NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आलिया-रणबीर से लेकर हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया तक, इस साल शादी के बंधन में बंधे ये सेलेब्स
    अगली खबर
    आलिया-रणबीर से लेकर हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया तक, इस साल शादी के बंधन में बंधे ये सेलेब्स
    इस साल शादी के बंधन में बंधे ये सेलेब्स

    आलिया-रणबीर से लेकर हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया तक, इस साल शादी के बंधन में बंधे ये सेलेब्स

    लेखन वर्तिका तोलानी
    Dec 18, 2022
    10:30 pm

    क्या है खबर?

    साल 2022 बॉलीवुड सेलेब्स के लिए बेहद खास रहा। इस साल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे कई कपल्स ने सात फेरे लिए।

    आलिया-रणबीर से लेकर हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया तक, साल 2022 में तकरीबन नौ सेलेब कपल शादी के बंधन में बधें।

    चलिए इस रिपोर्ट के जरिए हम आपको एक बार फिर तस्वीरों के माध्यम से इन सेलेब्स की शादी, उनके लुक और उनके हमसफर के बारे में बताते हैं।

    वेडिंग

    हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया

    हंसिका मोटवानी हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया संग शादी के बंधन में बंधी।

    हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की कुछ मनमोहक तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'अभी और हमेशा 4.12.2022'।

    इन तस्वीरों में अभिनेत्री लाल रंग का लहंगा पहने नजर आ रही हैं। बता दें कि अभिनेत्री दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

    वहीं, सोहेल कढ़ाई वाली शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं।

    शादी

    नागा शौर्य और अनुषा एन शेट्टी

    लोकप्रिय टॉलीवुड अभिनेता नागा शौर्य और इंटीरियर डिजाइनर अनुषा एन शेट्टी ने भी इस साल 21 नवंबर को बेंगलुरु में शादी की थी।

    पारंपरिक समारोह की तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, "मैं अपनी आजीवन जिम्मेदारी से आपका परिचय करवाना चाहता हूं।"

    बता दें कि शौर्य ने अपनी शादी के लिए सफेद वेशती और शर्ट पहनी थी, जबकि अनुषा ने सोने के आभूषणों के साथ पारंपरिक लाल दुल्हन की साड़ी पहनी हुई थी।

    शादी

    पलक मुछाल और मिथुन शर्मा

    फिल्म 'आशिकी 2' से अपनी आवाज का जादू चलाने वाली गायिका पलक मुछाल और संगीतकार मिथुन शर्मा ने भी इसी साल 6 नवंबर को सात फेरे लिए थे।

    मुंबई में आयोजित इस समारोह में दोनों के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे।

    पलक ने अपनी शादी के लिए क्रिमसन लहंगा पहना था। वहीं मिथून ने बेज रंग की शेरवानी पहनी हुई थी।

    इस कार्यक्रम में सोनू निगम, कैलाश खेर, रश्मि देसाई सहित कई हस्तियां मौजूद थीं।

    शादी

    ऋचा चड्ढा और अली फजल

    ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2022 में आधिकारिक रूप से शादी कर ली।

    दोनों ने तीन अलग-अलग जगहों- मुंबई, लखनऊ और दिल्ली में शादी समारोह और रिसेप्शन आयोजित किया था।

    शादी के कुछ समय बाद उनके प्रवक्ता ने एक बयान में यह स्पष्ट किया था दोनों की शादी को ढाई साल हो चुके हैं। हालांकि, वह अपनी शादी का जश्न आज मना रहे हैं।

    शादी

    नयनतारा और विग्नेश शिवन

    साउथ अभिनेत्री नयनतारा और फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन ने इसी साल 9 जून को चेन्नई में परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में एक पारंपरिक समारोह में शादी की।

    शादी के चार महीने बाद ही सरोगेसी के जरिए दोनों जुड़वा बच्चों के माता-पिता बन गए।

    हालांकि, जब इस चीज की जांच हुई तब स्टार कपल ने तमिलनाडु हेल्थ डिपार्टमेंट को एक एफिडेविट सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी शादी 6 साल पहले ही रजिस्टर्ड हो चुकी थी।

    शादी

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

    14 अप्रैल, 2022 को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे।

    बता दें कि यह शादी बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित शादियों में से एक थी।

    दंपति ने शादी के सात महीने बाद प्यारी-सी बेटी 'राहा' के माता-पिता बने, जिसका जन्म 6 नवंबर को हुआ था।

    बेटी के जन्म के बाद अब रणबीर अपने काम पर लौट चुके हैं। वहीं, आलिया ने भी अपने प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर दिया है।

    शादी

    फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

    बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर साल 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

    दोनों ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस साल फरवरी में शादी की।

    दोनों की शादी का समारोह खंडाला में फरहान के फार्महाउस पर आयोजित किया गया था। जहां दोनों अपने करीबी लोगों के सामने शादी के बंधन में बंधे।

    बता दें कि फरहान और शिवानी ने क्रिश्चियन वेडिंग की थी।

    शादी

    विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर

    अभिनेता विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन अपनी शादी का पंजीकरण करवाया था।

    हालांकि, कपल शादी के बंधन में 18 फरवरी, 2022 को बंधे थे। बता दें कि दोनों ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की है।

    विक्रांत और शीतल की शादी का समारोह हिमाचल प्रदेश के शाहतलाई में आयोजित किया गया था, जहां उनके करीबी दोस्त और परिवार के कुछ सदस्य मौजूद थे।

    शादी

    मौनी रॉय और सूरज नांबियार

    2019 से एक-दूसरे को डेट करने के बाद अभिनेत्री मौनी रॉय ने साल की शुरुआत में दुबई में रहने वाले बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने शादी कर ली।

    मौनी गोवा में दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार शादी के बंधन में बंधी।

    मौनी ने इस दौरान लाल और सोने रंग की बॉडर वाली पारंपरिक सफेद साड़ी पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने पारंपरिक गहने पहने थे।

    सूरज नांबियार ने बेज कुर्ता और पारंपरिक सफेद मुंडू पहना था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फरहान अख़्तर
    ऋचा चड्ढा
    अली फजल
    मौनी रॉय

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    फरहान अख़्तर

    फरहान अख्तर की 'तूफान' 16 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    फरहान अख्तर की 'तूफान' का ट्रेलर जारी, 16 जुलाई को अमेजन प्राइम पर आएगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    फरहान अख्तर को ऑफर हुई थी 'रंग दे बसंती', राकेश ओमप्रकाश ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' को बॉयकॉट करने की मांग, लगा 'लव जिहाद' फैलाने का आरोप मनोरंजन

    ऋचा चड्ढा

    मनीषा कोइराला अभिनीत वेब सीरीज को प्रोड्यूस करेंगे अली फजल और ऋचा चड्ढा बॉलीवुड समाचार
    ट्रोलिंग से तंग आकर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने लॉक किया अपना ट्विटर अकाउंट ट्विटर
    ऋचा चड्ढा ने इन फिल्मों से बनाया दर्शकों को अपना मुरीद बॉलीवुड समाचार
    अगले साल मार्च में शादी करने वाले हैं ऋचा चड्ढा और अली फजल- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार

    अली फजल

    अली फजल को 'बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में मिला बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन हॉलीवुड समाचार
    अली फजल ने अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म 'कंधार' की शूटिंग की शुरू बॉलीवुड समाचार
    शूटिंग शुरू होने से तीन दिन पहले अली फजल ने छोड़ी 'फुकरे 3' बॉलीवुड समाचार
    'मिर्जापुर 3' की तैयारी के लिए कुश्ती सीख रहे हैं अली फजल बॉलीवुड समाचार

    मौनी रॉय

    क्या बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से जल्द शादी करने वाली हैं मौनी रॉय? दुबई
    हॉटस्टार की वेब सीरीज में दिखेंगे ताहिर राज, मौनी रॉय और नेहा शर्मा डिज्नी+ हॉटस्टार
    क्या 27 जनवरी को बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी रचाएंगी मौनी रॉय? सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या संजय गुप्ता की अगली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म से जुड़े मीजान जाफरी और मौनी रॉय? बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025