NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / भाग्यश्री से लेकर नीतू तक, शादी के बाद इन अभिनेत्रियों ने फिल्मी दुनिया से बनाई दूरी
    अगली खबर
    भाग्यश्री से लेकर नीतू तक, शादी के बाद इन अभिनेत्रियों ने फिल्मी दुनिया से बनाई दूरी
    शादी के बाद इन अभिनेत्रियों ने फिल्मी दुनिया से बनाई दूरी

    भाग्यश्री से लेकर नीतू तक, शादी के बाद इन अभिनेत्रियों ने फिल्मी दुनिया से बनाई दूरी

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 02, 2022
    09:22 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में कई ऐसी सफल अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने शादी के बाद गृहस्थ जिंदगी पर अधिक ध्यान दिया।

    किसी ने अपने बच्चे के पालन-पोषण के खातिर एक्टिंग से दूरी बनाई, तो किसी ने अपने पति की इच्छाओं का सम्मान करते हुए बड़े पर्दे से खुद को दूर रखा।

    जाहिर तौर पर शादी के बंधन में बंधने के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। आज आपको उन अभिनेत्रियों से मिलवाएंगे, जिन्होंने सात फेरे लेने के बाद फिल्मी दुनिया से अपनी दूरी बना ली।

    #1

    भाग्यश्री

    इस सूची में सबसे पहला नाम भाग्यश्री का है, जो 1989 में रिलीज हुई 'मैंने प्यार किया' से रातों-रात स्टार बन गई थीं। फिल्म के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था।

    अपनी डेब्यू फिल्म के अगले साल ही 1990 में उन्होंने हिमालय दसानी से शादी कर ली थी। हिमालय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर हैं।

    हाल में भाग्यश्री ने बताया था कि वह अपने पति के पोजेसिव नेचर के कारण फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं।

    #2

    बबीता

    बबीता अपने जमाने की लोकप्रिय अभिनेत्री रही हैं। 1971 में उनकी शादी राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर से हुई थी। 'कल आज और कल' की शूटिंग के दौरान ही रणधीर बबीता के प्यार में पागल हो गए।

    कहा जाता है कि शुरुआत में कपूर परिवार एक अभिनेत्री को बहू नहीं बनाना चाहता था। आखिरकार रणधीर की जिद के आगे किसी की नहीं चली।

    जैसे ही बबीता की शादी रणधीर से हुई, उनके बॉलीवुड करियर पर ब्रेक लग गया।

    #3

    नीतू कपूर

    शादी के पहले दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर फिल्मों में छाई हुई थीं। ऋषि और नीतू को साथ काम करने के दौरान एक-दूसरे से प्यार हुआ।

    ऋषि-नीतू 'रफूचक्कर' और 'खेल-खेल में' के बाद जब कश्मीर में 'कभी-कभी' की शूटिंग कर रहे थे, तभी दोनों के बीच प्रेम की खिचड़ी पकी। फिर 22 जनवरी, 1980 को दोनों का विवाह हुआ।

    इसके बाद बबीता की तरह नीतू भी रूपहले पर्दे से गायब हो गईं।

    #4

    सोनाली बेंद्रे

    इस कड़ी में अगला नाम बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनाली बेंद्रे का है। एक दौर था, जब उनके अभिनय का जादू चलता था। इस अभिनेत्री ने 2002 में बिजनेसमैन गोल्डी बहल से शादी रचाई थी।

    शादी के बाद उन्होंने ग्लैमर की चकाचौंध भरी दुनिया से दूरी बना ली। अगर वह चाहतीं, तो शादी के बाद भी एक के बाद एक कई बड़ी फिल्मों में नजर आतीं।

    ये अलग बात है कि उन्होंने अपने परिवार को तव्वजो देना उचित समझा।

    #5

    करिश्मा कपूर

    90 के दशक में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर के सितारे बुलंदियों पर थे। उनके डांस, स्टाइल और अदाओं पर फैंस प्यार लुटाने को बेताब रहते थे।

    उन्होंने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई। भले उनका रिश्ता जल्द ही टूट गया, लेकिन इससे उन्हें अपने करियर में बहुत कुछ गंवाना पड़ा।

    संजय से शादी करने के बाद से ही करिश्मा की सक्रियता फिल्मों में कम हो गई।

    #6

    ट्विंकल खन्ना

    करिश्मा की तरह 90 के दशक में ट्विंकल खन्ना ने भी अपनी अदाओं से खूब महफिल लूटी है। वह अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार की जाती थीं।

    उन्होंने 2001 में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार से शादी रचाई। अक्षय के साथ रिश्ते में बंधने के बाद से ही ट्विंकल फिल्मी दुनिया की लाइम लाइट से दूर हो गईं।

    वह एक अच्छी हाउस वाइफ और बिजनेसवुमेन के रूप में जानी जाती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    ट्विंकल खन्ना
    करिश्मा कपूर
    भाग्यश्री

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप अपने बयान से फिर पलटे, कहा- भारत और पाकिस्तान का परमाणु युद्ध मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान तनाव
    देश की पहली रेसिंग क्रॉस कार XCL2 से उठा पर्दा, जानिए क्या है इसमें खास  रेसिंग कार
    IPL 2025: DC बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    विदेशी निवेशकों का शेयर बाजार में बढ़ा निवेश, जानिए क्या है कारण  शेयर बाजार समाचार

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    क्या आप जानते हैं? अमृता-आरजे अनमोल ने 2014 में ही रचा ली थी गुपचुप शादी बॉलीवुड समाचार
    क्या अभिनेत्री निकिता दत्ता से शादी करने वाले हैं गायक जुबिन नौटियाल? बॉलीवुड समाचार
    इन फिल्मों में लुक से आमिर खान ने फैंस को किया हैरान आमिर खान
    इन मौकों पर विवादों में रहीं अभिनेत्री पूनम पांडे पूनम पांडे

    ट्विंकल खन्ना

    इन वजहों से कई बार विवादों में फंस चुके हैं खिलाड़ी अक्षय कुमार अक्षय कुमार
    बॉलीवुड के इन पांच सितारों ने फिल्में छोड़ अपनाया दूसरा करियर बॉलीवुड समाचार
    इन अभिनेत्रियों ने शादी के बाद अपने फिल्मी करियर को कह दिया अलविदा बॉलीवुड समाचार
    कोरोना मरीजों के लिए अक्षय और ट्विंकल ने दान किए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स अक्षय कुमार

    करिश्मा कपूर

    करीना कपूर खान से जुड़ीं ये रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप बॉलीवुड समाचार
    इन स्टारकिड्स ने घरवालों के खिलाफ जाकर एक्टिंग में बनाई पहचान बॉलीवुड समाचार
    'डेली बेली' के निर्देशक अभिनय देव की डेब्यू सीरीज में दिखेंगी करिश्मा कपूर बॉलीवुड समाचार
    हेलेन के साथ अपनी नई वेब सीरीज की शूटिंग शुरू करने को तैयार करिश्मा बॉलीवुड समाचार

    भाग्यश्री

    एक दशक तक फिल्म इंडस्ट्री से क्यों दूर रहीं भाग्यश्री? अभिनेत्री ने बताई वजह बॉलीवुड समाचार
    शिल्पा शेट्टी से लेकर रानी मुखर्जी तक, 2021 में इन अभिनेत्रियों ने की पर्दे पर वापसी बॉलीवुड समाचार
    हुमा के साथ वेब सीरीज 'मिथ्या' से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहीं भाग्यश्री की बेटी अवंतिका बॉलीवुड समाचार
    स्मार्ट जोड़ी: अंकिता-विक्की जैन नहीं, सबसे ज्यादा फीस लेने वाला कपल है भाग्यश्री-हिमालय टीवी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025