NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शादी के बंधन में बंधे अभिनेता विक्रांत मैसी, सामने आईं तस्वीरें
    अगली खबर
    शादी के बंधन में बंधे अभिनेता विक्रांत मैसी, सामने आईं तस्वीरें
    शादी के बंधन में बंधे अभिनेता विक्रांत मैसी

    शादी के बंधन में बंधे अभिनेता विक्रांत मैसी, सामने आईं तस्वीरें

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 19, 2022
    12:17 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता विक्रांत मैसी काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। शीतल ठाकुर के साथ उनके अफेयर से हर कोई वाकिफ था। विक्रांत भी उनके प्रति अपने प्यार का इजहार कर चुके थे।

    अब आखिरकार उन्होंने शीतल के साथ अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया है। विक्रांत की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

    आइए देखते हैं इस खास दिन में कैसे लग रहे थे विक्रांत और उनकी दुल्हनिया शीतल ठाकुर।

    शादी

    हिमाचल में पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुई शादी

    विक्रांत मैसी ने अपनी मंगेतर शीतल ठाकुर के साथ हिमाचल प्रदेश में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की। 18 फरवरी को विक्रांत ने शीतल संग सात फेरे लिए।

    शादी में परिवार के करीबी लोग और दोस्त शामिल हुए। दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। दोनों की जोड़ी खूब जम रही है।

    शीतल लाल रंग के जोड़े में बहुत खूबसूरत लग रही हैं, वहीं विक्रांत ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी है। दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

    शुरुआत

    2019 में की थी विक्रांत ने सगाई

    शादी से पहले विक्रांत और शीतल की हल्दी सेरेमनी का वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों जमकर ठुमके लगाते दिखे। दोनों एक-दूसरे को 2015 से डेट कर रहे हैं।

    2019 में उन्होंने सगाई की थी। हालांकि, उनके इस निजी रोका समारोह की किसी को भनक नहीं लगी थी।

    इस साल वैलेंटाइन डे पर अपने वर्सोवा के घर में दोनों ने कोर्ट मैरिज की। विक्रांत की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस उन्हें बधाई देते नहीं थक रहे हैं।

    परिचय

    एक्ट्रेस और मॉडल हैं शीतल ठाकुर

    शीतल ठाकुर पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वह हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की हैं। दिल्ली में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान शीतल ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था और यहीं से उनकी मॉडलिंग की शुरुआत हुई।

    2016 में शीतल को एक्टिंग में पहला ब्रेक मिला। उन्होंने पंजाबी फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

    इसके बाद शीतल ने कई वेब सीरीज में काम किया, जिसमें 'अपस्टार्ट्स', 'बृज मोहन अमर रहे' और 'छप्पड़ भार के' शामिल है।

    मुलाकात

    जानें कैसे मिले थे विक्रांत और शीतल

    विक्रांत और शीतल की लव स्टोरी बहुत फिल्मी है। दोनों ने पहले तो अपने रिश्ते को सबसे छिपाए रखा। 2017 में विक्रांत और शीतल ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।

    शीतल और विक्रांत की लव स्टोरी एक वेब सीरीज के सेट से शुरू हुई थी। इसका नाम था 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल'।

    इसमें दोनों ने साथ काम किया। इस सीरीज की शूटिंग के दौरान ही वे एक-दूसरे के करीब आए और दोनों को प्यार हुआ।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    विक्रांत ने धारावाहिक 'बालिका वधू' से छोटे पर्दे पर खूब लोकप्रियता बटोरी थी। उन्होंने फिल्म 'लुटेरा' से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्मी दुनिया में वह एक सफर अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। जल्द ही विक्रांत फिल्म 'लव हॉस्टल' में नजर आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    विक्रांत मैसी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    आयुष्मान ने 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए फिर राज शांडिल्य और एकता कपूर से मिलाया हाथ एकता कपूर
    आसिम रियाज को मिला सलमान का साथ, फिल्म 'भाईजान' में आ सकते हैं नजर सलमान खान
    इन पांच वजहों से आपको 'बधाई दो' देखने के लिए सिनेमाघरों में जाना चाहिए राजकुमार राव
    जॉन अब्राहम ने विपुल शाह से हासिल किए 'फोर्स 3' के राइट्स जॉन अब्राहम

    विक्रांत मैसी

    मेघना गुलज़ार की फिल्म में दीपिका के साथ नज़र आएंगे 'मिर्जापुर' के बबलू पंडित दीपिका पादुकोण
    दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी का लिप-लॉक किस वीडियो वायरल, देखें दीपिका पादुकोण
    बॉबी, सान्या मल्होत्रा और विक्रांत मैसी बने थ्रिलर फिल्म 'लव हॉस्टल' का हिस्सा, शाहरुख करेंगे प्रोड्यूस बॉलीवुड समाचार
    फॉरेंसिक ऑफिसर बनेंगे विक्रांत मैसी, थ्रिलर मलयालम फिल्म के हिन्दी रीमेक में निभाएंगे लीड रोल बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025