NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / स्मार्ट जोड़ी: अंकिता-विक्की जैन नहीं, सबसे ज्यादा फीस लेने वाला कपल है भाग्यश्री-हिमालय
    अगली खबर
    स्मार्ट जोड़ी: अंकिता-विक्की जैन नहीं, सबसे ज्यादा फीस लेने वाला कपल है भाग्यश्री-हिमालय
    स्मार्ट जोड़ी: सबसे ज्यादा फीस लेने वाला कपल है भाग्यश्री-हिमालय

    स्मार्ट जोड़ी: अंकिता-विक्की जैन नहीं, सबसे ज्यादा फीस लेने वाला कपल है भाग्यश्री-हिमालय

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 26, 2022
    07:37 pm

    क्या है खबर?

    स्टार प्लस पर आज टीवी रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' का प्रसारण शुरू होने वाला है। मेकर्स ने इस शो के कई प्रोमो जारी किए हैं।

    इसमें बिजनेसमैन विक्की जैन और अंकिता लोखंड़े एक कपल के रूप में दिखेंगे। सदाबहार अभिनेत्री भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दसानी भी नजर आएंगे। कई खूबसूरत जोड़ियां पर्दे पर दिखेंगी।

    अब सुनने में आ रहा है कि अंकिता-विक्की जैन नहीं, बल्कि भाग्यश्री-हिमालय शो के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाला कपल है।

    रिपोर्ट

    प्रत्येक एपिसोड के लिए 10 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं भाग्यश्री-हिमालय

    बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, भाग्यश्री-हिमालय स्टार प्लस के शो 'स्मार्ट जोड़ी' के लिए सबसे अधिक फीस वसूलने वाला कपल है। उन्होंने इस मामले में अंकिता-विक्की को पछाड़ दिया है।

    एक करीबी सूत्र ने बताया, "यह कपल भाग्यश्री और हिमालय है, जो सबसे अधिक फीस वसूल रहा है। वे दोनों प्रत्येक एपिसोड के लिए 10 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं। भाग्यश्री एक बॉलीवुड चेहरा हैं और अभी भी बहुत लोकप्रिय हैं।"

    प्रोमो

    प्रोमो में भाग्यश्री और हिमालय की केमिस्ट्री दिखी लाजवाब

    खबरों की मानें तो 'स्मार्ट जोड़ी' में भाग्यश्री के साथ उनके पति हिमालय की एंट्री ने सभी को हैरत में डाल दिया था। एक सूत्र ने बताया कि हिमालय बहुत खुशमिजाज हैं और पूरी यूनिट उन्हें पसंद करती है।

    वह सभी को हंसाना और गुदगुदाना जानते हैं।

    प्रोमो में भाग्यश्री और उनके पति हिमालय की केमिस्ट्री कमाल की लगी थी। दोनों के बीच एक रोमांटिक बॉन्डिंग देखने को मिली थी। दोनों एक साथ थिरकते हुए दिखे थे।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए भाग्यश्री-हिमालय की जुगलबंदी

    Agar dil mein basi ho beintehaan mohabbat, to khulke kaho, maine pyaar kiya! Bilkul Bhagyashree aur Himalay ki tarah.
    Miliye inse, #SmartJodi mein, shuru ho raha hai, aaj raat 8 baje, sirf StarPlus par.@bhagyashree123 #HimalayDassani pic.twitter.com/rMlBSMVC2s

    — StarPlus (@StarPlus) February 26, 2022

    अंकिता-विक्की

    दूसरा सबसे अधिक फीस वसूलने वाला कपल है अंकिता-विक्की

    रिपोर्ट की मानें तो इस शो के लिए दूसरा सबसे अधिक फीस वसूलने वाला कपल अंकिता-विक्की है। ये दोनों प्रत्येक एपिसोड के लिए सात लाख रुपये ले रहे हैं।

    इस शो के साथ विक्की टीवी पर अपना डेब्यू कर रहे हैं। अंकिता-विक्की ने पिछले साल दिसंबर में सात फेरे लिए थे। उनकी हल्दी, मेहंदी से लेकर शादी तक सबकुछ बेहद ग्रैंड था।

    इस भव्य शादी में कपल का रॉयल लुक भी काफी चर्चा में रहा था।

    जोड़ियां

    शो के लिए सामने आ चुके इन जोड़ियों के नाम

    शो के प्रोमोज में नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा, राहुल महाजन-नताल्या जैसी जोड़ियां दिख चुकी हैं।

    इसके लिए निर्माताओं ने पूजा बनर्जी-कुणाल वर्मा, मोनालिसा-विक्रांत सिंह राजपूत, गौतम रोडे-पंखुरी अवस्थी, करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा, मौनी रॉय-सूरज नांबियार और गौहर खान-जैद दरबार से भी संपर्क किया है।

    शो के पहले एपिसोड में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल मेहमान बनकर एंट्री कर सकते हैं। यह शो सुपरहिट कन्नड़ शो 'इशमार्ट जोड़ी' का हिन्दी रीमेक है। मनीष पॉल शो को होस्ट करेंगे।

    प्यार

    स्कूल के दौरान भाग्यश्री और हिमालय को हुआ था प्यार

    1989 में रिलीज हुई फिल्म 'मैंने प्यार किया' से भाग्यश्री रातों-रात स्टार बन गई थीं। इस फिल्म के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था।

    अपनी डेब्यू फिल्म के अगले साल ही 1990 में उन्होंने हिमालय से शादी रचा ली थी। हिमालय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर हैं।

    ये दोनों एक-दूसरे से स्कूल के दौरान मिले थे और तभी उन्हें प्यार हो गया था। दोनों की जोड़ी को सोशल मीडिया पर भी पसंद किया जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टीवी शो
    टीवी जगत की खबरें
    स्टार प्लस
    अंकिता लोखंडे

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    टीवी शो

    सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' के तीसरे जज बने गायक शंकर महादेवन मुंबई
    दिव्यांका त्रिपाठी ने सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' को किया था रिजेक्ट, बताई ये वजह इंस्टाग्राम
    'द नाइट मैनेजर' की हिन्दी रीमेक में ऋतिक के साथ दिखेंगी साउथ अभिनेत्री नाभा नतेश बॉलीवुड समाचार
    पूर्व प्रतिभागी विवेक को 'बिग बॉस 15' के लिए मेकर्स ने रखी न्यूड योगा की शर्त करण जौहर

    टीवी जगत की खबरें

    एक-दूजे के हुए अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, देखिए शादी की तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    'बिग बॉस OTT' से बेघर होने के बाद डिप्रेशन की चपेट में आईं नेहा भसीन सोशल मीडिया
    'बिग बॉस 15' में डबल एलिमिनेशन, घर से बेघर हुए रितेश और राजीव अदातिया सलमान खान
    चार साल की कानूनी जंग के बाद एक-दूसरे से अलग हुए विवियन और वाहबिज सेलिब्रिटी गॉसिप

    स्टार प्लस

    स्टार प्लस ने फिर शुरु किया 'रामायण' का प्रसारण, दीपिका और अरुण ने की ऐसी मांग अरुण गोविल
    इस टीवी सीरियल से छोटे पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं रेखा, रिलीज हुआ प्रोमो बॉलीवुड समाचार
    रियलिटी शो 'MTV रोडीज' के पांच प्रतिभागी, जो बाद में एक्टर बन गए आयुष्मान खुराना
    स्टार प्लस पर आया 'बिंगो! कॉमेडी अड्डा', बड़ी हस्तियां होंगी शो का हिस्सा मनोरंजन

    अंकिता लोखंडे

    जल्द आएगा सुशांत और अंकिता के 'पवित्र रिश्ता' का दूसरा सीजन, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शुरू होगा टीवी शो
    'बिग बॉस 15' का हिस्सा हो सकती हैं अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश और अंकिता लोखंडे मुंबई
    सुशांत के कारण छोड़ी थीं 'बाजीराव मस्तानी' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्में- अंकिता लोखंडे मुंबई
    अंकिता लोखंडे को दो बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा, खुद किया खुलासा मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025