Page Loader
मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन अमेरिका के अस्पताल में भर्ती, परिवार ने कहा- दुआ करें
जाकिर हुसैन अमेरिका के अस्तपताल में भर्ती (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@zakirhq9)

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन अमेरिका के अस्पताल में भर्ती, परिवार ने कहा- दुआ करें

Dec 15, 2024
06:06 pm

क्या है खबर?

उस्ताद जाकिर हुसैन ने दुनियाभर में अपनी कला का परचम लहराया है। जब अपने हाथ की थाप से वह तबला बजाते हैं तो संसार को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। हालांकि, अब उनसे जुड़ी ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन उनके प्रशंसक हैरान-परेशान हो जाएंगे। दरअसल, जाकिर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनके बहनोई अयूब औलिया ने पत्रकार परवेज आलम को यह जानकारी दी और अनुरोध किया कि प्रशंसक उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।

तबीयत

अमेरिका में चल रहा इलाज

प्रसिद्ध तबला वादक और उस्ताद अल्लाह रक्खा के सबसे बड़े बेटे उस्ताद जाकिर हुसैन अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, अस्पताल में उनका इलाज जारी है। जाकिर का परिवार उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है। उनके बहनोई अयूब औलिया ने मशहूर पत्रकार परवेज आलम से इस खबर की पुष्टि की और जाकिर के प्रशंसकों से अनुरोध किया कि वे उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।

ट्विटर पोस्ट

जाकिर हुसैन की तबीयत बिगड़ी

उपलब्धि

कई सम्मानों से नवाजे जा चुके जाकिर

साल 1951 में मुंबई में जन्मे जाकिर को भारत सरकार ने पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। साल 1999 में उन्हें यूनाइटेड स्टेट्स नेशनल एंडोमेंट फॉर द आर्ट्स की नेशनल हेरिटेज फेलोशिप के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता मिली, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में पारंपरिक कलाकारों और संगीतकारों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। जाकिर ने अपने पिता के मार्गदर्शन में 3 साल की उम्र में तबला सीखना शुरू कर दिया था।

जानकारी

ग्रैमी अवॉर्ड भी जीत चुके जाकिर

बता दें कि इस साल शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन समेत 4 भारतीयों ने संगीत जगत का सबसे बडृा सम्मान ग्रैमी पुरस्कार जीता था। जाकिर और शंकर ने अपने फ्यूजन बैंड 'शक्ति' के लिए 'बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम' का पुरस्कार अपने नाम किया था।