NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऑस्कर 2024: बीते 5 सालों में ये भारतीय फिल्में पहुंचीं ऑस्कर, OTT पर देखें
    अगली खबर
    ऑस्कर 2024: बीते 5 सालों में ये भारतीय फिल्में पहुंचीं ऑस्कर, OTT पर देखें
    बीते 5 सालों में ये भारतीय फिल्में पहुंचीं ऑस्कर

    ऑस्कर 2024: बीते 5 सालों में ये भारतीय फिल्में पहुंचीं ऑस्कर, OTT पर देखें

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 27, 2023
    04:29 pm

    क्या है खबर?

    दुनियाभर के अलग-अलग देशों से अंग्रेजी और हिंदी समेत तमाम दूसरी भाषाओं की फिल्में ऑस्कर पुरस्कार पाने की होड़ में शामिल होती हैं।

    किसी देश का आधिकारिक प्रतिनिधित्व करने वाली फिल्में 'अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म पुरस्कार' श्रेणी में मुकाबला करने उतरती हैं। भारत से भी हर साल एक फिल्म को ऑस्कर में भेजा जाता है। इस बार मलयलाम फिल्म '2018' को चुना गया है।

    आइए बीते 5 सालों में भारत की तरफ से ऑस्कर भेजी गईं फिल्मों के बारे में जानें।

    #1

    'विलेज रॉकस्टार्स'

    शुरुआत करते हैं 2018 में आई फिल्म 'विलेज रॉकस्टार्स' से। ऑस्‍कर 2019 के लिए इसी फिल्म को भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया था।

    भारतीय फिल्मकार रीमा दास ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग अपने पैतृक गांव छैगांव में की थी।

    इस फिल्‍म की लेखक, निर्देशक, सिनेमेटोग्राफर, एडिटर और प्रोडक्‍शन डिजाइनर रीमा दास खुद थीं। यह फिल्म सपने और अस्तित्व के द्वंद्व की कहानी है।

    यूट्यूब और अमेजन प्राइम वीडियो पर यह फिल्म उपलब्ध है।

    #2

    'गली बॉय'

    रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की 2019 में रिलीज हुई सफल फिल्म 'गली बॉय' भी ऑस्कर भेजी जा चुकी है। इसे ऑस्कर 2020 यानी 92वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में भारत की तरफ से भेजा गया था।

    हालांकि, जोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म भी शॉर्टलिस्ट की गईं फिल्मों में अपनी जगह नहीं बना पाई और नामांकन पाने से पहले ही रेस से बाहर हो गई।

    यह फिल्म भी अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #3

    'जलीकट्टू'

    मलयालम फिल्म 'जलीकट्टू' को ऑस्कर 2021 के लिए चुना गया था। भले ही यह फिल्म ऑस्कर पाने से चूक गई हो, लेकिन ऑस्कर समारोह तक पहुंचना ही अपने आप में बहुत बड़ा सम्मान है।

    इस फिल्म का सबसे पहले प्रदर्शन 6 सितंबर, 2019 में टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जिसके बाद 'जल्लीकट्टू' 24वें बुसान फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई गई।

    एक भैंस के इर्द-गिर्द घूमती यह फिल्म आप अमेजन प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर देख सकते हैं।

    #4

    'कूझंगल' (पेबल्स)

    विग्नेश शिवन और नयनतारा के होम प्रोडक्शन के बैनर तले बनी तमिल फिल्म कूझंगल (पेबल्स) भी ऑस्कर की दहलीज पर कदम रख चुकी है।

    भारत की तरफ से 94वें अकादमी पुरस्कार समारोह में इसे भेजा गया था। नीदरलैंड में आयोजित 50वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव रॉटरडैम में इस फिल्म ने टाइगर अवॉर्ड भी अपने नाम किया था।

    'कूझंगल' की कहानी एक शराबी पिता और उसके बेटे के रिश्ते पर आधारित है।

    नेटफ्लिक्स और डिज्नी+हॉटसटार पर यह फिल्म देखी जा सकती है।

    #5

    'छेल्लो शाे' (लास्ट फिल्म शो)

    गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' (द लास्ट फिल्म शो) को भारत की तरफ से ऑस्कर 2023 के लिए भेजा गया था। यह ऑस्कर पुरस्कारों का 95वां संस्करण था।

    इस फिल्म का निर्देशन पैन नलिन ने किया। यह उनके बचपन की कहानी दर्शाती है कि किस तरह से एक छोटा बच्चा सिनेमा की पृष्टभूमि को समझता है और कम उम्र में कैसे प्रोजेक्टर का निर्माण कर एक थिएटर को तैयार करता है।

    नेटफ्लिक्स पर आप इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

    पोल

    क्या आपको लगता है फिल्म '2018' ऑस्कर 2024 के लिए नामांकित हो पाएगी?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    बहुत बढ़िया, ये भी पढ़ें!
    बॉक्स ऑफिस: '2018' ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बनी बॉक्स ऑफिस: '2018' ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बनी
    बहुत बढ़िया, ये भी पढ़ें!
    '2018' बनी 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली मलयालम फिल्म  '2018' बनी 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली मलयालम फिल्म 
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्कर पुरस्कार
    बॉलीवुड समाचार
    फिल्म पुरस्कार

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट का नया AI टूल 'डिस्कवरी' कैसे वैज्ञानिक शोध में लाएगा तेजी? माइक्रोसॉफ्ट
    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के नए कमांड लाइन टेक्स्ट एडिटर 'एडिट' की क्या है खासियत? माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार

    ऑस्कर पुरस्कार

    ऑस्कर 2023: गुनीत मोंगा की 'द एलेफैंट विस्परर्स' ने पुरस्कार जीतकर रचा इतिहास गुनीत मोंगा
    'RRR' ने रचा इतिहास, 'नाटू-नाटू' गाने ने जीता ऑस्कर RRR फिल्म
    ऑस्कर 2023: ब्रेंडन फ्रेजर बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, 'द व्हेल' के लिए मिला पुरस्कार हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर 2023: मिशेल योह को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब हॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कल लेंगे 7 फेरे, यहां जानिए शादी से जुड़ा हर अपडेट  परिणीति चोपड़ा
    रोशन एंड्रूज की 'कोई शक' में पुलिस अधिकारी बनेंगे शाहिद कपूर- रिपोर्ट शाहिद कपूर
    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा से पहले उदयपुर में शादी रचा चुके हैं ये मशहूर सितारे परिणीति चोपड़ा
    नकारात्मकता से दूरी के लिए नहीं देखी 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरल स्टोरी'- विशाल भारद्वाज विशाल भारद्वाज

    फिल्म पुरस्कार

    क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में बेस्ट पिक्चर बनी 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स', देखिए विजेताओं की लिस्ट अवतार: द वे ऑफ वॉटर
    BAFTA अवॉड्‌र्स 2023: रेस से बाहर हुई 'RRR', शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री को मिला नॉमिनेशन RRR फिल्म
    ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी इन भारतीय फिल्मों के बारे में जानिए ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: नॉमिनेशन की दौड़ में चार भारतीय फिल्में, जानिए कब और कहां देखें लाइव इवेंट ऑस्कर पुरस्कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025