Page Loader
अलविदा 2022: दीपिका से आलिया तक, इन बॉलीवुड हस्तियों ने बिजनेस में रखा कदम
इन फिल्मी हस्तियों ने इस साल बिजनेस में आजमाया हाथ

अलविदा 2022: दीपिका से आलिया तक, इन बॉलीवुड हस्तियों ने बिजनेस में रखा कदम

Dec 29, 2022
11:16 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड हस्तियां साल भर अपनी फिल्मों के कारण चर्चा में रहीं। किसी की फिल्में फ्लॉप हुईं तो कोई अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए सुर्खियों में रहा। किसी सेलिब्रिटी ने इस साल शादी रचाई तो किसी कोई नए माता-पिता बनें। इनसे हटकर कुछ फिल्मी हस्तियां अपने ब्रैंड के कारण चर्चा में रहीं। नहीं, हम ब्रैंड के प्रचार की बात नहीं, इन सितारों के अपने ब्रांड की बात कर रहे हैं। इस साल इन सितारों ने अपने ब्रैंड की शुरुआत की।

#1

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने इस साल बॉलीवुड में अपने 15 साल पूरे किए। इसी के साथ ही इस साल उनके खाते में एक और उपलब्धि जुड़ी है। दीपिका ने इस साल अपना स्किनकेयर और ब्यूटी ब्रैंड 82 डिग्री E की शुरुआत की। दीपिका के इस ब्रैंड की खास बात ये है कि इसके प्रोडक्ट्स खासतौर से वीगन हैं। इस ब्रैंड ने अपने मॉइश्चराइजर, सनस्क्रीन और फेस ऑइल जैसे प्रोडक्ट्स के साथ अपनी शुरुआत की है।

#2

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट के लिए यह साल खास रहा। इस साल उन्होंने अपने प्यार रणबीर कपूर से शादी रचाई। इसके बाद वह एक बेटी की मां भी बनीं। दो साल पहले उन्होंने बच्चों के सामान का ब्रैंड 'एड-आ-मम्मा' शुरू किया था। इस साल उन्होंने इसी ब्रैंड में मैटनर्निटी वेअर की भी शुरुआत की। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि प्रेग्नेंसी के दौरान अपने पसंद के कपड़े ढूंढना काफी मुश्किल होता है, जो आपपर जंचे भी और आरामदेह भी हों।

#3

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी ने भी इस साल बिजनेस में हाथ आजमाया है। उन्होंने किमिरिका नाम के वेगन ब्रैंड के साथ पार्टनरशिप की है। यह ब्रैंड बाथ और वेलनेस प्रोडक्ट बनाता है। इस ब्रैंड के प्रोडक्ट भी वेगन होने के लिए जाने जाते हैं। यह ब्रैंड सेंटेड कैंडल, बॉडी वॉश, लोशन जैसे प्रोडक्ट्स बनाता है। इसके प्रोडक्ट्स सामान्य से महंगे हैं इसलिए इसे गिनती लग्जरी ब्रैंड्स में होती है। किमिरिका की शुरुआत 2012 में हुई थी।

#4

प्रियंका चोपड़ा

इस साल प्रियंका चोपड़ा का भारत दौरा सुर्खियों में रहा। उनके आने को लेकर भी तरह-तरह की बातें हुईं। किसी ने कहा कि वह नई फिल्म पर बातचीत करने आई हैं तो किसी ने कहा कि वह अपने ब्रैंड प्रमोशन के लिए आई हैं। दरअसल, प्रियंका यहां अपने हेयरकेयर ब्रैंड 'एनोमेली' को लॉन्च करने आई थीं। इससे पहले फरवरी में उन्होंने इसे अमेरीका में भी लॉन्च किया था। इसके तहत हेयर मास्क, शैम्पू, कंडीशनर जैसे प्रोडक्ट उपलब्ध हैं।

#5

मसाबा गुप्ता

फैशन डिजाइनर और अभिनेत्री मसाबा गुप्ता ने भी इस साल अपने ब्रैंड की शुरुआत की है। उन्होंने स्किनकेयर और ब्यूटी ब्रैंड लवचाइल्ड की शुरुआत की है। यह ब्रैंड के पास हर उम्र और रंग के लोगों के लिए प्रोडक्ट्स का एक बड़ा रेंज है। मानसिक स्वास्थ्य की ओर कदम बढ़ाते हुए इस ब्रैंड ने ऐंटी-एंग्जाइटी तेल को भी लॉन्च किया है। इसके अलावा इसके तहत इंटिमेट वाइप्स, ऐंटी-ऐक्ने फेसक्रीम, लिपस्टिक जैसे प्रोडक्ट उपलब्ध हैं।

पोल

आप इनमें से किस अभिनेत्री के प्रशंसक हैं?