NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / तालिबान ने शांति के वादे के बीच बुर्का नहीं पहनने पर की महिला की हत्या
    अगली खबर
    तालिबान ने शांति के वादे के बीच बुर्का नहीं पहनने पर की महिला की हत्या
    तालिबान ने शांति के वादे के बीच महिला और बच्चों पर शुरू किया हमला।

    तालिबान ने शांति के वादे के बीच बुर्का नहीं पहनने पर की महिला की हत्या

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 18, 2021
    01:56 pm

    क्या है खबर?

    तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा जमा लिया और जल्द ही नई शासन व्यवस्था की जानकारी देने को कहा है।

    तालिबान ने देश में शांति का वादा करते हुए महिलाओं के अधिकारों का सम्मान करने की भी बात कही है, लेकिन ये वादे खोखले साबित हो रहे हैं।

    तालिबानी लड़ाकों ने जहां देश छोड़ने के लिए काबुल हवाई अड्डे पर पहुंचे महिला और बच्चों पर हमला करना शुरू कर दिया, वहीं बुर्का नहीं पहनने पर एक महिला की हत्या कर दी।

    हत्या

    बुर्का नहीं पहनने पर महिला को मारी गोली

    न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, तालिबानी लड़ाकों ने मंगलवार को तखर प्रांत में बिना बुर्का पहले बाजार गई एक महिला की बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी।

    चौंकाने वाली बात यह रही कि इस दौरान महिला के परिजन भी उसके साथ थे, लेकिन वह उसे लड़ाकों से नहीं बचा सके। फॉक्स न्यूज ने महिला के खून से लथपथ शव को सड़क पर पड़े दिखाया है।

    यह दिल को झंकझौर देने वाली घटना है। इससे लोग बुरी तरह डर गए हैं।

    हमला

    नुकीले हथियारों से किया जा रहा है महिला और बच्चों पर हमला

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, काबुल से सामने आ रही तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तालिबानी लड़ाके देश छोड़ने के लिए काबुल हवाई अड्डे में घुसने का प्रयास कर रही महिला और बच्चों पर नुकीले हथियारों से हमला कर रहे हैं। इतना ही लड़ाकों ने भीड़ को खदेड़ने के लिए गोलियां भी चलाई है।

    लॉस एंजेलिस टाइम्स के रिपोर्टर मार्कस याम के ट्वीट के अनुसार हमले में आधा दर्जन महिला और बच्चे घायल हुए हैं।

    तलाश

    पूर्व सरकारी कर्मचारियों की तलाश में घूम रहे लड़ाके

    एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तालिबानी लड़ाके काबुल और आस-पास के क्षेत्रों में घूमकर सरकारी कर्मचारियों की तलाश कर रहे हैं और खुलेआम गोलियां चला रहे हैं।

    हालात इतने खराब है कि लोग डर के चले घरों में दुबके हुए हैं या फिर देश छोड़ने के लिए काबुल हवाई अड्डे की ओर भाग रहे हैं।

    महिला और बच्चों में डर है कि तालिबानी लड़ाके उन पर जुल्म करेंगे और उन्हें मार देंगे। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

    मारपीट

    तालिबानी लड़ाकों ने खाना नहीं बनाने पर की पिटाई

    CNN की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में तालिबानी लड़ाकों ने एक गांव में नजिया का दरवाजा खटखटाया और उसे 15 लड़ाकों के लिए खाना बनाने को कहा।

    उस दौरान नजिया ने अपनी गरीबी का हवाला देकर खाना बनाने में असमर्थता जताई तो लड़कों ने उसे अपनी AK-47 राइफल से पीटना शुरू कर दिया।

    इतना ही नहीं उन्होंने उसके घर में ग्रेनेड से धमाका भी कर दिया। नजिया की बेटी मनिझा ने इस घटना को सोशल मीडिया पर अलोड किया था।

    मौत

    तालिबान के हमलों में 1,000 से अधिक लोगों की हुई मौत

    पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र ने दावा किया कि तालिबान द्वारा किए गए हमलों में 1,000 से अधिक अफगान नागरिक की मौत हो चुकी है।

    इसी तरह रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (ICRC) ने के अनुसार 1 अगस्त से 15 स्वास्थ्य सुविधाओं में लगभग 4,042 घायल लोगों का इलाज किया गया है।

    हालांकि, तालिबान ने हमले के दौरान आम नागरिकों को निशाना बनाने और मारने से इनकार करते हुए तमाम प्रकार के दावों का खंडन किया है।

    वादा

    तालिबान ने किया महिलाओं को शरिया कानून के मुताबिक अधिकार देने का वादा

    बता दें कि तालिबान ने रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया था। उसके बाद राष्ट्रपति अशरफ देश छोड़कर ओमान चले गए थे।

    बुधवार को तालिबान ने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना एक उदार चेहरा दिखाने की कोशिश की और महिलाओं को शरिया कानून के हिसाब से काम करने का अधिकार देने की बात कही।

    उन्होंने कहा कि हम महिलाओं को अपनी व्यवस्था के भीतर काम करने और पढ़ने की अनुमति देंगे।

    संदेह

    अफगानी महिलाओं ने तालिबान के वादे पर जताया संदेह

    तालिबान के वादों के बाद भी कई महिलाओं ने इस पर संदेह व्यक्त किया है। अफगान लड़कियों की शिक्षा के काम करने वाली 23 वर्षीय पश्ताना दुर्रानी ने कहा कि वो केवल अभी बात कर रहे हैं, लेकिन वो ऐसा करने वाले नहीं है।

    स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि तालिबान के बढ़ते कब्जे के बीच कई महिलाओं को अपनी नौकरी छोड़ने का आदेश दिया गया था। ऐसे में अब महिलाओं में बड़ी दहशह का माहौल बना हुआ है।

    जानकारी

    तालिबान के पिछले शासन में महिलाओं से हुआ था दुर्व्यवहार

    बता दें कि तालिबान के पिछले शासन में महिलाओं से बड़ा दुर्व्यवहार हुआ था। लड़कियों को स्कूल जाने की अनुमति नहीं थी और महिलाओं को बाहर जाने के लिए पूरी तरह से बुर्का पहनना पड़ता था और किसी पुरुष रिश्तेदार के साथ जाना पड़ता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अफगानिस्तान
    तालिबान
    काबुल
    हवाई अड्डा

    ताज़ा खबरें

    कांग्रेस की शिकायत पर भाजपा नेता अमित मालवीय और पत्रकार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ FIR दर्ज अमित मालवीय
    MG विंडसर प्रो का एक्सक्लूसिव वेरिएंट लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत  MG मोटर्स
    करिश्मा तन्ना के पास नहीं ढंग का काम, बाेलीं- काबिलियत दिखाने के बावजूद कीमत चुका रही  करिश्मा तन्ना
    मस्क ने यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ संबंधों के लिए की बिल गेट्स की आलोचना  एलन मस्क

    अफगानिस्तान

    अफगानिस्तान ने माफ किए आतंकी सेल चलाने के लिए पकड़े गए चीनी जासूस, चीन वापस भेजा चीन समाचार
    विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2021: फिनलैंड के लोग सबसे खुश, भारत को मिला 139वां स्थान भारत की खबरें
    हार्ट ऑफ एशिया: एक जगह मौजूद होंगे भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री, मुलाकात संभव भारत की खबरें
    दिल्ली पुलिस ने पकड़ी 2,500 करोड़ रुपये कीमत की 354 किलोग्राम हेरोइन, चार आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस

    तालिबान

    तालिबान ने पाकिस्तान को दिया झटका, कश्मीर को भारत का आंतरिक मामला बताया भारत की खबरें
    अफगानिस्तान: तालिबान से खतरे के कारण भारत ने कंधार से वापस बुलाया वाणिज्य दूतावास का स्टाफ अफगानिस्तान
    पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में सेना पर आतंकी हमला, कैप्टन सहित 12 जवानों की मौत पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान: सुरक्षाबलों और तालिबान के संघर्ष को कवर कर रहे भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीकी की मौत अफगानिस्तान

    काबुल

    बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान में ट्रेनिंग ले रहे पाकिस्तानी आतंकी अफगानिस्तान
    9/11 आतंकी हमले की बरसी पर अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास में विस्फोट अफगानिस्तान
    पाकिस्तान: दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार, आतंकवाद के झूठे मामलों में फंसाए जाने का डर चीन समाचार
    वार्षिक विश्व खुशहाली रिपोर्ट: फिनलैंड फिर बना सबसे खुशहाल देश, 144वें स्थान पर भारत भारत की खबरें

    हवाई अड्डा

    ऐसा क्या हुआ था जिससे घंटों तक एयर इंडिया की सेवाएं बाधित रहीं? एयर इंडिया
    'फ्लाइट में फिदायीन', पत्नी को रोकने के लिए पति ने एयरपोर्ट को किया फर्जी कॉल भारत की खबरें
    पहली बार हवाई यात्रा करने जा रहे हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान लाइफस्टाइल
    मंगलुरु हवाई अड्डे पर बम रखने वाले आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, पहले भी हुआ था गिरफ्तार कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025