NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मेधा शंकर ने '12वीं फेल' के बाद लोकप्रियता पर की बात, सोशल मीडिया फॉलोअर भी बढ़े
    अगली खबर
    मेधा शंकर ने '12वीं फेल' के बाद लोकप्रियता पर की बात, सोशल मीडिया फॉलोअर भी बढ़े
    मेधा शंकर ने सोशल मीडिया लोकप्रियता पर की बात

    मेधा शंकर ने '12वीं फेल' के बाद लोकप्रियता पर की बात, सोशल मीडिया फॉलोअर भी बढ़े

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 17, 2024
    04:19 pm

    क्या है खबर?

    बीते कुछ दिनों से विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' की हर तरफ चर्चा है। आम दर्शकों से लेकर फिल्मी सितारों तक इस फिल्म की प्रशंसा कर रहे हैं।

    फिल्म की अभिनेत्री मेधा शंकर को नई लोकप्रियता मिली है। उनकी सोशल मीडिया फॉलोइंग में इस फिल्म के बाद खूब इजाफा हुआ है।

    IMDb की इस हफ्ते की सबसे लोकप्रिय भारतीय हस्ती की सूची में मेधा शीर्ष पर हैं। अब मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी लोकप्रियता पर बात की है।

    IMDb

    सबसे लोकप्रिय भारतीय हस्ती बनीं मेधा

    IMDb ने इस हफ्ते उन्हें सबसे लोकप्रिय भारतीय हस्ती में शीर्ष स्थान दिया है। इस सूची में फिल्म के अभिनेता विक्रांत दूसरे नंबर पर हैं।

    यह IMDb पर कलाकार की प्रोफाइल पर आने वाले लोगों की संख्या से तय होती है। नया चेहरा होने के नाते हर कोई मेधा के बारे में जानने को उत्सुक है।

    ऐसे में IMDb पर उनके प्रोफाइल को बड़ी संख्या में लोगों ने खोजा है।

    सोशल मीडिया 

    10 लाख से ज्यादा हुए फॉलोअर

    हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में मेधा ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म साइन की थी, तब इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 16,000 फॉलोअर थे। अब इनकी संख्या 10 लाख से ज्यादा हो चुकी है।

    डिज्नी+ हॉटस्टार पर फिल्म के रिलीज होने के बाद इनकी संख्या अचानक बढ़ी है। अब उन्हें सोशल मीडिया की ताकत का अंदाजा हो रहा है।

    मेधा ने कहा कि इससे पहले सोशल मीडिया को लेकर वह ज्यादा गंभीर नहीं थीं।

    फिल्म 

    इतनी लोकप्रियता की नहीं थी उम्मीद

    '12वीं फेल' की सफलता पर मेधा ने कहा, "लोगों की प्रतिक्रिया भावुक करने वाली है। जब हम फिल्म बना रहे थे, हमें इस पर गर्व था। फिल्म को जिस ईमानदारी से बना रहे थे, हमें मालूम था कि यह लोगों से जुड़ेगी। हालांकि, हमें यह नहीं पता था कि इसे इतनी सफलता मिलेगी।"

    विधु विनोद चोपड़ा की यह फिल्म IPS मनोज शर्मा की कहानी है। फिल्म में मेधा ने मनोज की प्रेमिका (अब पत्नी) श्रद्धा जोशी का किरदार निभाया है।

    परिचय

    मेधा ने 2021 में किया था डेब्यू

    मेधा दिल्ली से सटे नोएडा की रहने वाली हैं। उन्होंने फैशन मैनेजमेंट में मास्टर किया है। हालांकि, करियर के लिए उन्होंने अभिनय चुना। वह एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका भी हैं।

    उन्होंने 2021 में 'शादीस्तान' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इससे पहले 2019 में वह ब्रिटिश टीवी सीरीज 'बीचम हाउस' में भी नजर आई थीं।

    अब '12वीं फेल' से मिली लोकप्रियता ने उनके लिए नए दरवाजे खोल दिए हैं और उनके करियर को नई उड़ान दी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विक्रांत मैसी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    विक्रांत मैसी

    बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' की कमाई जारी, 7वें दिन किया इतना कारोबार  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    OTT पर देखिए ये खौफनाक साइको थ्रिलर फिल्में, रोमांच ऐसा कि पलक नहीं झपका पाएंगे OTT प्लेटफॉर्म
    बॉक्स ऑफिस: दर्शकों को रास नहीं आई मृणाल की 'आंख मिचौली', 'UT 69' की डूबी नैया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बॉक्स ऑफिस: विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' का शानदार प्रदर्शन जारी, रविवार को कमाए इतने पैसे  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    बॉलीवुड समाचार

    बॉक्स ऑफिस: 'मेरी क्रिसमस' को मिला वीकेंड का फायदा, जानिए कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    पंकज त्रिपाठी की 'मैं अटल हूं' के अलावा 2024 में दस्तक देंगी ये बायोपिक फिल्में अनुष्का शर्मा
    कोंकणा को नहीं पसंद आई 'एनिमल' में दिखाई गई हिंसा, बोलीं- इसकी सही वजह होनी चाहिए मनोरंजन
    इरा खान के लहंगे ने खींचा ध्यान, डिजाइनर ने बताया 7 महीने में किया तैयार आमिर खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025