कृपया मुझे बातचीत करने की अनुमति दें। मैं यहां राजनीति करने नहीं आई हूं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से मणिपुर का दौरा करने का अनुरोध करती हूं।"

    मामला

    क्या है महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का मामला? 

    मणिपुर से 19 जुलाई को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें भीड़ 2 महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमा रही है। इस वीडियो में महिलाएं रोती-बिलखती देखी जा सकती हैं और कुछ पुरुष उन पर यौन हमला कर रहे हैं।

    एक महिला का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके साथ गैंगरेप भी किया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब तक पुलिस मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मणिपुर हिंसा
    यौन उत्पीड़न
    एन बीरेन सिंह

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मणिपुर हिंसा

    मणिपुर: सुरक्षा बलों के अभियान में हस्तक्षेप कर रहीं महिलाएं, सेना बोली- मानवीय होना कमजोरी नहीं मणिपुर
    मणिपुर में हिंसा फैलाने के लिए म्यांमार से हुई थी हथियारों की तस्करी- रिपोर्ट मणिपुर
    मणिपुर: हिंसा के बीच सरकार का आदेश, कार्यालय नहीं आ रहे कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन मणिपुर
    मणिपुर: हिंसा प्रभावित चुराचांदपुर जिले जा रहे राहुल गांधी के काफिले को पुलिस ने रोका राहुल गांधी

    यौन उत्पीड़न

    रेप पीड़िता ने आरोपी से की शादी, समझौते के बाद हाई कोर्ट ने रद्द किया केस रेप
    कर्नाटक: लिंगायत मठ के महंत शिवमूर्ति पर लगा 4 और नाबालिगों के यौन उत्पीड़न का आरोप कर्नाटक
    पोर्ट ब्लेयर: युवती ने लगाया पूर्व मुख्य सचिव समेत दो अधिकारियों पर गैंगरेप का आरोप महिलाओं के खिलाफ अपराध
    राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा की जुबानी जंग पहुंची कोर्ट, ड्रामा क्वीन ने किया केस राखी सावंत

    एन बीरेन सिंह

    मणिपुर विधानसभा चुनाव: भाजपा ने सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार, हेंगांग से प्रत्याशी होंगे बीरेन सिंह कांग्रेस समाचार
    एन बीरेन सिंह बने रहेंगे मणिपुर के मुख्यमंत्री, भाजपा ने किया ऐलान मणिपुर
    मणिपुर: भाजपा के एन बीरेन सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ मणिपुर
    मणिपुर में भूस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, 50 से अधिक लापता मणिपुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025