NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अपमानजनक टिप्पणी मामला: पुलिस ने मुनमुन दत्ता से की पूछताछ, अंतरिम जमानत पर छोड़ा
    मनोरंजन

    अपमानजनक टिप्पणी मामला: पुलिस ने मुनमुन दत्ता से की पूछताछ, अंतरिम जमानत पर छोड़ा

    अपमानजनक टिप्पणी मामला: पुलिस ने मुनमुन दत्ता से की पूछताछ, अंतरिम जमानत पर छोड़ा
    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 08, 2022, 11:10 am 1 मिनट में पढ़ें
    अपमानजनक टिप्पणी मामला: पुलिस ने मुनमुन दत्ता से की पूछताछ, अंतरिम जमानत पर छोड़ा
    पुलिस ने की मुनमुन दत्ता से पूछताछ

    धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से घर-घर में लोकप्रिय हुईं मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी काफी समय से विवादों में हैं। दलित समाज पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में सोमवार को वह हरियाणा के हांसी थाने पहुंचीं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। फिर उनसे चार घंटे पूछताछ की और इसके बाद अंतरिम जमानत पर उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर SP कार्यालय में भारी पुलिस बल तैनात किया हुआ था। आइए जानते हैं पूरी खबर।

    पिछले साल 13 मई को मुनमुन पर दर्ज हुआ था मामला

    पिछले साल 9 जनवरी को मुनमुन पर यूट्यूब पर एक वीडियो जारी कर अनुसूचित जाति के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद थाना शहर हांसी के दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने दलित समाज पर टिप्पणी करने पर मुनमुन के खिलाफ 13 मई को SC-ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। अब मुनमुन पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक DSP विनोद शंकर के सामने पेश हुईं।

    मुनमुन ने मांग ली थी माफी

    मुनमुन के इस वीडियो पर खूब बवाल हुआ। उनकी गिरफ्तारी की मांग उठने लगी। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद मुनमुन ने माफी भी मांगी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि उन्हें इस शब्द के बारे में जानकारी नहीं थी और उन्होंने अनजाने में इसे बोल दिया। उनका मकसद किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। मुनमुन ने इस पर अफसोस जताया था। हालांकि, माफी मांगने के बाद मामला शांत हो गया था।

    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी याचिका

    मुनमुन ने मुकदमे को खत्म कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसे सुप्रीम कोर्ट ने 22 सितंबर को खारिज कर दिया था। मुनमुन की अग्रिम जमानत याचिका हिसार की SC-ST एक्ट के तहत स्थापित विशेष अदालत ने 28 जनवरी को खारिज कर दी थी। फिर मुनमुन ने अग्रिम जमानत के लिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट ने 4 फरवरी को मुनमुन को हांसी में जांच में शामिल होने को कहा था।

    'तारक मेहता..' में बबीता जी बनकर मशहूर हुईं मुनमुन

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हर किरदार इतना पॉपुलर है कि दर्शक कलाकारों को उनके असली नाम की जगह सीरियल में निभाए किरदारों से जानते हैं। ऐसा ही एक किरदार है बबीता अय्यर का। मुनमुन को लोग बबीता जी के नाम से जानते हैं। इसी किरदार से वह लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। मुनमुन ने 2004 में धारावाहिक 'हम सब बाराती' से डेब्यू किया। फिल्मों की बात करें तो उनकी पहली फिल्म कमल हासन के साथ 'मुंबई एक्सप्रेस' थी।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    रजत इससे पहले क्रिकेटर युवराज सिंह पर भी जातिवादक टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज करवा चुके हैं। अभिनेत्री युविका चौधरी के खिलाफ भी वह शिकायत दर्ज कर चुके हैं। युविका भी हांसी के पुलिस थाने आ चुकी हैं। इन मामलों की सुनवाई चल रही है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दलित
    टेलीविजन मनोरंजन
    तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    मुनमुन दत्ता

    ताज़ा खबरें

    जेरेमी रेनर 2 हफ्ते बाद अस्पताल से लौटे घर, स्नो प्लाविंग के दौरान हुए थे घायल हॉलीवुड फिल्में
    उन्नाव रेप पीड़िता ने कुलदीप सेंगर की जमानत का किया विरोध, प्रधानमंत्री को पत्र लिखा उन्नाव रेप केस
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: विजय शंकर ने लगाया शानदार शतक, ऐसा रहा आज का खेल रणजी ट्रॉफी
    कैसे सभी प्रारूपों में नंबर एक टीम बन सकती है भारतीय टीम? भारतीय क्रिकेट टीम

    दलित

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी में मंदिर में प्रवेश करने पर दलित को रात भर जलती लकड़ी से पीटा उत्तराखंड
    तमिलनाडुः कल्लाकुरिची के मंदिर में 200 साल बाद कराया गया दलितों का प्रवेश तमिलनाडु
    राजस्थान: मटके से पानी पीने पर 9 साल के दलित छात्र की पीट-पीटकर हत्या, शिक्षक गिरफ्तार राजस्थान
    रायबरेली: मां की मजदूरी मांगने पर दबंगों ने नाबालिग दलित को पीटा, पैर चटवाए उत्तर प्रदेश

    टेलीविजन मनोरंजन

    तुनिषा शर्मा की मौत के 24 दिन 'अलीबाबा' की शूटिंग शुरू, सेट पर हुआ पूजा-पाठ तुनिषा शर्मा
    बिग बॉस 16: निमृत फिर बनीं कप्तान, गुस्साए लोगों ने कहा- दर्शकों का उल्लू मत बनाओ बिग बॉस 16
    शिल्पा शिंदे शो 'मैडम सर' से कर रहीं छोटे पर्दे पर वापसी, निभाएंगी ऐसा किरदार शिल्पा शिंदे
    बिग बॉस: अब्दु से लेकर डॉली बिंद्रा तक, भिन्न-भिन्न कारणों से बेघर हुए ये सदस्य बिग बॉस

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा

    'तारक मेहता' में काम कर चुके सुनील होलकर का निधन, लिवर की बीमारी से थे पीड़ित टेलीविजन मनोरंजन
    'तारक मेहता...' में नजर आएंगी नवीना वाडेकर, इस किरदार को किया रिप्लेस कॉमेडी शो
    निर्देशक मालव राजदा ने भी छोड़ा 'तारक मेहता...', 14 साल बाद शो को कहा अलविदा टीवी शो
    तारक मेहता का उल्टा चश्मा: राज अनादकट से पहले ये कलाकार छोड़ चुके हैं शो टेलीविजन मनोरंजन

    मुनमुन दत्ता

    दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता तक, 'तारक मेहता...' के कलाकारों की फीस कितनी है? टीवी शो
    क्या 'बिग बॉस OTT' में जाने के लिए 'तारक मेहता...' को छोड़ देंगी मुनमुन दत्ता? टीवी शो
    'तारक मेहता....' के टप्पू और बबीता कर रहे एक-दूसरे को डेट- रिपोर्ट मनोरंजन
    मुनमुन दत्ता ने नहीं छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', फिर से शुरू की शूटिंग मुंबई

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023