NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विवेक ओबेरॉय कैसे बने 'इंडियन पुलिस फोर्स' का हिस्सा? रोहित शेट्टी ने कही थी ये बात
    अगली खबर
    विवेक ओबेरॉय कैसे बने 'इंडियन पुलिस फोर्स' का हिस्सा? रोहित शेट्टी ने कही थी ये बात
    विवेक ओबेरॉय का 'इंडियन पुलिस फोर्स' को लेकर बयान (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vivekoberoi)

    विवेक ओबेरॉय कैसे बने 'इंडियन पुलिस फोर्स' का हिस्सा? रोहित शेट्टी ने कही थी ये बात

    लेखन मेघा
    Jan 15, 2024
    06:57 pm

    क्या है खबर?

    विवेक ओबेरॉय की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' 19 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी के साथ एक्शन अवतार में नजर आएंगे।

    इस सीरीज का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है, जो इसके जरिए OTT की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

    अब विवेक ने रोहित के कॉप यूनिवर्स में शामिल इस सीरीज का हिस्सा बनने की वजह बताई।

    साथ ही अपनी आने वाली फिल्मों की जानकारी भी दी।

    बयान

    कैसे मिली वेब सीरीज?

    टाइम्स नाउ से बातचीत में जब विवेक से पूछा गया कि उन्होंने यह सीरीज करने का निर्णय क्यों लिया तो अभिनेता का जवाब था कि उन्होंने इसे नहीं, बल्कि सीरीज ने उन्हें चुना है।

    वह कहते हैं, "रोहित ने मुझे फोन करके कहा कि यह विक्रम बख्शी हैं। मैं 3 साल से ये स्क्रिप्ट लिख रहा हूं और जब मैंने इस किरदार को लिखना शुरू किया तो आपके बारे में सोचा। ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी।"

    मुश्किल

    एक्शन की शूटिंग करना था कठिन

    विवेक ने एक्शन की शूटिंग को कठिन बताया और कहा कि ये जितना अच्छा दिखता है, उसे करना उतना ही मुश्किल है, क्योंकि रोहित उसे असली रखना चाहते थे। उन्होंने एक्शन काफी समय बाद किया, जो चुनौतीपूर्ण था, लेकिन ेमजा आया।

    विवेक, रोहित को डॉक्टर कहते हैं, क्योंकि वो मानते हैं कि निर्देशक ने पुलिस को लेकर PhD की है। रोहित हर चीज का ख्याल रखते हैं, जिससे सितारे प्रदर्शन पर ध्यान दे पाते हैं, जो बहुत बड़ा फायदा है।

    विस्तार

    कॉप यूनिवर्स को लेकर कही ये बात

    विवेक ने कॉप यूनिवर्स का हिस्सा होने पर खुशी जताई और कहा कि 'सिम्बा', 'सूर्यवंशी' एक ऐसी दुनिया है, जिसमें बहुत अधिक तड़क-भड़क और फिल्मीपन है।

    ऐसे में अब यह देखना आश्चर्यजनक होगा कि उसी यूनिवर्स को OTT पर कैसा दिखाया जाएगा, जिसमें वास्तविक, नयापन हो और प्रदर्शन के लिए एक गुंजाइश देता हो।

    अभिनेता का कहना है कि अजय देवगन की 'सिंघम' के साथ रोहित ने पुलिस के प्रति सम्मान की एक अलग छवि पर्दे पर लाई है।

    आगामी फिल्मेें

    अब इन फिल्मों की तैयारी में हैं विवेक

    विवेक अब एक मर्डर मिस्ट्री में दिखाई देंगे, जिसका नाम 'ग्रे' है और नित्या मेनन उनके साथ अहम भूमिका में हैं।

    विवेक का कहना है कि वह 'मस्ती 4' की शूटिंग भी इसी साल शुरू करेंगे, जिसमें रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी शामिल हैं।

    उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ एक एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू करने की भी जानकारी दी।

    इसके अलावा वह एक ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा हैं और निर्माता मधु मंटेना के साथ भी काम करेंगे।

    पोल

    'इंडियन पुलिस फोर्स' में आप किसका एक्शन अवतार देखने के लिए उत्सुक हैं?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    ये भी पढ़ें
    रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' में शामिल हैं ये सितारे, जानिए किसने ली कितनी फीस रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' में शामिल हैं ये सितारे, जानिए किसने ली कितनी फीस
    ये भी पढ़ें
    सिद्धार्थ मल्होत्रा क्यों पर्दे पर निभाना पसंद करते हैं रियल लाइफ हीरो का किरदार? जानिए वजह सिद्धार्थ मल्होत्रा क्यों पर्दे पर निभाना पसंद करते हैं रियल लाइफ हीरो का किरदार? जानिए वजह
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विवेक ओबेरॉय
    रोहित शेट्टी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 फाइनल: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है जोरदार टक्कर  IPL 2025
    'आर्या 3' से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, इस युवा अभिनेता के हाथ लगी फिल्म  अल्लू अर्जुन
    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा
    राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे का कारण BCCI

    विवेक ओबेरॉय

    बालाकोट एयर स्ट्राइक पर यह अभिनेता बनाने जा रहा फिल्म, मूवी का टाइटल फाइनल नरेंद्र मोदी
    इन कारणों से कई बार मुसीबत में फंस चुके हैं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान बॉलीवुड समाचार
    'युवा' को पूरे हुए 16 साल, रानी मुखर्जी की शम्मी कपूर ने की थी तारीफ बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं श्वेता तिवारी की बेटी पलक, रिलीज हुआ फर्स्ट लुक बॉलीवुड समाचार

    रोहित शेट्टी

    रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट का ऐलान अजय देवगन
    'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आ सकती हैं बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह खतरों के खिलाड़ी
    शिव ठाकरे का बड़ा खुलासा, कहा- 'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए छोड़ी 2 फिल्में  खतरों के खिलाड़ी
    रोहित की 'सिंघम अगेन' में सितारों की फौज, बनेगी भारत की सबसे बड़ी पुलिसवालों की फिल्म  सिंघम

    बॉलीवुड समाचार

    'मेरी क्रिसमस' से पहले इन फिल्मों में भी दिखीं बेमेल जोड़ियां, जानिए किसने किया कमाल कैटरीना कैफ
    'मेरी क्रिसमस' रिव्यू: कैटरीना का अब तक का सबसे शानदार अभिनय, विजय ने भी किया कमाल फिल्म रिव्यू
    पंकज त्रिपाठी ने बताया 'मैं अटल हूं' तथ्यों के करीब, नहीं है प्रोपोगैंडा फिल्म  पंकज त्रिपाठी
    जावेद अख्तर ने नए कलाकारों की कमजोर हिंदी पर कसा तंज, बोले- नहीं पढ़ सकते डायलॉग जावेद अख्तर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025