NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / थप्पड़ जड़ने के बाद विल स्मिथ ने क्रिस रॉक से मांगी माफी, जानिए क्या कहा
    मनोरंजन

    थप्पड़ जड़ने के बाद विल स्मिथ ने क्रिस रॉक से मांगी माफी, जानिए क्या कहा

    थप्पड़ जड़ने के बाद विल स्मिथ ने क्रिस रॉक से मांगी माफी, जानिए क्या कहा
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 29, 2022, 11:52 am 1 मिनट में पढ़ें
    थप्पड़ जड़ने के बाद विल स्मिथ ने क्रिस रॉक से मांगी माफी, जानिए क्या कहा
    विल स्मिथ ने मांगी क्रिस रॉक से माफी

    94वें अकादमी पुरस्कार खूब चर्चा में रहे। सबसे ज्यादा सुर्खियां विल स्मिथ और क्रिस रॉक के बीच हुई कहासुनी ने बटोरी। स्मिथ ने कार्यक्रम के होस्ट क्रिस को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनका वो वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। विवाद ना बढ़े, इसलिए अपनी स्पीच में स्मिथ ने सभी से माफी मांगी। अब स्मिथ ने क्रिस से भी सोशल मीडिया पर माफी मांग ली है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

    आखिर क्या है माजरा?

    दरअसल, क्रिस स्टेज पर डॉक्यूमेंटरी फीचर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड देने आए थे। इस दौरान उन्होंने स्मिथ की पत्नी जेडा के बालों पर कमेंट किया। उनके गंजेपन पर कमेंट करते हुए क्रिस ने कहा था कि बाल ना होने की वजह से ही उन्हें फिल्म 'G.I Jane 2' में काम करने का मौका मिला था। यह सुनते ही स्मिथ ने स्टेज पर जाकर क्रिस को तमाचा मारा और बोले कि दोबारा अपने मुंह से मेरी पत्नी का नाम मत लेना।

    यहां देखिए वीडियो

    The Full Uncensored video of Will Smith’s altercation with Chris Rock at the #Oscars pic.twitter.com/cGQ3plSEiz

    — Movies (@moreoffilms) March 28, 2022

    अपने माफीनामा में स्मिथ ने लिखी ये बात

    स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं आपसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहता हूं क्रिस। मैंने सीमा लांघ ली। मैं गलत था। मैं शर्मिंदा हूं। हिंसा अपने सभी रूपों में जहरीली और विनाशकारी ही होती है। कल अकादमी पुरस्कारों में मेरा व्यवहार स्वीकार और माफ करने लायक नहीं था।' उन्होंने आगे लिखा, 'कार्यक्रमों में मजाक तो चलते रहते हैं, लेकिन मेरी पत्नी जेडा की बीमारी पर मजाक मैं सहन नहीं कर पाया और भावनाओं में बहकर ऐसी प्रतिक्रिया दे दी।'

    ट्विटर पर चर्चा में है थप्पड़ कांड

    ऑस्कर समारोह से स्मिथ का यह वीडियो सामने आने के बाद से ही ये लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। स्मिथ को ऐसा करते देख फैंस हैरान हैं। स्मिथ और क्रिस के बीच इस कहासुनी के बाद ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दरअसल, ऑस्कर के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। इस थप्पड़ कांड पर कोई हैरानी जता रहा है तो कोई मजाक उड़ा रहा है।

    'किंग रिचर्ड' के लिए स्मिथ को मिला ऑस्कर

    स्मिथ को निर्देशक रेनाल्डो मारकस ग्रीन की फिल्म 'किंग रिचर्ड' में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया। फिल्म उस पिता की कहानी है, जिसने अपनी बेटियों के जन्म से पहले ही 78 पेज का उनका पूरा करियर प्लान लिख डाला था। विल स्मिथ की फिल्म 'किंग रिचर्ड' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। यह मशहूर टेनिस प्लेयर्स सेरेना और वीनस विलियम्स के पिता और कोच रिचर्ड विलियम्स की बायोग्राफिकल फिल्म है, जिसमें स्मिथ ने मुख्य भूमिका निभाई है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    स्मिथ को 'किंग रिचर्ड' के लिए इससे पहले मोशन पिक्चर ड्रामा की श्रेणी में बेस्ट एक्टर का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार अवॉर्ड मिला है। उन्हें अपने करियर में यह पुरस्कार भी पहली बार मिला था। इस फिल्म के लिए स्मिथ SAG अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    ऑस्कर पुरस्कार
    विल स्मिथ

    ताज़ा खबरें

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी घर छोड़कर होटल में हुए शिफ्ट? मां और पत्नी के विवाद से थे परेशान नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    कैसे बनती थी ममी? मृतकों को वर्षों सुरक्षित रखने का मिस्र का रहस्य आया सामने मिस्र
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा दूसरा दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए शानदार शतक  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल ने जमाया टेस्ट करियर का पहला शतक, जानिए आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    हॉलीवुड समाचार

    रॉबर्ट पैटिनसन की फिल्म 'द बैटमैन 2' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक हॉलीवुड फिल्में
    हॉलीवुड अभिनेत्री पेरिस हिल्टन बनीं मां, सरोगेसी के जरिए हुआ बेटे को जन्म पेरिस हिल्टन
    'अवतार: द वे ऑफ वॉटर', 'एवेंजर्स: एंडगेम' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म जेम्स कैमरून
    जेम्स कैमरून की पत्नी ने राजामौली को बताया- RRR दिखाने के लिए पड़ गए थे पीछे एसएस राजामौली

    सोशल मीडिया

    उत्तर प्रदेश: रामपुर पुलिस के लिए मुसीबत बनी रात को नग्न घूमने वाली महिला, देखें वीडियो उत्तर प्रदेश
    पिंट्रेस्ट अपने 5 प्रतिशत कर्मचारियों की कर रही छंटनी, इतने लोग होंगे प्रभावित छंटनी
    राजस्थान: अजमेर शरीफ में खादिमों की "गुंडागर्दी", चंदे के धंधे का वीडियो वायरल मुस्लिम
    फेसबुक और इंस्टाग्राम से मेटा ने भारत में 3.4 करोड़ खराब कंटेंट को हटाया मेटा

    ऑस्कर पुरस्कार

    'द कश्मीर फाइल्स' के ऑस्कर रेस से बाहर होने पर अनुपम खेर ने कही यह बात अनुपम खेर
    ऑस्कर 2023: किस श्रेणी में किसे मिला नामांकन? देखें पूरी लिस्ट गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023: 'RRR' के 'नाटू-नाटू' की एंट्री, फाइनल लिस्ट में बनाई जगह RRR फिल्म
    ऑस्कर 2023: नॉमिनेशन की दौड़ में चार भारतीय फिल्में, जानिए कब और कहां देखें लाइव इवेंट RRR फिल्म

    विल स्मिथ

    'सैटर्डे नाइट लाइव' से बाहर हुए विल स्मिथ, पीछा नहीं छोड़ रहा ऑस्कर का थप्पड़ विवाद हॉलीवुड समाचार
    थप्पड़ कांड के बाद क्रिस रॉक नहीं बनेंगे ऑस्कर होस्ट, प्रस्ताव ठुकराया हॉलीवुड समाचार
    थप्पड़ कांड के बाद नेटफ्लिक्स ने रोकी विल स्मिथ की फिल्म 'फास्ट एंड लूज' हॉलीवुड समाचार
    क्रिस रॉक थप्पड़ कांड के बाद विल स्मिथ ने अकादमी की सदस्यता से दिया इस्तीफा हॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023