अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' में दीपिका-रश्मिका और जाह्नवी कपूर का क्या किरदार होगा?
क्या है खबर?
अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'राका' का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एटली के निर्देशन में बन रही ये एक एक्शन थ्रिलर है, जिससे अभिनेता का पहला लुक आने के बाद फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह का माहौल है। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं, जो पहली बार अल्लू के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर भी इसका हिस्सा हैं। हालिया रिपोर्ट में इन सभी की भूमिकाओं को लेकर अपडेट आया है।
किरदार
गर्भवती महिला के किरदार में होंगी दीपिका
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 'राका' में दीपिका को एक गर्भवती महिला के किरदार में देखा जाएगा, जिसका जीवन-मरण का संघर्ष फिल्म के भावनात्मक पहलुओं में से एक है।
बताया जा रहा है कि उनका किरदार फिल्म के पौराणिक वैदिक युग में फिल्माए जा रहे विशाल संसार में शामिल होगा।
दिलचस्प बात ये है कि दीपिका असल जिंदगी में भी गर्भवती हैं और गर्भावस्था के तीसरे चरण में अपने दृश्यों की शूटिंग को जारी रख रही हैं।
अन्य भूमिकाएं
जाह्नवी और रश्मिका के किरदारों का भी खुलासा
रिपोर्ट के अनुसार, जाह्नवी इसमें एक आदिवासी रानी, एक निडर और शक्तिशाली नेता का किरदार निभाएंगी, जो फिल्म की कहानी में अहम भूमिका निभाएगी।
रश्मिका को एक मार्गदर्शक और रक्षक की भूमिका में देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि उनका किरदार, दीपिका को 'राका' की खतरनाक दुनिया में आगे बढ़ने में मदद करता है और उसके अस्तित्व की लड़ाई में अहम भूमिका निभाता है।
लगभग 1,000 करोड़ रुपये के बजट वाली ये फिल्म 2027 में रिलीज होगी।