Page Loader
मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन, पार्थिव शरीर पर फूट-फूटकर रोईं पत्नी शशि गोस्वामी
मनोज कुमार को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन, पार्थिव शरीर पर फूट-फूटकर रोईं पत्नी शशि गोस्वामी

Apr 05, 2025
12:26 pm

क्या है खबर?

दिग्‍गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। 'भारत कमार' के नाम से मशहूर एक्‍टर ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 की सुबह उन्‍होंने आख‍िरी सांसें लीं। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज यानी 5 अप्रैल को जूहू के पवनहंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके परिवारवालों से लेकर बॉलीवुड सितारे और प्रशंसक तक उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

अंतिम विदाई

अभिनेता को दिया गया राजकीय सम्मान

मनोज के अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटा गया और फिर तिरंगा फहराकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अंतिम संस्कार में पहुंचे अभिनेता रजा मुराद बोले, "यह सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए क्षति है। वह एक ऐसे फिल्म निर्माता थे, जिन्होंने सभी में देशभक्ति की भावना पैदा की... बहुत कम लोग जानते हैं कि वह एक योग्य होम्योपैथ डॉक्टर भी थे और मैं उनका मरीज रह चुका हूं।"

ट्विटर पोस्ट

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

दुखद

पत्नी की हालत ने सबकी आंखें कर दी नम

मनोज कुमार के पार्थिव शरीर को सभी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। फूल चढ़ाकर सबने उनकी आत्मा की शांति की दुआ की, लेकिन उनकी पत्नी शशि गोस्वामी की हालत ने सबकी आंखें नम कर दी। सोशल मीडिया पर सामने आया मनोज की पत्नी शशि और बेटे कुणाल का वीडियो हर किसा का दिल कचोट रहा है। वीडियो में सफेद रंग के सलवार सूट और माथे पर बड़ी काली बिंदी लगाए पत्नी फफक-फफककर रो रही हैं और बेटे ने उन्हें थामा हुआ है।

ट्विटर पोस्ट

पति के पार्थिव शरीर पर फूट-फूटकर रोईं पत्नी शशि गोस्वामी

दुख

क्या बोले विंदू दारा सिंह?

अभिनेता विंदू दारा सिंह बोले, "हम यहां आए हैं, वो चले गए हैं, लेकिन वो हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे... वह एक महान व्यक्ति थे। हमने अपना जीवन उनके साथ बिताया है और हमें उनसे बहुत प्यार मिला है।" प्रेम चोपड़ा, अमिताभ बच्चन और अनु मलिक मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अभिनेता के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी तादाद में प्रशंसक पहुंचे। हर कोई अभिनेता का अंतिम दर्शन करने को बेताब दिखा।

ट्विटर पोस्ट

आंखों में आंसू लिए अंतिम दर्शन

पोस्ट

सायरा बानो ने किया ये पोस्ट

अभिनेत्री सायरा बानो ने दिग्गज अभिनेता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक नोट साझा कर अभिनेता के साथ अपनी पहली फिल्म 'शादी' के अनुभवों को याद किया। सायरा ने बताया कि वह उस समय बहुत शर्मीली थीं और रोमांटिक सीन के दौरान मनोज उन्हें सहज महसूस कराने के लिए सेट से बाहर चले जाते थे। बता दें कि अभिनेता के जाने से पूरा बॉलीवुड गहरे सदमे में है।

सम्मान

मनोज कुमार को मिले कई प्रतिष्ठित पुरस्कार

भारतीय सिनेमा में मनोज कुमार के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। वह न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता, बल्कि एक शानदार निर्देशक भी थे। उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनके नाम 1 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और अलग-अलग श्रेणियों में 7 फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। सिनेमा में उनके अपार योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 1992 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया था। उन्हें साल 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा गया था।