NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विक्रांत मैसी ने बांधें फरहान अख्तर की तारीफों के पुल, अन्य कलाकारों को दी खास सीख
    अगली खबर
    विक्रांत मैसी ने बांधें फरहान अख्तर की तारीफों के पुल, अन्य कलाकारों को दी खास सीख
    फरहान अख्तर से प्रेरित हैं विक्रांत मैसी (तस्वीर: एक्स/@evanjacobsid)

    विक्रांत मैसी ने बांधें फरहान अख्तर की तारीफों के पुल, अन्य कलाकारों को दी खास सीख

    लेखन पलक
    Feb 19, 2024
    12:23 pm

    क्या है खबर?

    टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाले विक्रांत मैसी इन दिनों इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

    '12वीं फेल' में उनके अभिनय को मिली प्रशंसा के बाद से वह लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।

    पिछले कई वर्षों से इंडस्ट्री का हिस्सा रहे विक्रांत ने हाल ही में बताया कि कैसे अक्सर उनका सामना गैर-पेशेवर अभिनेताओं से होता है।

    इसके साथ ही उन्होंने फरहान अख्तर के बारे में खुलकर बात की।

    बातचीत

    गैर-पेशेवर अभिनेताओं पर गुस्साए विक्रांत

    समदीश भाटिया से बात करते हुए विक्रांत ने बताया कि कुछ अभिनेता ऐसे होते हैं, जो काम पर ध्यान देने के बजाय सेट पर रील बनाने पर ध्यान लगाते हैं।

    वह बोले, "कुछ कलाकार सेट पर आते हैं और उनकी पहली प्राथमिकता रील बनाना होता है। मैं उनका नाम नहीं लूंगा।"

    अभिनेता के अनुसार, वह मुंह पर बातें बोल देते हैं और उन्हें अपना काम पसंद है और अभिनय ही उनके लिए सब कुछ है।

    तारीफ

    विक्रांत ने की फरहान की तारीफ 

    अभिनेता ने फरहान का उदाहरण देते हुए बताया कि लोगों को उनके जैसा बनने की जरूरत है।

    विक्रांत बोले, "उनके पास क्या नहीं है? वह जावेद अख्तर के बेटे हैं। 'दिल धड़कने दो' के सेट पर जब भी वह रिहर्सल के लिए आते थे तो कभी स्क्रिप्ट हाथ में नहीं रखते थे।"

    फरहान को अपने सारे डायलॉग याद होते थे। विक्रांत ने कहा, "अगर फरहान जैसा व्यक्ति अपना होमवर्क कर सकता है तो उन सभी कलाकारों को शर्म आनी चाहिए।"

    दिल धड़कने दो

    'दिल धड़कने दो' में विक्रांत ने किया फरहान के साथ काम

    फरहान और विक्रांत ने 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल धड़कने दो' में साथ काम किया था। फिल्म को फरहान की बहन जोया अख्तर ने निर्देशित किया था और फरहान इसके निर्माता थे।

    फिल्म में अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, शेफाली शाह, राहुल बोस जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे।

    83 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में करीब 150.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

    12वीं फेल

    '12वीं फेल' से चमकी विक्रांत की किस्मत

    विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनीं '12वीं फेल' पिछले साल की एक स्लीपर हिट साबित हुई थी।

    20 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 70 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म में विक्रांत और मेधा शंकर के अभिनय को खूब प्रशंसा मिली।

    69वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में भी '12वीं फेल' का बोलबाला रहा। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आलोचक) सहित 5 पुरस्कार जीते।

    पोल

    आपको पसंद '12वीं फेल' में विक्रांत मैसी का प्रदर्शन? 

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    विक्रांत मैसी
    '12वीं फेल': विक्रांत मैसी ने फिल्मफेयर जीतने पर कहा शुक्रिया, बोले- बचपन का सपना पूरा हुआ '12वीं फेल': विक्रांत मैसी ने फिल्मफेयर जीतने पर कहा शुक्रिया, बोले- बचपन का सपना पूरा हुआ
    विक्रांत मैसी
    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024: विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' ने जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार  फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024: विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' ने जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार 
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फरहान अख़्तर
    विक्रांत मैसी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन
    इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर और गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेंगलुरु भगदड़ पर कही ये बात गौतम गंभीर
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति भारत-अमेरिका संबंध

    फरहान अख़्तर

    फरहान अख्तर-रितेश सिधवानी पर लगा श्रमिकों का वेतन नहीं देने का आरोप बॉलीवुड समाचार
    कुणाल खेमू बने निर्देशक, किया पहली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' का ऐलान बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: प्रसून जोशी ने हिंदी सिनेमा को दी हैं ये खूबसूरत फिल्में और गाने बॉलीवुड समाचार
    'चाचा चौधरी' कॉमिक बुक में दिखेंगे कैटरीना कैफ की 'फोन भूत' के किरदार कैटरीना कैफ

    विक्रांत मैसी

    बॉक्स ऑफिस: विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' की पकड़ मजबूत, जानिए 12वें दिन का कारोबार  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    '12वीं फेल' के बाद राजकुमार हिरानी के हीरो बने विक्रांत मैसी, रणबीर कपूर भी आएंगे नजर राजकुमार हिरानी
    बॉक्स ऑफिस: विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' की कमाई 30 करोड़ रुपये की ओर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बॉक्स ऑफिस: विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' की कमाई जारी, जानें 14वें दिन का कारोबार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    बॉलीवुड समाचार

    गुरु रंधावा नहीं मनाएंगे 'वैलेंटाइन डे', करीना कपूर को बताया अपना क्रश गुरु रंधावा
    ऋचा-अली की 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' का साउथ बाय साउथवेस्ट सम्मेलन में होगा प्रीमियर  ऋचा चड्ढा
    रकुल प्रीत सिंह गोवा के इस आलीशान होटल में बनेंगी जैकी भगनानी की दुल्हनिया रकुल प्रीत सिंह
    सलमान खान की 'द बुल' के लिए करना होगा इंतजार, अब पैसों को लेकर अटकी बात सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025