LOADING...
कौन हैं संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव, बॉलीवुड से क्या है नाता?
कौन हैं संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@priyasachdevkapur)

कौन हैं संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव, बॉलीवुड से क्या है नाता?

Jun 13, 2025
12:20 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। 53 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। संजय का निधन इंग्लैंड में पोलो खेतले समय दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है। इस दुखद हादसे के बाद जो नाम खासतौर पर सुर्खियों में है, वो है संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव का। ऐसे में आइए जानें आखिर प्रिया हैं कौन।

परिचय

'नील एंड निक्की' में नजर आ चुकी हैं प्रिया

प्रिया बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। उन्होंने 'नील एंड निक्की' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था, जिसमें उन्होंने ग्लैमर का जबरदस्त तड़का लगाया था। इस फिल्म में उदय चोपड़ा और तनीषा मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 9 दिसंबर, 2005 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। प्रिया कई टीवी विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने करीना कपूर के साथ भी एक विज्ञापन में काम किया है।

पढ़ाई

समाजसेवी भी हैं प्रिया 

प्रिया एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक समाजसेवी और मॉडल भी हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। हालांकि, प्रिया को बचपन से ही अभिनय में रुचि थी, जिसके चलते उन्होंने मॉडलिंग और फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। संजय से पहले प्रिया की शादी पंजाब के फरीदकोट से ताल्लुक रखने वाले अमेरिकी होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल से हुई थी, लेकिन दोनों की राहें जुदा हो गईं। विक्रम से प्रिया की एक बेटी हैं।