LOADING...
संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता महतानी कौन हैं, क्रिकेटर विराट कोहली से भी है संबंध? 
संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता महतानी कौन हैं? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@nanditamahtani)

संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता महतानी कौन हैं, क्रिकेटर विराट कोहली से भी है संबंध? 

Jun 13, 2025
01:29 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री करिश्मा कपूर और बिजनेसमैन संजय कपूर के अचानक निधन से हर कोई सदमे में है। उन्होंने 53 साल की उम्र में हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद ली हैं। संजय का निधन पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है। करिश्मा से पहले संजय ने नंदिता महतानी से शादी की थी, जिनकी इस वक्त हर ओर चर्चा हो रही है। आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर नंदिता हैं कौन।

शादी

1996 में संजय ने नंदिता से की थी शादी

संजय ने साल 1996 में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में नंदिता से शादी रचाई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और 2000 में दोनों का तलाक हो गया। नंदिता दिल्ली के एक प्रभावशाली व्यापारिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके भाई भरत महतानी और बहन अनु हिंदुजा सामाजिक कार्यकर्ता हैं। नंदिता जानी-मानी फैशन डिजाइनर, उद्यमी और समाजसेवी हैं। वह बॉलीवुड में भी खूब चर्चा में रहती हैं।

नाता

नंदिता ने विद्युत जामवाल से की सगाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय से शादी करने से पहले नंदिता ने कुछ समय के लिए रणबीर कपूर को डेट किया था। उनका नाम डिनो मोरिया के साथ भी जुड़ चुका है। बहुत कम लोग जानते हैं कि नंदिता, डिनो के साथ 'प्लेग्राउंड' नाम की एक कंपनी की भी मालकिन हैं। रणबीर और डिनो के अलावा नंदिता ने 2017 में विद्युत जामवाल से सगाई की थी। हालांकि, ये रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया और दोनों के रास्ते अलग हो गए।

 स्टाइलिस्ट 

विराट कोहली की स्टाइलिश रह चुकी हैं नंदिता

नंदिता सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं रहीं, बल्कि वह विराट कोहली की स्टाइलिस्ट रह चुकी हैं। उन्होंने कैटरीना कैफ और गौरी खान के लुक और स्टाइल को भी संवारा है। 2024 में नंदिता फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ रैंप वॉक करके एक फैशन शो की शो-स्टॉपर भी बनीं। नंदिता से तलाक लेने के बाद संजय ने करिश्मा से शादी रचाई थी, लेकिन यह रिश्ता भी जल्द टूट गया। इसके साथ संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी।