NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनुष्का ने बेटी के जन्म के महीनों बाद भी क्यों नहीं शुरू किया काम?
    मनोरंजन

    अनुष्का ने बेटी के जन्म के महीनों बाद भी क्यों नहीं शुरू किया काम?

    अनुष्का ने बेटी के जन्म के महीनों बाद भी क्यों नहीं शुरू किया काम?
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 13, 2021, 09:33 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अनुष्का ने बेटी के जन्म के महीनों बाद भी क्यों नहीं शुरू किया काम?
    विराट, अनुष्का और उनकी बेटी वामिका

    अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस साल माता-पिता बनने को लेकर चर्चा में रहे हैं। साल की शुरुआत में उन्होंने पहली संतान के रूप में अपनी बेटी वामिका को जन्म दिया था। उसी वक्त से फिल्म के सेट पर अनुष्का की वापसी का इंतजार हो रहा है। अब एक इंटरव्यू में अनुष्का ने खुद बताया है कि क्यों बेटी के जन्म के महीनों बाद भी उन्होंने अपना काम शुरू नहीं किया है।

    अपनी फिटनेस पर काम कर रहीं अनुष्का

    प्रसिद्ध मैगजीन ग्राजिया को दिए साक्षात्कार में अनुष्का ने बताया कि उनका शरीर पहले जैसा नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि वह अपनी फिटनेस पर काम कर रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि इस दरमियान वह अपने लिए कुछ समय निकालना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "एक क्रिएटिव व्यक्ति के तौर पर आपको खुद को एक ब्रीदिंग स्पेस देना होता है। वह स्पेस जहां आप विकास करते हैं, आविष्कार करते हैं और री-इन्वेंट करते हैं।"

    शारीरिक बदलावों को लेकर अनुष्का ने कही ये बात

    अनुष्का ने मेंटल हेल्थ को लेकर भी अपनी बात रखी है। उनका मानना है कि वर्तमान में मानसिक स्वास्थ्य और ब्रेक लेने का महत्व बढ़ गया है। उन्होंने अपने शारीरिक बदलावों को लेकर कहा, "मेरा शरीर अब ऐसा नहीं है, जैसा पहले हुआ करता था। मैं इस पर काम कर रही हूं क्योंकि मुझे फिट रहना पसंद है। लेकिन साथ ही आज मैं पहले से बहुत ज्यादा कम्फर्टेबल हूं, जब मेरे पास परफेक्ट बॉडी थी, उससे भी ज्यादा।"

    अभिनेत्री ने प्रेग्नेंसी का अनुभव किया साझा

    अनुष्का ने आगे कहा कि प्रेग्नेंसी से पहले और बाद में महिलाओं की जिंदगी पर दोहरा दवाब होता है। उन्होंने कहा, "मैं बहुत चिंतित रहती थी। मैं सोचती थी कि क्या मैं अपने शरीर से नफरत करने लगूंगी।"

    हाल में अनुष्का की बेटी को मिली थी रेप की धमकी

    हाल में विराट और अभिनेत्री अनुष्का की बेटी वामिका को ऑनलाइन रेप की धमकी मिली थी। इस मामले में हैदराबाद के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। 23 वर्षीय आरोपी रामनागेश अलिबथिनी को 10 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। टी-20 क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान के हाथ हार के बाद विराट को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया था। इसी ट्रोलिंग के दौरान विराट और अनुष्का की बेटी को रेप की धमकी दी गई थी।

    आखिरी बार 2018 में आई 'जीरो' में दिखी थीं अनुष्का

    अनुष्का को आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में देखा गया है। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ दिखी थीं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। इस फिल्म के बाद अभिनेत्री अनुष्का ने अपनी कोई फिल्म की घोषणा नहीं की है। अनुष्का की प्रोडक्शन कंपनी 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' के बैनर तले फिल्म 'काला' का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म से दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान डेब्यू करेंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    बॉलीवुड समाचार
    अनुष्का शर्मा
    लेटेस्ट फिल्में

    ताज़ा खबरें

    आरोन फिंच की जगह ये खिलाड़ी बन सकते हैं टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान  आरोन फिंच
    वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुईं इन पांच बॉलीवुड फिल्मों ने किया था बॉक्स ऑफिस पर कमाल वैलेंटाइन डे
    महिला टी-20 विश्व कप: जेमिमा रोड्रिगेज का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  जेमिमा रोड्रिगेज
    BMW X5 और X6 हाइब्रिड इंजन के साथ जल्द होंगी लॉन्च, जानिए इनके फीचर्स  BMW कार

    विराट कोहली

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: पैट कमिंस के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? पैट कमिंस
    ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने की विराट कोहली की तारीफ, कही ये बातें मार्कस स्टोइनिस
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जोरदार भिड़ंत भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: नाथन लियोन के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? नाथन लियोन

    बॉलीवुड समाचार

    जाह्नवी कपूर ने जताया दुख, कहा- बुरा लगता है जब नेपोटिज्म का आरोप लगता है जाह्नवी कपूर
    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हनीमून के लिए जा सकते हैं रोम, जानिए वजह कियारा आडवाणी
    आदिल खान को लेकर आया राखी सावंत के पूर्व पति का बयान, कही ये बात राखी सावंत
    मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गुलमोहर' इस OTT प्लेटफॉर्म में देगी दस्तक, जानिए कब देखें मनोज बाजपेयी

    अनुष्का शर्मा

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे ऋषिकेश, धार्मिक अनुष्ठान में लेंगे हिस्सा विराट कोहली
    अथिया से पहले बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने भी की क्रिकेटर्स से शादी अथिया शेट्टी
    अनुष्का शर्मा पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट, आयकर विभाग से जुड़ा है मामला आयकर विभाग
    शाहरुख से लेकर अनुष्का तक, इस साल पर्दे पर वापसी कर रहे ये पांच बॉलीवुड सितारे फरदीन खान

    लेटेस्ट फिल्में

    अनंत महादेवन ने की अपनी अगली डॉक्यूमेंट्री 'वेटरन्स ऑफ वॉर' की घोषणा डॉक्यूमेंट्री
    प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट K' ने रिलीज से पहले ही मारा बड़ा हाथ प्रभास
    चिरंजीवी की 'वाल्टेयर वीरय्या' 13 जनवरी को हिंदी में भी होगी रिलीज चिरंजीवी
    राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से करेंगी डेब्यू, देखिए पहला लुक बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023