Page Loader
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024: विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' ने जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार 
'12वीं फेल' ने जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म का फिल्मफेयर पुरस्कार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vikrantmassey)

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024: विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' ने जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार 

Jan 29, 2024
02:02 am

क्या है खबर?

फिल्मफेयर अवॉर्ड भारतीय सिनेमा का जाना माना पुरस्कार है। हर कलाकार इसे पाने का सपना सजाए बॉलीवुड में कदम रखता है। हाल ही में इस पुरस्कारों में नामांकित सितारों की घोषणा की गई थी तो वहीं अब विजेताओं का ऐलान हो चुका है। विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह फिल्म पिछले साल 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट भी छापे।

12वीं फेल

ये फिल्में थीं दौड़ में शामिल 

'12वीं फेल' रणबीर कपूर की 'एनिमल', शाहरुख खान की 'जवान' और 'पठान', अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड 2' और रणवीर सिंह की 'रॉकी और रानी...' को फिल्मफेयर अवॉर्ड की दौर में पीछे छोड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनी है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म '12वीं फेल' अनुराग पाठक के इसी नाम से आए लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है, जो IPS अफसर मनोज कुमार शर्मा के संघर्षों की कहानी बताती है। यह फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर मौजूद है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

'12वीं फेल' की टीम ने स्वीकार पुरस्कार