NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हिन्दुत्व और तालिबान की तुलना कर फंसीं स्वरा भास्कर, ट्विटर पर उठी गिरफ्तारी की मांग
    मनोरंजन

    हिन्दुत्व और तालिबान की तुलना कर फंसीं स्वरा भास्कर, ट्विटर पर उठी गिरफ्तारी की मांग

    हिन्दुत्व और तालिबान की तुलना कर फंसीं स्वरा भास्कर, ट्विटर पर उठी गिरफ्तारी की मांग
    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 18, 2021, 05:05 pm 1 मिनट में पढ़ें
    हिन्दुत्व और तालिबान की तुलना कर फंसीं स्वरा भास्कर, ट्विटर पर उठी गिरफ्तारी की मांग
    ट्विटर पर उठने लगी स्वरा भास्कर की गिरफ्तारी की मांग

    स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो धड़ल्ले से अपने विचार सबके सामने रखती हैं। वह अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर हैं। हालांकि, स्वरा की यह बेबाकी कई बार उन पर भारी पड़ चुकी है। हाल ही में उन्होंने तालिबान आतंकवादियों को लेकर एक ट्वीट किया, जिसके बाद वह विवादों से घिर गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। आइए जानते हैं स्वरा ने आखिर अपने पोस्ट में ऐसा क्या लिखा।

    स्वरा ने यूं की हिन्दुत्व से तालिबानियों की तुलना

    स्वरा तालिबान और अफगानिस्तान की खबर पर लगातार अपनी बात सोशल मीडिया पर लोगों के बीच रख रही हैं। हाल ही में उन्होंने ट्वीट किया, 'हम हिन्दुत्व आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते हैं और तालिबान आतंक से सभी हैरान और तबाह हो गए हैं। हम तालिबान आतंक से शांत नहीं बैठ सकते हैं और फिर हिन्दुत्व के आतंक को लेकर नाराज होते हैं। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य उत्पीड़ित की पहचान पर आधारित नहीं होने चाहिए।'

    ट्विटर पर तेज हुई स्वरा की गिरफ्तारी की मांग

    स्वरा के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'स्वरा भास्कर को गिरफ्तार करो। उन्होंने हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।' एक ने लिखा, 'स्वरा को गिरफ्तार कर अफगानिस्तान भेज देना चाहिए ताकि वह तालिबानियों की मेजबानी कर सके। तब वह भारतीय और तालिबानियों के बीच अंतर जान पाएंगी।' एक ने लिखा, 'आज भी हमारी फिल्म इंडस्ट्री में अशिक्षा उसी स्तर पर है।' कई जगहों पर स्वरा के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया गया है।

    यहां देखिए लोगों के पोस्ट

    #ArrestSwaraBhaskar
    Ye aurat pagal h iska bahar rhna hanikarak h . Ye apni illogical bato se logo ka dimag kharab krti h . so pls pls #ArrestSwaraBhaskar pic.twitter.com/moSUoy66st

    — Prachi Sharma (@PrachiS01300782) August 18, 2021

    फिल्ममेकर अशोक पंडित का फूटा गुस्सा

    फिल्ममेकर अशोक पंडित ने लिखा, 'मैडम घुमा-घुमा के बात मत कीजिए। सीध-सीधा बोलिए ना कि तालिबान का धर्म आतंकवाद है। यह वीडियो देखकर कैसा महसूस हो रहा है? हिन्दुत्व के बारे में आपके मुंह से कुछ अच्छा नहीं लगता।' एक दूसरा ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'मोहतरमा अगर हिन्दू की तरह होता तो आप जैसे लोग ट्वीट करने के लायक नहीं रहते। शुक्र मनाइए कि आपकी बातें झूठी हैं।' इसके साथ फिल्ममेकर ने भी '#ArrestSwaraBhaskar' लिखा।

    यहां देखिए अशोक पंडित का पोस्ट

    मैडम घूमा घूमा के बात मत कीजिए !
    सीधा बोलिए ना की तालिबान का धर्म आतंकवाद है !
    यह विडीओ को देख कर कैसा महसूस हो रहा है ?
    हिन्दुत्व के बारे में कुछ आपके मूँह से कुछ अच्छा नहीं लगता ! https://t.co/TVbqBbI1VX pic.twitter.com/hvhtJxbVr3

    — Ashoke Pandit (@ashokepandit) August 17, 2021

    अफगानिस्तान के हालात चिंताजनक

    तालिबान ने पूरे अफगानिस्तान को अपने कब्जे में ले लिया है। 15 अगस्त को तालिबान ने राजधानी काबुल पर धाबा बोला और राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया। कब्जे से पहले राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर चले गए थे। पूरे देश में कब्जा करने के बाद तालिबानियों की अलग-अलग तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें वे देश की संपत्ति का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। बता दें कि बड़ी संख्या में भारतीय भी अफगानिस्तान में रहते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    अफगानिस्तान
    तालिबान
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    अफगानिस्तान

    तालिबान ने शांति के वादे के बीच बुर्का नहीं पहनने पर की महिला की हत्या तालिबान
    तालिबान पर दिए बयान के बाद सपा सांसद के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज तालिबान
    अमेरिका को कितनी महंगी पड़ी है अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ लड़ाई? अमेरिका
    तालिबान ने की अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- महिलाओं को शरिया कानून के मुताबिक अधिकार देंगे तालिबान

    तालिबान

    मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य ने की तालिबान की तारीफ, कहा- सलाम करता हूं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
    अफगानिस्तान संकट पर प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, मौजूदा हालातों पर की चर्चा अफगानिस्तान
    अफगानिस्तान संकट से निपटने में भारत की होगी अहम भूमिका- ब्रिटेन भारत की खबरें
    अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान के पाकिस्तान से कैसे संबंध रहे हैं? भारत की खबरें

    बॉलीवुड समाचार

    फिल्ममेकर आदित्य धर से शादी के बाद यामी गौतम ने बदला अपना नाम सोशल मीडिया
    सुपरहिट तमिल फिल्म 'ओथा सेरप्पु' के हिंदी रीमेक में अभिषेक की एंट्री, शुरू की शूटिंग मनोरंजन
    आनंद एल राय की फिल्म 'एक्शन हीरो' में जयदीप के साथ भिड़ेंगे आयुष्मान खुराना मनोरंजन
    'KBC 13' और 'द कपिल शर्मा शो' में एक बार फिर दर्शक हो पाएंगे शामिल मनोरंजन

    मनोरंजन

    भूतों को पकड़ने निकल पड़े सैफ और अर्जुन, देखिए फिल्म 'भूत पुलिस' का ट्रेलर सैफ अली खान
    शाहरुख अभिनीत एटली की फिल्म में नयनतारा के बाद सान्या मल्होत्रा शामिल हुईं- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    दीपिका ने जिया खान के अंतिम संस्कार में पहने कपड़े किए नीलाम, ट्विटर पर हुईं ट्रोल ट्विटर
    क्यों रखा गया था कार्तिक और कियारा की फिल्म का नाम 'सत्यनारायण की कथा'? कार्तिक आर्यन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023