दक्षिण अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जीत के बाद WTC की अंक तालिका
क्या है खबर?
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को पारी और 31 रन से करारी शिकस्त दी। बारिश से प्रभावित मैच में कंगारू टीम फॉल-ऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में 295 रन पर ही सिमट गई। इस जीत के बाद 3 मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। इस मैच के परिणाम के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका पर एक नजर डालते हैं।
लेखा-जोखा
इस तरह से जीती दक्षिण अफ्रीकी टीम
सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी 425/9 के स्कोर पर घोषित की, जिसमें तेम्बा बावुमा ने शतक (179) लगाया।
उनके अलावा मार्को यानसन (85) और साइमन हार्मर (82) ने उपयोगी योगदान दिया।
ऑस्ट्रेलिया से स्कॉट बोलैंड ने 5 विकेट लिए।
जवाब में ऑस्ट्रेलियाई पारी सिर्फ 99 रन पर ढेर हुई, जिसमें यानसन ने 5 विकेट लिए।
इसके बाद फॉल-ऑन खेलने पर मजबूर कंगारू टीम अपनी दूसरी पारी में 295 रन पर ढेर हुई।
स्थिति
तीसरे स्थान पर बरकार है दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका ने इस चक्र में अपनी चौथी जीत दर्ज की। WTC 2025-27 में प्रोटियाज टीम ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 2 में हार झेली है।
WTC की अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका 66.67 प्रतिशत अंको के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
ऑस्ट्रेलिया ने इस चक्र में अपना तीसरा टेस्ट हारा है। अब तक 9 टेस्ट जीत चुकी कंगारू टीम 75.00 प्रतिशत अंको के साथ शीर्ष पर बरकरार है।
भारत
5वें स्थान पर है भारत
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 72.22 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। कीवी टीम ने 4 मैच जीते हैं और एक में हार झेली है।
बांग्लादेश अब 55.56 प्रतिशत अंको के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है।
भारतीय क्रिकेट टीम 51.52 प्रतिशत अंको के साथ 5वें स्थान पर हैं। उसने 5 मैच जीते, 4 हारे और 2 ड्रॉ खेले हैं।
तालिका में इंग्लैंड क्रिकेट टीम 38.54 प्रतिशत अंकों के साथ छठे और श्रीलंका 33.33 अंकों के साथ 7वें स्थान पर हैं।