NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अलविदा 2024: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह से अनुष्का शर्मा-विराट कोहली तक, इस साल माता-पिता बने ये सितारे
    अगली खबर
    अलविदा 2024: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह से अनुष्का शर्मा-विराट कोहली तक, इस साल माता-पिता बने ये सितारे
    साल 2024 में माता-पिता बने ये सितारे

    अलविदा 2024: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह से अनुष्का शर्मा-विराट कोहली तक, इस साल माता-पिता बने ये सितारे

    लेखन दीक्षा शर्मा
    Dec 05, 2024
    07:25 pm

    क्या है खबर?

    साल 2024 अपने अंतिम दिनों की ओर है और सभी को नए साल का बेसब्री से इंतजार है। ये साल छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों के लिए बेहद खास रहा है।

    कुछ सितारों ने जहां शादी रचाई तो कुछ के घर किलकारियां गूंजी हैं। इनमें से कुछ सितारों को शादी के कई सालों बाद माता-पिता बनने की खुशी मिली है।

    आइए उन सितारों के बारे में बताते हैं, जिनके घर खुशियों ने दस्तक दी है।

    #1

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है।

    दोनों ने 8 सितंबर, 2024 को अपनी संतान के रूप में एक बेटी का दुनिया में स्वागत किया है। दीपिका-रणवीर ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है।

    दोनों बेटी के जन्म के बाद से सातवें आसमान पर हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपनी खुशी का इजहार किया था।

    बता दें कि दीपिका-रणवीर ने 14 नवंबर, 2018 को शादी रचाई थी।

    #2

    वरुण धवन और नताशा दलाल

    वरुण धवन ने 24 जनवरी, 2021 को जानी-मानी फैशन डिजाइनर नताशा दलाल से शादी रचाई थी। शादी के 3 साल बाद दोनों माता-पिता बन गए हैं।

    नताशा ने 3 जून, 2024 को एक प्यारी बेटी को जन्म दिया था। दोनों माता-पिता बनकर काफी खुश हैं।

    बता दें कि हाल ही में वरुण लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के सेट पर पहुंचे थे। इस शो में वरुण ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम लारा रखा है।

    #3

    यामी गौतम और आदित्य धर

    अभिनेत्री यामी गौतम और निर्देशक आदित्य धर के घर भी इस साल किलकारी गूंजी है। दोनों ने 10 मई, 2024 को अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत किया है।

    दोनों शादी के 3 साल बाद माता-पिता बने हैं। यामी ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने नन्हे राजकुमार का नाम वेदाविद रखा है।

    यामी और आदित्य 4 जून, 2021 को शादी के बंधन में बंधे। दोनों की पहली मुलाकात 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के सेट पर हुई थी।

    #4

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

    अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी इस साल दूसरे बच्चे के माता-पिता बने हैं।

    अभिनेत्री ने 15 फरवरी, 2024 को बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा है।

    बता दें कि अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी की थी। 2021 में दोनों के घर बेटी वामिका का जन्म हुआ।

    इनके साथ ही भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी एक बेटे के माता-पिता बने हैं।

    #5

    ऋचा चड्ढा और अली फजल

    ऋचा चड्ढा और अली फजल हाल ही में बेटी के माता-पिता बने हैं। दोनों ने 16 जुलाई, 2024 को अपनी पहली संतान का इस दुनिया में स्वागत किया है।

    अली और ऋचा ने अपनी बेटी का नाम जुनेरा इदा फजल रखा है। दोनों ने 4 अक्टूबर, 2022 को अपने परिवार और दोस्तों की मौजदूगी में शादी रचाई थी। शादी के 2 बाद वे माता-पिता बन गए हैं।

    अली और ऋचा की पहली मुलाकात फिल्म 'फुकरे' के सेट पर हुई थी।

    #6

    विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर

    अभिनेता विक्रांत मैसी ने 18 फरवरी, 2022 को अभिनेत्री शीतल ठाकुर से शादी रचाई थी। दोनों शादी के 2 साल बाद माता-पिता बने हैं।

    शीतल ने 7 फरवरी, 2024 को बेटे का दुनिया में स्वागत किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपनी खुशी का इजहार किया था।

    दोनों ने अपने बेटे का नाम वरदान रखा है। इस नाम का अर्थ भगवान का तोहफा या ईश्वर का आशीर्वाद है। विक्रांत ने अपने बेटे के नाम की टैटू भी बनवाया।

    #7

    इन सितारों के घर भी आए नन्हे मेहमान 

    इनके अलावा कई सितारों के घर भी 2024 में बच्चों ने जन्म लिया है।

    दृष्टि धामी और नीरज खेमका 22 अक्टूबर को एक बेटी के माता-पिता बने तो प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के घर भी एक बेटी का जन्म हुआ था।

    श्रद्धा आर्या और राहुल नागपाल ने 29 नवंबर को जुड़वां बच्चों (एक बेटा-एक बेटी) का दुनिया में स्वागत किया है।

    अभिनेत्री सोनाली सेगल और अशेष सजनानी भी 27 नवंबर को एक बेटी के माता-पिता बने हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    रणवीर सिंह
    अनुष्का शर्मा
    विक्रांत मैसी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    दीपिका पादुकोण

    प्रभास की 'कल्कि 2898 AD' का हिंदी संस्करण इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगा रिलीज, जानिए कब  प्रभास
    लक्ष्य सेन के कांस्य पदक मुकाबला हारने के बाद दीपिका पादुकोण ने बढ़ाया था उनका हौसला  लक्ष्य सेन
    दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह का करोड़ों का नया आशियाना बनकर तैयार, बनेंगे शाहरुख खान के पड़ोसी रणवीर सिंह
    प्रभास की 'कल्कि 2898 AD' के दूसरे भाग पर काम शुरू, अगले साल शुरू होगी शूटिंग प्रभास

    रणवीर सिंह

    अजय देवगन सहित ये बॉलीवुड अभिनेता रैपर बनकर मचा चुके हैं धमाल  अमिताभ बच्चन
    'कल्कि 2898 AD': रणवीर सिंह ने की दीपिका पादुकोण की तारीफ, जानिए क्या कहा दीपिका पादुकोण
    अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में धमाल मचाएंगे सलमान खान और रणवीर सिंह  अनंत अंबानी
    रणवीर सिंह चुराते थे निर्माताओं के फाेन नंबर, कॉलेज के दिनों में बेच चुके चिकन जन्मदिन विशेष

    अनुष्का शर्मा

    इन फिल्मी हस्तियों ने बेचीं अपनी शादी की झलकियां, OTT पर शो भी बना सेलिब्रिटी की शादी
    रणवीर ने सुनाया दीपिका से पहली मुलाकात का किस्सा, लोग बोले- अनुष्का संग भी यही हुआ  रणवीर सिंह
    क्या अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनने वाली हैं? वायरल हुआ ये वीडियो विराट कोहली
    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने यूं मनाई अपनी शादी की छठी सालगिरह, सामने आईं तस्वीरें  विराट कोहली

    विक्रांत मैसी

    'डॉन 3' में खलनायक बन धमाल मचाएंगे विक्रांत मैसी, निर्माताओं ने किया संपर्क  आगामी फिल्में
    'द साबरमती रिपोर्ट' से पहले जानिए एकता कपूर की पिछली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल एकता कपूर
    विक्रांत मैसी की पिछली 5 फिल्माें का कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल?  आगामी फिल्में
    विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म देगी दस्तक ZEE5
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025