NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिनेता-राजनेता कमल हासन हुए कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती
    मनोरंजन

    अभिनेता-राजनेता कमल हासन हुए कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

    अभिनेता-राजनेता कमल हासन हुए कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती
    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 22, 2021, 08:14 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अभिनेता-राजनेता कमल हासन हुए कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती
    कोरोना से संक्रमित हुए कमल हासन

    मशहूर अभिनेता और राजनेता कमल हासन कोरोना से संक्रमित हो गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में वह अमेरिका ट्रिप से भारत लौटे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है कि वह कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अभिनेता के पोस्ट पर फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। आइए जानते हैं कमल हासन ने अपने पोस्ट में क्या लिखा।

    कमल ने लिखा- अब समझ आया कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई

    कमल हासन ने तमिल भाषा में ट्वीट किया, 'अब समझ आ रहा है कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। U.S ट्रिप से लौटने के बाद मुझे थोड़ी खांसी थी। टेस्ट करवाया तो पता चला कि मुझे कोरोना हो गया है, फिलहाल में आइसोलेशन में हूं। आप लोग भी सावधानी बरतें, ध्यान रखें और सुरक्षित रहें।' कमल हासन इस वक्त चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि वह कोरोना की वैक्सीन भी लगवा चुके हैं।

    कमल हासन का ट्वीट

    அமெரிக்கப் பயணம் முடிந்து திரும்பிய பின் லேசான இருமல் இருந்தது. பரிசோதனை செய்ததில் கோவிட் தொற்று உறுதியானது. மருத்துவமனையில் தனிமைப்படுத்திக் கொண்டுள்ளேன். இன்னமும் நோய்ப்பரவல் நீங்கவில்லையென்பதை உணர்ந்து அனைவரும் பாதுகாப்பாக இருங்கள்.

    — Kamal Haasan (@ikamalhaasan) November 22, 2021

    बीते दिनों कृषि कानूनों की वापसी पर किया था ट्वीट

    कमल हासन ने कुछ दिन पहले ही तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर खुशी जताते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'किसानों ने अहिंसक संघर्ष के बाद जीत हासिल की है।' हासन ने यह भी बताया कि कैसे उनकी पार्टी मक्कल निधि मय्यम ने इन कानूनों का विरोध किया था। उन्होंने लिखा, 'जब मेरी पार्टी के नेता किसानों के आंदोलन में शामिल हुए थे तो वह मेरे लिए गर्व का पल था।'

    सिनेमा की दुनिया का बड़ा नाम हैं कमल हासन

    कमल हासन ने साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड में भी बड़ी पहचान बनाई है। अभिनेता होने के साथ-साथ वह निर्देशक, स्क्रीनराइटर, प्रोड्यूसर, प्लेबैक सिंगर और लिरिसिस्ट भी हैं। कमल तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। उन्हें फिल्म 'मूंदरम पिराई', 'नायागन' और 'इंडियन' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। कमल ने 1960 से अपने करियर की शुरुआत की थी। हिंदी सिनेमा में उनके अहम योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री पुरकार से सम्मानित किया जा चुका है।

    इन दो फिल्मों में नजर आएंगे कमल हासन

    कमल हासन तमिल फिल्म 'विक्रम' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनके साथ विजय सेतुपति और फहाद फासिल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। निर्माताओं ने कमल के जन्मदिन पर उनका फर्स्ट लुक शेयर किया था। कमल तमिल फिल्म 'इंडियन 2' में भी नजर आएंगे।

    ..जब कमल हासन ने रखा राजनीति के गलियारों में कदम

    कमल हासन ने तमिलनाडु में मक्कल निधि मय्यम नाम की अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई थी। इसकी आधिकारिक घोषणा 2018 में मधुराई में की गई थी। उनकी पार्टी ने 2019 में 37 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी सीटों पर चुनाव हार गई थी।

    देश में कैसे हैं कोरोना के हालात?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,488 नए मामले सामने आए और 313 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,45,10,413 हो गई है। इनमें से 4,65,662 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। देश के सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में बीते दिन 833 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं, 15 मरीजों की मौत हुई। इसी तरह केरल में 6,075 लोगों को संक्रमित पाया गया और 248 मरीजों की मौत दर्ज हुई।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    जीप ने वापस मंगवाई रैंगलर SUV की 57,885 यूनिट, जानिए क्या है कारण   जीप
    रोहित को लेकर ओझा का बड़ा खुलासा, कहा- आउट करने पर हो गए थे आक्रामक  रोहित शर्मा
    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी को अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों का फोन, गालियां दीं पंजाब
    लोक प्रशासन विषय से कर रहे UGC NET की तैयारी? सफलता के लिए अपनाएं ये टिप्स विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

    बॉलीवुड समाचार

    करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा के बीच विवाद कब और क्यों हुआ था? जानिए सबकुछ करण जौहर
    जन्मदिन विशेष: विजय वर्मा ने अभिनेता बनने के लिए छोड़ दिया था अपना घर विजय वर्मा
    प्रियंका चोपड़ा ने समर्थन में आईं बहन मीरा चोपड़ा, जानें और किसने क्या कहा प्रियंका चोपड़ा
    #NewsBytesExplainer: फिल्मी जगत में क्या है क्रॉसओवर, स्पिन ऑफ, मूवी यूनिवर्स या रीबूट? समझिए परिभाषा #NewsBytesExplainer

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: 24 घंटे में सामने आए 2,151 मामले, 5 महीने बाद सबसे अधिक मरीज कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटों में मिले 1,890 नए मामले, 5 महीनों में सर्वाधिक कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना वायरस: देश में बढ़ते मामलों के बीच 10 और 11 अप्रैल को होगी मॉक ड्रिल  भारत में कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटों में मिले 1,590 मामले, 146 दिनों बाद सबसे अधिक कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस के मामले

    भारत के कई राज्यों में फैल रहा सब-वेरिएंट XBB.1.16, मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार   कोरोना वायरस
    केरल: कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद सभी जिलों में अलर्ट घोषित, समीक्षा शुरू केरल
    कोरोना के बढ़ते मामलों पर सरकार की चिंता बढ़ी, स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक में चर्चा आज कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में चार महीने बाद एक दिन में मिले 800 से अधिक नए मामले कोरोना वायरस

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023