'राका' में हॉलीवुड का महा-धमाका, अल्लू अर्जुन से सीधे भिड़ने आ रहे सुपरस्टार विल स्मिथ
क्या है खबर?
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राका' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बड़े बजट की फिल्म में हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विल स्मिथ की एंट्री हो सकती है। कहा जा रहा है कि विल स्मिथ फिल्म में मुख्य विलेन के रूप में अल्लू अर्जुन से सीधे भिड़ते नजर आएंगे। इस जबरदस्त क्रॉसओवर की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और प्रशंसक बेहद रोमांचित हैं।
रिपोर्ट
विदेश में करेंगे शूटिंग
एटली के निर्देशन में बन रही अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की आने वाली साइंस-फिक्शन फिल्म 'राका' पहले से ही काफी चर्चा में है।
अब सामने आई एक नई रिपोर्ट ने इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस के उत्साह को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है।
खबरों के मुताबिक, हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं और वो जल्द ही शुरू होने वाले विदेशी शूटिंग शेड्यूल के दौरान अपने हिस्से की शूटिंग करेंगे।
रजामंदी
1 साल की बातचीत के बाद फाइनल हुए विल स्मिथ
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मिथ से साल 2025 में मुख्य विलेन की भूमिका के लिए संपर्क किया गया था। लगभग 1 साल तक चली बातचीत के बाद अब कहा जा रहा है कि वो फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग के लिए तैयार हैं।
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि स्मिथ के शूटिंग शेड्यूल के लिए विदेशी लोकेशन अभी तय नहीं हुई है। अभिनेता की उपलब्धता के आधार पर सितंबर के बाद शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।
चर्चा
अल्लू अर्जुन-विल स्मिथ की जोड़ी से मची खलबली
इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
यूजर्स अल्लू और स्मिथ के साथ आने को 'भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा क्रॉसओवर' बता रहे हैं। एक ने लिखा, '2 महाशक्तियां एक साथ, भारत के सबसे बड़े एक्टर अल्लू अर्जुन और अमेरिका के सबसे बड़े एक्टर विल स्मिथ। अब बॉक्स ऑफिस का फटना तय है।'
ज्यादातर फैंस का मानना है कि ये ऐतिहासिक जाेड़ी पूरे सिनेमा जगत को हिलाकर रख देगी।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
🔥 WILL SMITH × ALLU ARJUN?!
— Shubhang Agarwal (@ShubhangAgarwaI) August 19, 2026
Hollywood may be heading to India. 👀
Will Smith is reportedly in talks to join Allu Arjun and Atlee’s upcoming sci-fi action film #Raaka.
If this happens, this could be MASSIVE. 🔥
Would you watch Will Smith in an Indian film? 👀#WillSmith… pic.twitter.com/b15Wox2r49
ट्विटर पोस्ट
खुशी से झूम उठें प्रशंसक
Two forces joining together
— Mike (@mike_verse2) August 19, 2026
India’s biggest actor Allu Arjun
America’s biggest actor Will Smith
RIP Box Office 😭😭❤️🔥 pic.twitter.com/uUvKNjkeG3
ूमकू
'राका' में नजर आएंगी ये अभिनेत्रियां
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'राका' को 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के भारी-भरकम बजट में बनाया जा रहा है, जिसे 2 भागों में रिलीज किया जाएगा।
इस साइंस-फिक्शन फिल्म की 2 अलग-अलग समयकाल में 4 प्रमुख अभिनेत्रियां नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि आधुनिक दौर वाले हिस्से में मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका निभाएंगी, जबकि दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदानाना ऐतिहासिक काल की टाइमलाइन का अहम हिस्सा होंगी।
ये फिल्म साल 2027 के अंत में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।