राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'महाभारत' में कर्ण बनेंगे विक्की कौशल
क्या है खबर?
निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा काफी समय से पौराणिक कथा पर आधारित फिल्म 'महाभारत' को लेकर सुर्खियों में हैं।
यूं तो इस फिल्म से शाहिद कपूर का नाम जुड़ रहा था, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि इसमें अभिनेता विक्की कौशल की एंट्री हो गई है। विक्की को कुछ समय पहले मेहरा के साथ भी देखा गया था। अब खबर है कि फिल्म के लिए उनका नाम फाइनल हो गया है।
आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।
रिपोर्ट
कर्ण के नजरिए से ही बुनी जाएगी फिल्म की कहानी
विक्की के खाते से अब एक और फिल्म जुड़ गई है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने उन्हें अपनी फिल्म 'महाभारत' में कास्ट कर लिया है। वह इस फिल्म में कर्ण का किरदार निभाने वाले हैं। इसे कर्ण के नजरिए से ही बुना जाएगा। इस फिल्म को रितेश सिद्धवानी प्रोड्यूस करेंगे।
तीनों ही इस प्रोजेक्ट के लिए काफी उत्साहित हैं। विक्की ने कुछ ही समय पहले मेहरा और रितेश से इस सिलसिले में मुलाकात की थी।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)
राकेश ओमप्रकाश मेहरा 'रंग दे बसंती' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी शानदार फिल्में दर्शकों के बीच पेश कर चुके हैं। अब वह 'महाभारत' लेकर आ रहे हैं। यह उनके दिल के बेहद करीब हैं। मेहरा कई सालों से यह फिल्म बनाने की सोच रहे थे।
किनारा
फिल्म से कट गया शाहिद का पत्ता
विक्की से पहले इस फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए शाहिद कपूर का नाम सामने आया था। इसके जरिए वह पहली बार मेहरा के साथ काम करने वाले थे।
शाहिद ने फिल्म के लिए हामी भर दी थी और अपने किरदार की तैयारी भी शुरू कर दी थी। हालांकि, उनके हाथ से यह फिल्म क्यों निकली, फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है।
खैर, अब उनकी जगह फिल्म में विक्की लीड रोल निभाते दिखेंगे।
रोल
'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में भी महाभारत का यह किरदार निभाएंगे विक्की
रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक पूरी हो जाएगी और विक्की इसकी तैयारियां भी शुरू कर देंगे।
खास बात यह है कि विक्की इसके अलावा अपनी आने वाली फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में भी 'महाभारत' के महान योद्धा अश्वत्थामा का किरदार निभाएंगे।
अश्वत्थामा गुरु द्रोणाचार्य के बेटे थे, जिन्हें अमरता का वरदान मिला हुआ था। यह एक बड़े बजट की फिल्म है। इसमें विक्की के साथ सारा अली खान नजर आएंगी।
फिल्में
इन फिल्मों में भी नजर आएंगे विक्की
विक्की भारतीय क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे। वह फिल्म 'मिस्टर लेले' में मुख्य भूमिका निभाएंगे।
विक्की भारत के महान युद्ध नायकों में से एक सैम मानेकशॉ के जीवन पर बन रही फिल्म 'सैम बहादुर' और फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का भी हिस्सा हैं।
वह फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे। सारा अली खान के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी को लेकर भी विक्की सुर्खियों में हैं।