NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या रणबीर कपूर-आलिया भट्ट इसी महीने राजस्थान में करेंगे सगाई?
    मनोरंजन

    क्या रणबीर कपूर-आलिया भट्ट इसी महीने राजस्थान में करेंगे सगाई?

    क्या रणबीर कपूर-आलिया भट्ट इसी महीने राजस्थान में करेंगे सगाई?
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 14, 2021, 07:12 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या रणबीर कपूर-आलिया भट्ट इसी महीने राजस्थान में करेंगे सगाई?
    रणबीर कपूर-आलिया भट्ट जल्द करेंगे सगाई

    वर्तमान में बॉलीवुड में कई कपल अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने निर्देशक कबीर खान के घर पर सगाई की है। अब इस कड़ी में एक और कपल का नाम जुड़ने वाला है। ऐसी चर्चा है कि अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द सगाई करने वाले हैं। खबरों की मानें तो ये दोनों इसी महीने राजस्थान में अपनी सगाई सेरेमनी करेंगे।

    फोटोग्राफर विरल भियानी ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

    रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर और आलिया की जोड़ी इसी महीने राजस्थान में सगाई करेगी। एक फोटोग्राफर ने बताया कि रणबीर और आलिया 29 नवंबर, 2021 को राजस्थान के एक रिसॉर्ट में सगाई कर सकते हैं। लोकप्रिय फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि रणबीर के एक्सप्रेशन ही सब कुछ बयां कर देते हैं। हालांकि, रणबीर ने अपनी सगाई की खबर पर चुप्पी साध ली है।

    कोरोना महामारी नहीं आती, तो हो जाती कपल की शादी- रिपोर्ट

    पूर्व फिल्म पत्रकार राजीव मसंद के साथ एक इंटरव्यू में रणबीर ने अपनी शादी की योजनाओं के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, "मेरी और आलिया की बहुत पहले ही शादी हो चुकी होती, यदि कोरोना महामारी ने हमारे जीवन को प्रभावित नहीं किया होता। मैं कुछ भी कह कर इसका मजाक नहीं बनाना चाहता। मैं अपने जीवन में बहुत जल्द अपनी शादी के प्लान को पूरा करना चाहता हूं।"

    2017 से रिलेशनशिप में हैं रणबीर और आलिया

    रणबीर और आलिया 2017 से रिलेशनशिप में हैं। इन दोनों कलाकारों के परिवार वालों को भी इस बात की जानकारी है। आलिया को अक्सर रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ घूमते हुए देखा गया है। वहीं, रणबीर को भी आलिया की बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ समय बिताते हुए देखा गया है। 2017 में अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर दोनों के बीच प्यार पनपा था।

    रणबीर और आलिया की आगामी फिल्में

    रणबीर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भी नजर आएंगी। रणबीर करण मल्होत्रा की 'शमशेरा' में दिखेंगे। उन्हें फिल्म 'एनिमल' में भी देखा जाएगा। वहीं, आलिया फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आने वाली हैं। वह करण जौहर की 'तख्त' में भी दिखेंगी। उन्हें करण की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा जाएगा। वह अपनी फिल्म 'डार्लिंग्स' को लेकर भी चर्चा में हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    राजस्थान
    आलिया भट्ट
    रणबीर कपूर

    ताज़ा खबरें

    भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 27 रन से हराया, डेब्यू मैच में छाई अमनजोत भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    त्वचा का pH स्तर क्या होता है? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें त्वचा की देखभाल
    फ्री फायर मैक्स: 20 जनवरी के लिए कोड जारी, जानिए कैसे कर सकते हैं रिडीम फ्री फायर मैक्स
    कंगना से कृति तक, इस साल बड़ी अभिनेत्रियां लेकर आ रहीं ये फिल्में कंगना रनौत

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    अभय देओल को 'देव डी' की रिलीज के बाद लग गई थी शराब की लत अभय देओल
    उर्फी जावेद की सुरक्षा की मांग पर महिला आयोग ने पुलिस से गौर करने को कहा उर्फी जावेद
    सोनू सूद ने हवाई अड्डे पर CPR देकर बचाई एक शख्स की जान सोनू सूद
    अभिनेत्री एवलिन शर्मा दूसरी बार बनने वाली हैं मां, तस्वीर साझा कर दी खुशखबरी एवलिन शर्मा

    राजस्थान

    राजस्थान: सचिन पायलट का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सवाल- वसुंधरा राजे पर क्यों नहीं की कार्रवाई अशोक गहलोत
    राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का निर्देश, रात 12 बजे के बाद बंद करने होंगे बार-क्लब राजस्थान सरकार
    राजस्थान में रेप के 41 प्रतिशत मामले झूठे- पुलिस प्रमुख राजस्थान पुलिस
    दिल्ली में 1.4 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान, अभी शीतलहर का प्रकोप रहेगा जारी दिल्ली

    आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट की डेब्यू हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से टकराएगी रणबीर कपूर की 'एनिमल'  रणबीर कपूर
    आलिया की पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की रिलीज डेट जारी, नेटफ्लिक्स ने किया ऐलान बॉलीवुड समाचार
    'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' हिट हुई, लेकिन हुआ था 15-20 करोड़ रुपये का नुकसान- करण जौहर करण जौहर
    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कब दिखाएंगे बेटी की पहली तस्वीर? लिया यह फैसला रणबीर कपूर

    रणबीर कपूर

    कब रिलीज होगा रणबीर की 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर? 'पठान' से है खास कनेक्शन श्रद्धा कपूर
    रणबीर कपूर की 'एनिमल' बाप-बेटे के रिश्ते पर है आधारित, भूषण कुमार ने किया खुलासा अनिल कपूर
    IIFA 2023 का कार्यक्रम हुआ स्थगित, घोषित की गई नई तारीख IIFA
    सनी की 'गदर 2' की रिलीज डेट आई सामने, रणबीर की 'एनिमल' से भिड़ेगी फिल्म गदर 2 फिल्म

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023