NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिल को छू जाएंगे गायक अरिजीत सिंह के ये बेहतरीन गाने
    मनोरंजन

    दिल को छू जाएंगे गायक अरिजीत सिंह के ये बेहतरीन गाने

    दिल को छू जाएंगे गायक अरिजीत सिंह के ये बेहतरीन गाने
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 25, 2022, 01:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिल को छू जाएंगे गायक अरिजीत सिंह के ये बेहतरीन गाने
    दिल को छू जाएंगे अरिजीत के ये गाने

    अरिजीत सिंह ने गायिकी में अलग मुकाम हासिल किया है। 1986 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जन्मे अरिजीत ने मेहनत के बदौलत मयानगरी में अपनी पहचान बनाई है। उनकी मखमली आवाज मन को अलग सुकून देती है। यही वजह है कि अरिजीत के लाखों चाहने वाले हैं। आज यानी 25 अप्रैल को वह अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस मौके पर आपको उनके कुछ सदाबहार गानों के सफर पर लेकर चलते हैं।

    रेत जरा सी

    रेत जरा सी

    पिछले साल ही अभिनेत्री सारा अली खान और अक्षय कुमार की फिल्म 'अतरंगी रे' दर्शकों के बीच आई थी। भले फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन इसका संगीत मजेदार था। फिल्म के गाने 'रेत जरा सी' ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया था। इस गाने को अरिजीत और शाशा तिरुपति ने मिलकर गाया था। इसे इरशाद कामिल ने लिखा, जबकि इसका संगीत म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने दिया था।

    दुआ

    दुआ

    'दुआ' एक ऐसा गाना है, जिसे सुनकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। इसमें अरिजीत ने अपनी गायिकी का शानदार नमूना पेश किया है। यह फिल्ममेकर दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'शंघाई' का गाना है, जिसे अरिजीत ने नंदिनी श्रीकर के साथ मिलकर गाया। विशाल-शेखर ने इस गाने के म्यूजिक को डायरेक्ट किया था। यह थ्रिलर फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी, जिसमें इमरान हाशमी, अभय देओल और कल्कि कोचलिन नजर आए थे।

    फिर ले आया दिल

    फिर ले आया दिल

    'बर्फी' का गाना 'फिर ले आया दिल' में प्यार की एक सिसक सुनाई देती है। रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज की तिकड़ी ने अपने अभिनय से इस गाने को मुकम्मल बना दिया। वहीं, अरिजीत की आवाज ने लोगों को मदहोश कर दिया। आप जितना भी सुन लें, इस गाने के प्रति आप खींचे चले जाएंगे। प्रीतम ने इस गाने को कंपोज किया है। अनुराग बसु के निर्देशन की यह फिल्म 2012 में दर्शकों के बीच आई थी।

    तुम ही हो

    तुम ही हो

    'आशिकी 2' का गाना 'तुम ही हो' के बाद अरिजीत रातों-रात छा गए थे। इस गाने ने उनके करियर में चार चांद लगाए हैं। 'आशिकी 2' 2013 में रिलीज हुई थी, लेकिन यह गाना आज भी प्यार करने वालों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। इसमें श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की केमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी। मोहित सूरी के निर्देशन की यह फिल्म अपने गाने के लिए ही जानी जाती है।

    कबीरा

    कबीरा

    अयान मुखर्जी की 2013 में आई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का गाना 'कबीरा' एक अलग रूमानियत लेकर आती है। इसमें प्यार का मार्मिक चित्रण किया गया है। यकीन मानिए अरिजीत ने अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा है कि आपकी आंखें नम हो जाएंगी। अरिजीत के फैंस को यह गाना जरूर सुनना चाहिए। इसमें रणबीर, दीपिका पादुकोण और कल्कि कोचलिन का अंदाज दर्शकों को लुभाता है। इस गाने को भी प्रीतम ने कंपोज किया है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    यूं कहा जाए तो अरिजीत को संगीत विरासत में मिला। उनकी मां एक गायिका थीं और मामा तबलावादक थे। उनकी नानी भी भारतीय सांस्कृतिक संगीत में गहरी रुचि रखती थीं। अरिजीत ने क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग राजेंद्र प्रसाद हजारी से ली थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    संगीत इंडस्ट्री
    जन्मदिन विशेष
    अरिजीत सिंह

    ताज़ा खबरें

    PBKS बनाम DC: शिखर धवन ने हार को बताया निराशाजनक, कारण भी गिनाए शिखर धवन
    IPL 2023: DC से हारकर PBKS की प्लेऑफ की उम्मीदों को लगा झटका, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम DC: अथर्व तायडे ने लगाया IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  अथर्व तायडे
    'जोगीरा सारा रा रा' में दिखेंगे नवाजुद्दीन सिद्दिकी, जानिए फिल्म के लिए किसने कितनी फीस ली नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    संगीत इंडस्ट्री

    अरमान हुए बॉलीवुड राजनीति का शिकार, कहा- आखिरी समय पर निकाल देते हैं गाने से बाहर अरमान मलिक
    'बैकस्ट्रीट बायज' 13 साल बाद पहुंचे भारत, परफॉर्मेंस से पहले जानिए खास बातें संगीत समारोह
    दिलजीत दोसांझ के लिए बनाए एल्बम का नहीं मिला क्रेडिट- हनी सिंह हनी सिंह
    रैपर हनी सिंह बोले- शाहरुख खान ने 'चार बोतल वोडका' गाने को बताया था बकवास हनी सिंह

    जन्मदिन विशेष

    नुसरत भरूचा ने टीवी से की थी शुरुआत, अब एक फिल्म के लिए लेती हैं करोड़ों  नुसरत भरूचा
    जन्मदिन विशेष: नुसरत भरूचा ने टीवी छोड़ किया बॉलीवुड का रुख, इन फिल्मों से मिली पहचान नुसरत भरूचा
    जन्मदिन विशेष: विक्की कौशल एक फिल्म के लेते हैं 5 करोड़ रुपये, जानिए कुल संपत्ति विक्की कौशल
    जन्मदिन विशेष: विक्की कौशल अब इन फिल्मों में दिखाएंगे अपने शानदार अभिनय का कमाल विक्की कौशल

    अरिजीत सिंह

    अरिजीत सिंह को प्रशंसक से हाथ मिलाना पड़ा महंगा, औरंगाबाद कॉन्सर्ट के बाद हुए घायल बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: अरिजीत सिंह के सुपरहिट गाने, दिल को छू जाती है उनकी आवाज बॉलीवुड समाचार
    'झूमे जो पठान' के बाद फिर धमाल मचाएंगे शाहरुख-अरिजीत, फिल्म 'जवान' के लिए गाएंगे रोमांटिक गाना शाहरुख खान
    IPL 2023: अरिजीत सिंह और तमन्ना भाटिया करेंगे ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म इंडियन प्रीमियर लीग

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023