त्रिकोणीय वनडे सीरीज: पवन रत्नायके ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
त्रिकोणीय वनडे सीरीज में श्रीलंका क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पवन रत्नायके ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में शतक लगाया। यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक साबित हुआ। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 87 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस बीच उन्होंने अविष्का फर्नांडो (97) के साथ मिलकर बड़ी शतकीय साझेदारी भी निभाई। आइए उनकी पारी पर एक नजर डालते हैं।
पारी
शानदार रही रत्नायके की पारी
जीत के लिए मिले 430 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने जब 24 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया, तब रत्नायके क्रीज पर आए।
उन्होंने अविष्का के साथ मिलकर 166 रन की साझेदारी करते हुए पारी को संभालने का प्रयास किया।
इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए उन्होंने अपना शतक पूरा किया।
उन्होंने दासुन शनाका के साथ भी उपयोगी शतकीय साझेदारी की।
करियर
रत्नायके का वनडे करियर
रत्नायके ने नवंबर 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए मैच में अपना वनडे डेब्यू किया।
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 11 वनडे की 10 पारियों में 450 से अधिक रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 2 शतक के अलावा एक अर्धशतक लगाया।
अपने लिस्ट-A करियर में उन्होंने 98 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 3,350 से अधिक रन बनाए।
इस बीच उन्होंने 158* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 8 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं।