NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या नवंबर में शादी करेंगे राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा?
    मनोरंजन

    क्या नवंबर में शादी करेंगे राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा?

    क्या नवंबर में शादी करेंगे राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा?
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 30, 2021, 07:14 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या नवंबर में शादी करेंगे राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा?
    राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा

    राजकुमार राव बॉलीवुड के शानदार अभिनेता हैं। उन्होंने काफी कम समय में अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी है। इस अभिनेता की सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अब उनके प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो राजकुमार और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा इसी साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    10, 11 या 12 नवंबर को शादी करेंगे राजकुमार राव

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राजकुमार और पत्रलेखा नवंबर में शादी करने वाले हैं। एक सूत्र ने कहा कि यह कपल 10, 11 या 12 नवंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंध सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि इस कपल ने अपने करीबी दोस्तों को शादी के कार्यक्रम के बारे में पहले ही बता दिया है। राजकुमार गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री पत्रलेखा को लंबे समय से डेट कर रहे हैं।

    शादी का कार्यक्रम एक निजी इवेंट होगा

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार और पत्रलेखा पिछले एक दशक से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि वे लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। शादी में इस कपल के करीबी दोस्त ही शामिल हो पाएंगे। राजकुमार और पत्रलेखा की शादी का कार्यक्रम एक निजी इवेंट होगा। बॉलीवुड की बाकी शादियों की तरह इसमें बड़े कलाकारों का जमघट देखने को नहीं मिलेगा। अब देखना है कि कब इसकी आधिकारिक घोषणा होती है।

    पत्रलेखा ने राजकुमार की फिल्म 'सिटीलाइट्स' से किया था डेब्यू

    पत्रलेखा ने कई बार राजकुमार के साथ अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की है। 2018 में जब पत्रलेखा से एक इंटरव्यू में राजकुमार से शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि उन दोनों को अभी करियर में बहुत कुछ हासिल करना है। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि उनका अगले 6-7 साल तक शादी का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने निर्देशक हंसल मेहता की राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'सिटीलाइट्स' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

    ये हैं राजकुमार राव की आने वाली फिल्में

    राजकुमार की फिल्म 'हम दो हमारे दो' 29 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। वह हंसल मेहता की फिल्म 'स्वागत है' में अभिनय करते दिख सकते हैं। इसके अलावा वह 'सेकंड इनिंग' और 'बधाई दो' जैसी फिल्मों में भी नजर आ सकते हैं। उन्हें अमर कौशिक की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्त्री 2' में भी देखा जा सकता है। वह अनुराग कश्यप की फिल्म 'लाइफ इन अ मेट्रो सीक्वल' में दिखने वाले हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    राजकुमार राव

    ताज़ा खबरें

    ICC रैंकिंग: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह को बेहतर प्रदर्शन का मिला ईनाम  ICC रैंकिंग
    रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल: तीन बल्लेबाजों ने लगाए शतक, ऐसा रहा पहला दिन रणजी ट्रॉफी
    राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया राखी सावंत
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: कौन है टॉड मर्फी, जिन्हें पहले टेस्ट में मिल सकता है मौका? भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शादी की रस्मों के दौरान छुए कियारा आडवाणी के पैर, जानिए वजह कियारा आडवाणी
    प्रभास और कृति सैनन की सगाई वाली खबरों को अभिनेता की टीम ने बताया अफवाह प्रभास
    सामंथा रुथ प्रभु ने मुंबई में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, जानिए कीमत सामंथा रुथ प्रभु
    सिद्धार्थ मल्होत्रा एक फिल्म के लिए लेते हैं इतने करोड़ रुपये, जानिए गाड़ियों का कलेक्शन सिद्धार्थ मल्होत्रा

    बॉलीवुड समाचार

    आलिया के वकील का नवाजुद्दीन को चैलेंज, कहा- अगर कोई विनय भार्गव है तो सामने लाएं नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    'विक्रम वेधा' और 'भेड़िया' अब तक OTT पर क्यों नहीं आईं? जानिए वजह विक्रम वेधा
    कियारा ने अपने कलीरों से सिद्धार्थ के दिवंगत पालतू कुत्ते को दी श्रद्धांजलि, देखिए तस्वीर कियारा आडवाणी
    सलमान खान ने पूरी की 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग, साझा किया पोस्ट सलमान खान

    राजकुमार राव

    राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भीड़' कब होगी रिलीज? निर्माताओं ने किया ऐलान भूमि पेडनेकर
    राजकुमार राव ने 'स्त्री 2' को लेकर साझा किया ताजा अपडेट, जल्द शुरू होगी शूटिंग स्त्री फिल्म
    बी प्राक के 'अच्छा सिला दिया' का टीजर रिलीज, राजकुमार राव और नोरा फतेही नजर आएंगे नोरा फतेही
    भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) से निकले कई नामचीन कलाकार, जानिए इसका इतिहास पुणे

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023