Page Loader
वाणी कपूर ने किए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन, राशि खन्ना भी रहीं मौजूद 
वाणी कपूर ने किए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@_vaanikapoor_)

वाणी कपूर ने किए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन, राशि खन्ना भी रहीं मौजूद 

May 28, 2024
04:51 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री वाणी कपूर ने आज (28 मई) उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए। वह भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आईं। इस दौरान वाणी के साथ अभिनेत्री राशि खन्ना भी मौजूद रही। वाणी और राशि का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में दोनों अभिनेत्रियों को मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने भस्म आरती में भी भाग लिया।

वाणी

यह बहुत अच्छा एहसास था- वाणी 

पूजा-पाठ करने के बाद राशि ने ANI के साथ बताचीत की और कहा, "मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि महाकाल हमें फिर से बुलाएंगे।" उधर, वाणी ने अपनी खुशी जताई और कहा, "यह बहुत अच्छा एहसास था...जय महाकाल।" राशि जल्द विक्रांत मैसी के साथ फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' मे नजर आएंगी। दूसरी ओर, वाणी की आने वाली फिल्मो में 'खेल खेल में', 'बदतमीज गिल' और 'रेड 2' शामिल हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो