NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मुनमुन दत्ता ने नहीं छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', फिर से शुरू की शूटिंग
    अगली खबर
    मुनमुन दत्ता ने नहीं छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', फिर से शुरू की शूटिंग
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लिए मुनमुन ने फिर से शुरू की शूटिंग

    मुनमुन दत्ता ने नहीं छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', फिर से शुरू की शूटिंग

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 25, 2021
    10:40 am

    क्या है खबर?

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने टीवी के पर्दे पर घर-घर में लोगों को मनोरंजन किया है। यह शो अपने कॉमेडी और जबरदस्त किरदारों की वजह से दर्शकों को लुभाता रहा है।

    इस शो से टीवी अभिनेत्री मुनमुन दत्ता को विशेष पहचान मिली है।

    कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि मुनमुन इस सीरियल से बाहर हो गई हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि उन्होंने इस धारावाहिक की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।

    रिपोर्ट

    शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने की पुष्टि

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मुनमुन ने बबीता के किरदार से सभी का दिल जीता था। पिछले कुछ समय से वह इस शो की शूटिंग नहीं कर पाई थीं।

    इसी वजह से अफवाहें उड़ने लगी थीं कि उन्हें इस शो से बाहर कर दिया गया है।

    अब शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए बताया है कि मुनमुन ने फिर से शो के लिए शूटिंग शुरू कर दी है।

    बयान

    प्रोड्यूसर असित ने कही ये बात

    असित ने कहा, "मुनमुन कई सालों से हमारी टीम का हिस्सा हैं और उनके शो छोड़ने की ये सारी बातें झूठी थीं। उन्होंने शो की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है और आप उन्हें जल्द देखेंगे। कोई समस्या नहीं थी और हम सभी ठीक हैं और अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"

    बबीता के पति अय्यर भाई की भूमिका निभाने वाले तनुज महाशब्दे ने पहले ओडिशा टीवी को बताया था कि मुनमुन ने शो नहीं छोड़ा है।

    विवाद

    जाति सूचक शब्‍द इस्‍तेमाल करने को लेकर विवादों में थीं मुनमुन

    हाल में आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करने पर मुनमुन की आलोचना की गई थी। मुनमुन ने एक वीडियो में जाति सूचक शब्‍द का इस्‍तेमाल क‍िया था।

    इसके बाद मुनमुन ने बयान जारी करके माफी मांगी थी। माफी के बावजूद मुनमुन पर कई जगह मामले दर्ज हुए थे।

    माना जाता है कि प्रकरण के बाद मेकर्स ने उन्हें शो से दूर रखा। मेकर्स ने सभी कलाकारों को एक अंडरटेकिंग साइन करने के लिए कहा था कि वे जातिवादी टिप्पणी नहीं करेंगे।

    जानकारी

    2008 से प्रसारित हो रहा यह धारावाहिक

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सोनी सब चैनल पर प्रसारित होने वाला एक लोकप्रिय शो रहा है। इसका पहला एपिसोड 28 जुलाई, 2008 को प्रसारित हुआ था।

    2008 से अभी तक करीब 13 सालों तक यह शो दर्शकों को गुदगुदाता आ रहा है। दिलचस्प है कि इस शो के हर एक किरदार ने लोगों को प्रभावित किया है।

    यह शो एक फैमिली कॉमेडी पर आधारित है। IMDb की वेबसाइट पर शो को दस में से 8.2 रेटिंग दी गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    टीवी शो
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    मुंबई

    राज कुंद्रा ने यूट्यूबर पुनीत कौर को भी भेजा था मैसेज, बोलीं- वो जेल में सड़े राज कुंद्रा
    जावेद अख्तर मानहानि मामले में कंगना ने खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा कंगना रनौत
    महाराष्ट्र: मुंबई में चार सालों में इमारतें गिरने से हुई कुल 99 लोगों की मौत- BMC महाराष्ट्र
    प्रियंका चोपड़ा ने सात करोड़ रुपये में बेचे अपने दो अपार्टमेंट, लीज पर दिया ऑफिस बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख अभिनीत एटली की फिल्म में नयनतारा के बाद सान्या मल्होत्रा शामिल हुईं- रिपोर्ट शाहरुख खान
    'KBC 13' और 'द कपिल शर्मा शो' में एक बार फिर दर्शक हो पाएंगे शामिल मनोरंजन
    आनंद एल राय की फिल्म 'एक्शन हीरो' में जयदीप के साथ भिड़ेंगे आयुष्मान खुराना मनोरंजन
    सुपरहिट तमिल फिल्म 'ओथा सेरप्पु' के हिंदी रीमेक में अभिषेक की एंट्री, शुरू की शूटिंग मनोरंजन

    टीवी शो

    कपिल शर्मा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने भेजा समन, इस मामले दर्ज करवाएंगे बयान मुंबई पुलिस
    सिर्फ छह महीनों में बंद होने जा रहा है 'नागिन 5', ये शो करेगा रिप्लेस बॉलीवुड समाचार
    क्या जल्द ही दुल्हन बनेंगी मौनी रॉय? जानिए किसे कर रही हैं डेट! बॉलीवुड समाचार
    अगले महीने बंद होने जा रहा है कपिल शर्मा का शो, जानिए क्यों लिया बड़ा फैसला कपिल शर्मा

    मनोरंजन

    क्या कैटरीना और विक्की ने चुपके-चुपके कर ली सगाई? जानिए सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    वेब सीरीज 'मुंबई डायरीज 26/11' की रिलीज डेट जारी, सामने आएगी मुंबई हमले की अनसुनी दास्तां बॉलीवुड समाचार
    कंगना ने शुरू किया बतौर प्रोड्यूसर अपनी पहली फिल्म पर काम, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग कंगना रनौत
    'फास्ट एंड फ्यूरियस 10' की रिलीज डेट जारी, जानिए पर्दे पर कब आएगी फिल्म हॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025