Loading...
'सर्कस' के ट्रेलर में साथ दिखे रणवीर-दीपिका, रोहित शेट्टी ने दिया सरप्राइज
रणवीर सिंह की 'सर्कस' का ट्रेलर रिलीज (इंस्टाग्राम/@itsrohitshetty)

'सर्कस' के ट्रेलर में साथ दिखे रणवीर-दीपिका, रोहित शेट्टी ने दिया सरप्राइज

Dec 02, 2022
03:05 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की अगली फिल्म 'सर्कस' की काफी समय से चर्चा हो रही है। 'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' के बाद एक बार फिर से रणवीर और रोहित शेट्टी की जोड़ी साथ में काम कर रही है। दोनों काफी समय से फिल्म का प्रचार कर रहे थे। फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी।

ट्रेलर

डबल रोल में दिखे रणवीर, मजेदार है ट्रेलर

'सर्कस' का ट्रेलर रोहित की गोलमाल की याद दिलाता है।

फिल्म में रणवीर के साथ जैकलिन फर्नांडिस, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा और वरुण शर्मा भी नजर आ रहे हैं।

फिल्म में रणवीर के किरदार से करेंट निकलता है। रणवीर और वरुण डबल रोल में हैं जिसके कारण खूब कन्फ्यूजन होता है और दर्शकों को हंसी का डोज दिया जाता है।

ट्रेलर के आखिर में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण नजर आती हैं जिससे इस जोड़ी के प्रशंसक खुश हो गए।

फिल्म

शेक्सपियर के नाटक का रूपांतरण है फिल्म

यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' का रूपांतरण है जिसकी कहानी में दो जुड़वा मालिक और दो जुड़वा नौकर बचपन में एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं।

इसकी कहानी दर्शकों को 1960 के दशक की पृष्ठभूमि में लेकर जाएगी।

रोहित शेट्टी ने 'सर्कस' को रिलायंस एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

रणवीर और रोहित की जोड़ी हिट रही है। दोनों इससे पहले 'सिम्बा' और 'सूर्यवंशी' के लिए हाथ मिला चुके हैं।

ADVERTISEMENT

अन्य फिल्में

'सर्कस' के लिए आगे बढ़ाई गई इन फिल्मों की रिलीज

त्यौहारों के मौके पर फिल्मों का क्लैश सुर्खियों में रहता है।

पहले क्रिसमस पर 'सर्कस' के साथ अन्य फिल्में भी रिलीज होने वाली थीं।

कैटरीना कैफ की 'मेरी क्रिसमस' और टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' भी 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली थीं। 'सर्कस' से क्लैश बचाने के लिए दोनों ही फिल्मों की रिलीज को टाल दिया गया है।

सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' भी 30 दिसंबर को आने वाली थी जिसे आगे बढ़ा दिया गया है।

ADVERTISEMENT

जोड़ी

दीपिका के साथ काम करने की ओर रणवीर ने किया था इशारा

रणवीर और दीपिका को पर्दे पर साथ देखना दर्शकों को उत्साहित करने वाला है। दोनों पिछली बार 2021 में आई फिल्म '83' में साथ नजर आए थे।

इसके पहले दोनों 'गोलियों की रासलीला- रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में साथ काम कर चुके हैं।

सितंबर में एक कार्यक्रम में दौरान रणवीर ने दीपिका के साथ स्क्रीन शेयर करने की ओर इशारा किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि यह दर्शकों के लिए सरप्राइज होगा।

पोल

आपको दिसंबर में किसकी फिल्म का इंतजार है?

ADVERTISEMENT